लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
27 Mar 2026 07:04 AM (IST)
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के थाटीपुर जैन मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी देते हुए अतुल कुमार सोनी ने बताया कि रात करीब 3 बजे बस स्टैंड के पास शीतला माता मंदिर से लौट रहे परिवार के सदस्य इस दुर्घटना का शिकार हो गए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि एक स्कॉर्पियो चालक बस स्टैंड पर टक्कर मारने के बाद भाग रहा था। इसी दौरान जैन मंदिर के पास उसने एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हैं और उनका इलाज जारी है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
#WATCH ग्वालियर, मध्य प्रदेश: थाटीपुर जैन मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में 4 की मृत्यु हो गई।
CSP अतुल कुमार सोनी ने बताया, "रात करीब 3 बजे बस स्टैंड के पास शीतला माता मंदिर से लौट रहे परिवार के लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है। मामले में एक स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार किया गया है,… pic.twitter.com/Ltgkzvjcz4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2026
27 Mar 2026 06:19 AM (IST)
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दाहोद के लिमखेड़ा में ‘विजय विश्वास सभा’ में शामिल होंगे।
Breaking News Today Live: मिडिल ईस्ट में जारी संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। वहीं, अयोध्या में आज राम नवमी का उत्सव मनाया जाएगा। दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा, जिसके लिए हाईटेक व्यवस्था के माध्यम से भगवान राम के माथे पर सूर्य की किरणों से तिलक किया जाएगा।