Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर LIVE: ओवैसी ने भारत-पाकिस्तान के मैच पर उठाया सवाल

Aaj Ki Taaja Khabar 28 July 2025: संसद के मानसून सत्र में आज पहलगाम हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर तीखी बहस होने की संभावना है। बिहार में SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है।

  • By अर्पित शुक्ला, Saurabh Pal
Updated On: Jul 28, 2025 | 10:10 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: संसद के मानसून सत्र में आज यानी सोमवार से पहलगाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर महाबहस होगी। बिहार में SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। साथ ही जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

The liveblog has ended.
  • 28 Jul 2025 09:56 PM (IST)

    28 Jul 2025 09:56 PM (IST)

    मेरा जमीर गवारा नहीं देता कि मैं पाकिस्तान और भारत का मैच दूेखूंः ओवैसी

    ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि कहते हैं पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा। जिन लोगों ने पहलगाम में मारा था उनके जहाज हमारे यहां नहीं आ सकते। लेकिन क्रिकेट खेलेंगे। मेरा जमीर गवारा नहीं देता कि मैं उस मैच को देखूं।

  • 28 Jul 2025 07:15 PM (IST)

    28 Jul 2025 07:15 PM (IST)

    ललन सिंह की फिसली जुबान, संसद में आतंकियों को बताया शहीद

    केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ जेडीयू नेता राजेश रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए जुबान फिसल गई। उन्होंने पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों को शहीद बता दिया। साथ ही मसूद अजहर को साहब कहा। संसद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    मोदी सरकार के मंत्री ललन सिंह कह रहे हैं 👇

    भारतीय सेना के मिशन में सैकड़ों आतंकवादी 'शहीद' हुए

    यही नहीं- आतंकी मसूद अजहर को मसूद अजहर 'साहब' बता दिया pic.twitter.com/Spc9f0kOsm

    — Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) July 28, 2025

  • 28 Jul 2025 05:18 PM (IST)

    28 Jul 2025 05:18 PM (IST)

    पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना बंद करोः अरविंद सावंत

    अरविंद सावंत बोले- घर में घुस क्या मारना होता है? जैसे ओसामा को अमेरिका ने मारा उसको घर में घुसकर मारना कहते हैं। ऐसे पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना बंद करो। पाकिस्तान आंतकी हमले करता है। उसके साथ क्रिकेट खेलना बंद करो।

  • 28 Jul 2025 05:08 PM (IST)

    28 Jul 2025 05:08 PM (IST)

    पाकिस्तान के साथ चीन और तुर्की थे, हमारे साथ कोई क्यों नहीं खड़ा हुआः अरविंद सावंत

    शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सांवत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान के साथ चीन और तुर्की खड़े थे। हमारे साथ कितने देश खड़े थे। हमने क्या गुनाह किया था कि हमारे साथ कोई देश नहीं खड़ा हुआ।

  • 28 Jul 2025 04:18 PM (IST)

    28 Jul 2025 04:18 PM (IST)

    लिडवास में 3 आतंकी ढेर, मृतकों में पहलगाम हमले में शामिल हाशिम मूसा भी

    जम्मू-कश्मीर के लिडवास में सेना ने सोमवार को 3 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसकी जानकारी इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स ने दी है। सेना ने बताया कि ऑपरेशन महादेव के तहत यह कार्रवाई की गई है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल है। हालांकि सेना ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

  • 28 Jul 2025 03:42 PM (IST)

    28 Jul 2025 03:42 PM (IST)

    100 आतंकियों को मारा, लेकिन वो 4 आतंकी मारे गए या नहींः रमाशंकर

    समाजवादी पार्टी की तरफ से सपा सासंद रमाशंकर ने कहा कि  100 आतंकियों को मारा, लेकिन इनमें वो चार आतंकी शामिल थे या नहीं। ये सरकार ने नहीं बताया। पहलगाम हमले का बदला भी 18 दिन बाद लिया गया। देश में इतना गुस्सा था कि, वे ऑपरेशन सिंदूर नहीं तंदूर चाहते थे लेकिन आपने ऑपरेशन सिर्फ तीन दिन में खत्म कर दिया। हम जिसे विश्वगुरु समझ रहे थे, पता चला वो तो व्हॉइट हाउस में बैठा है।

  • 28 Jul 2025 03:41 PM (IST)

    28 Jul 2025 03:41 PM (IST)

    ट्रम्प 26 बार सीजफायर रुकवाने की बात कह चुकेः गौरव गोगोई

    अमेरिका के राष्ट्रपति 26 बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया। वे कहते हैं 5 फाइटर जेट गिरे। एक-एक जेट करोड़ों रुपए के हैं। PM मोदी आज बताइए कि युद्ध में कितने लड़ाकू विमान गिरे। सीजफायर क्यों हुआ। अगर पाकिस्तान वाकई में अपने घुटने टेकने के लिए तैयार था, तो आप क्यों झुके। किसके सामने आपके सरेंडर किया।

  • 28 Jul 2025 03:17 PM (IST)

    28 Jul 2025 03:17 PM (IST)

    गौरव गोगोई बोले- हमारा मकसद युद्ध क्यों नहीं था।

    गौरव गोगोई ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा मकसद युद्ध नहीं था। हमरा मकसद युद्ध क्यों नहीं था। युद्ध क्यों नहीं होना चाहिए। पीओके क्या वापस नहीं लेना चाहिए था। हमारी जमीन पर पाकिस्तान कब्जा करके बैठा है।

  • 28 Jul 2025 03:13 PM (IST)

    28 Jul 2025 03:13 PM (IST)

    गौरव गोगोई बोले- पहलाम पीएम नहीं गए, पीड़ितों के आंसू पोछने राहुल गांधी गए

    गौरव गोगोई बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार ही जम्मू-कश्मीर नहीं गए। वो बिहार में जाकर भाषण दिए। अगर कोई नेता पीड़ितों के आंसू पोछने गया तो वो राहुल गांधी हैं।

  • 28 Jul 2025 03:04 PM (IST)

    28 Jul 2025 03:04 PM (IST)

    रक्षा मंत्री ने ये नहीं बताया कि पहलगाम आतंकी आए कैसेः गौरव

    लोकसभा में ऑपेशन सिंदूर पर विपक्ष की तरफ से बोल रहे सांसद गौरव गोगोई। उन्होंने रक्षा मंत्री ने ये नहीं बताया की पहलगाम में आतंकी आए कैसे। रक्षा मंत्री होने के नाते उन्हें जवाब देना चाहिए।

  • 28 Jul 2025 03:03 PM (IST)

    28 Jul 2025 03:03 PM (IST)

    पाकिस्तान की सेना और आईएसआई प्रॉक्सी वॉर करती हैः रक्षा मंत्री

    पाकिस्तान की सेना और आईएसआई प्रॉक्सी वॉर करती है। ये मोदी जी के नेतृत्व वाला भारत है जो किसी भी हद तक जा सकता है। हम शांति के प्रयास करना जानते हैं तो अशांति फैलाने के लिए हाथ उखाड़ना भी जानते हैं। हमने भगवान कृष्ण से सीखा है कि धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र उठाना पड़ता है। अब हमने सुदर्शन चक्र उठा लिया है। भगवान कृष्ण हमें धैर्य और शौर्य दोनों सिखाते हैं।

  • 28 Jul 2025 02:55 PM (IST)

    28 Jul 2025 02:55 PM (IST)

    सरकार ने किया देश की सुरक्षा से खिलवाड़ः कांग्रेस

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और इंडियन नेवी कैप्टन के बयानों में विरोधाभाष, कांग्रेस ने शेयर किया सोशल मीडिया पर वीडियो।

    देश की सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों? pic.twitter.com/aBzXLT7eXz

    — Congress (@INCIndia) July 28, 2025

  • 28 Jul 2025 02:51 PM (IST)

    28 Jul 2025 02:51 PM (IST)

    राजनाथ बोले- हमारी मूल प्रकृति बुद्ध की है, युद्ध की नहीं

    2015 में मोदी जी ने पाकिस्तान जाकर दोस्ती की बात की। हमारी मूल प्रकृति बुद्ध की है, युद्ध की नहीं। अब हमारी सरकार की स्टैंड का एकदम साफ है कि टेररिज्म और बातचीत साथ नहीं चल सकते। एक ऐसा देश जहां लोकतंत्र का कतरा भी नहीं है, वहां धार्मिक उन्माद है, जहां गोलियों की आवाजें गूंजती हैं, उनके साथ बातचीत नहीं हो सकती। उनकी आतंकवाद की नर्सरी है। पाकिस्तान सरकार आतंकियों के लिए स्टेट फ्यूनरल का इंतजाम करती है।

  • 28 Jul 2025 02:43 PM (IST)

    28 Jul 2025 02:43 PM (IST)

    ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ सिंह बोले- विपक्ष के सवाल ठीक नहीं

    ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा "विपक्ष के कुछ सदस्य पूछ रहे हैं कि हमारे कितने विमान मार गिराए गए? मुझे लगता है कि उनका सवाल हमारी राष्ट्रीय भावनाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं करता है। उन्होंने हमसे यह नहीं पूछा है कि हमारे सशस्त्र बलों ने कितने दुश्मन विमानों को मार गिराया? अगर उन्हें कोई सवाल पूछना ही है, तो यह होना चाहिए कि क्या भारत ने आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया, और इसका जवाब है, हां... अगर आपके पास पूछने के लिए कोई सवाल है, तो यह पूछें। क्या इस ऑपरेशन में हमारे किसी बहादुर सैनिक को नुकसान पहुंचा था? जवाब है, नहीं, हमारे किसी भी सैनिक को नुकसान नहीं पहुंचा था,"

  • 28 Jul 2025 01:13 PM (IST)

    28 Jul 2025 01:13 PM (IST)

    जम्मू कश्मीर में सेना का ऑपरेशन महादेव, दो आतंकी ढेर

    जम्मू कश्मीर के लिडवास इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 28 Jul 2025 12:30 PM (IST)

    28 Jul 2025 12:30 PM (IST)

    पहलगाम के आतंकी कहां हैं? अखिलेश ने पूछा सवाल

    संसद में आज ऑपरेशन सिंदूर पर बहस है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर आतंकवाद से निपटने को लेकर हमला बोला। अखिलेश ने एक तरफ जहां हाल में हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय फौज की बहादुरी की प्रशंसा की, तो वहीं दूसरी ओर सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मोदी सरकार से पूछा कि बार-बार आतंकवादी घटनाएं क्यों हो रही हैं?

    #WATCH | दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा पर कहा, "ऑपरेशन सिंदूर में फौज के साहस, पराक्रम को हम बधाई देते हैं, अगर उन्हें और मौका मिलता तो शायद वे PoK भी ले लेते। जहां तक पहलगाम का सवाल है तो पहलगाम से पहले भी एक घटना हुई जिसकी… pic.twitter.com/PfAxURi78Q

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 28 Jul 2025 11:28 AM (IST)

    28 Jul 2025 11:28 AM (IST)

    ऑपरेशन सिन्दूर पर चर्चा के दिन शशि थरूर ने रखा मौनव्रत

    लोकसभा में आज ऑपरेशन सिन्दूर पर चर्चा, कांग्रेस सांसद शशि थरूर बोले- मौनव्रत, मौनव्रत और बिना कुछ बोले चले गए।

    #WATCH | Delhi | Lok Sabha to discuss Operation Sindoor today, Congress MP Shashi Tharoor says, "Maunvrat, maunvrat..." pic.twitter.com/YVOwS7jpk5

    — ANI (@ANI) July 28, 2025

  • 28 Jul 2025 10:50 AM (IST)

    28 Jul 2025 10:50 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे। लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की विशेष चर्चा होनी है।

    PM Narendra Modi arrives in Parliament; Lok Sabha to hold 16-hour special discussion on Operation Sindoor today pic.twitter.com/4PoKwJRmJs

    — ANI (@ANI) July 28, 2025

  • 28 Jul 2025 10:18 AM (IST)

    28 Jul 2025 10:18 AM (IST)

    डिंपल यादव पर साजिद रशीदी की टिप्पणी के खिलाफ NDA का प्रदर्शन

    NDA सांसदों ने एक टेलीविजन बहस के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

    #WATCH | दिल्ली: NDA सांसदों ने एक टेलीविजन बहस के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/NYGYw7cKwR

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025

  • 28 Jul 2025 09:12 AM (IST)

    28 Jul 2025 09:12 AM (IST)

    बिहार के कुख्यात बदमाश डबलू यादव का हापुड़ में एनकाउंटर

    उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सोमवार को एक मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी डबलू यादव को यूपी STF और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मार गिराया।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 28 Jul 2025 07:48 AM (IST)

    28 Jul 2025 07:48 AM (IST)

    मनसा देवी मंदिर भगदड़ में अब तक 8 की मौत

    मनसा देवी मंदिर में कल हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। घायलों की कुल संख्या 30 है।

    Haridwar, Uttarakhand | The death toll in the Mansa Devi Temple stampede that occurred yesterday has risen to 8. The total number of injured is 30: District Administration, Haridwar

    — ANI (@ANI) July 28, 2025

  • 28 Jul 2025 07:18 AM (IST)

    28 Jul 2025 07:18 AM (IST)

    बिहार में SIR वाली याचिकाओं पर आज SC में सुनवाई

    बिहार में SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ इस मामले पर विचार कर सकती है।

  • 28 Jul 2025 06:42 AM (IST)

    28 Jul 2025 06:42 AM (IST)

    पहलगाम हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आज संसद में महाबहस

    संसद के मानसून सत्र में आज यानी सोमवार से पहलगाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर तीखी बहस होने की संभावना है, क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े दो मुद्दों पर आमने-सामने होंगे। दोनों सदन में 16-16 घंटे बहस होगी।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 28 Jul 2025 06:41 AM (IST)

    28 Jul 2025 06:41 AM (IST)

    जब तक युद्ध का समाधान नहीं कर लेते, हम कोई व्यापार समझौता नहीं करेंगे: ट्रंप

    मैंने दोनों (थाईलैंड और कंबोडिया) के प्रधानमंत्रियों को फ़ोन किया और कहा कि जब तक आप युद्ध का समाधान नहीं कर लेते, हम कोई व्यापार समझौता नहीं करेंगे। जब तक मैं वहां से निकला, मुझे लगता है कि वे अब समझौता करना चाहते हैं।

    #WATCH | US President Donald Trump says, "We do a lot of trade with Thailand and Cambodia. Yet I'm reading that they're killing each other... I say this should be an easy one for me because I settled India and Pakistan... I called the Prime Ministers of each (Thailand and… pic.twitter.com/Ippr2PFyNN

    — ANI (@ANI) July 27, 2025

Aaj ki taaja khabar 28 july 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2025 | 06:38 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 31 दिसंबर: दिनभर की सभी बड़ी खबरों को एक सिंगल क्लिक कर पढ़ें

2

आज की ताजा खबर 30 दिसंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

3

आज की ताजा खबर 29 दिसंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

4

आज की ताजा खबर 28 दिसंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.