Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 25 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बढ़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: हरिद्वार में हीटवेव के चलते 27 अप्रैल से 26 मई तक स्कूलों का समय बदला, कक्षा 1–12 तक की पढ़ाई अब सुबह शिफ्ट में होगी।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय , सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 25, 2026 | 10:00 PM

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Breaking News Today: उत्तराखंड के हरिद्वार में बढ़ती गर्मी और हीटवेव की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव के निर्देश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक 27 अप्रैल से 26 मई तक नया समय लागू रहेगा। इस दौरान प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। वहीं कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। यह फैसला छात्रों को तेज गर्मी और लू से बचाने के लिए लिया गया है, ताकि उनकी सेहत पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े।

The liveblog has ended.
  • 25 Apr 2026 09:59 PM (IST)

    25 Apr 2026 09:59 PM (IST)

    लोगों ने ममता दीदी को गुड बाय कह दिया है- जे.पी. नड्डा

    केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर कहा कि करीब 152 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं और बंगाल के लोगों ने जिस तरह से इन सीटों पर वोट दिया है तो इससे पता चलता है कि लोगों ने ममता दीदी को गुड बाय कह दिया है और भाजपा सरकार बनाने के लिए आतुर है।

  • 25 Apr 2026 09:38 PM (IST)

    25 Apr 2026 09:38 PM (IST)

    केजरीवाल से ये कहना चाहूंगा कि आप भगवंत मान को पकड़कर रखिएगा- गौरव वल्लभ

    भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल से ये कहना चाहूंगा कि आप भगवंत मान को पकड़कर रखिएगा कि कब वे सारे विधायक लेकर फुर्र हो जाएं।

  • 25 Apr 2026 09:08 PM (IST)

    25 Apr 2026 09:08 PM (IST)

    बहराइच में पुतला दहन के दौरान हादसा, भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलसीं

    उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान पुतला दहन करते समय हादसा हो गया। इस दौरान सदर से भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल आग की चपेट में आकर झुलस गईं।

  • 25 Apr 2026 08:40 PM (IST)

    25 Apr 2026 08:40 PM (IST)

    इतना साफ है कि ममता बनर्जी चुन कर नहीं आ रही हैं- अमित शाह

    लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह ने कहा कि हर एक पार्टी अपनी-अपनी बात करती है, राहुल गांधी भी कर रहे हैं लेकिन मैं इतना स्पष्ट देख रहा हूं कि इस बार ममता बनर्जी चुन कर नहीं आ रही हैं।

  • 25 Apr 2026 07:58 PM (IST)

    25 Apr 2026 07:58 PM (IST)

    पंजाब के संकट को देखते हुए लिया फैसला- सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी

    AAP छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने कहा कि हमने यह फैसला पंजाब के संकट को देखते हुए लिया है। वहां ग्राउंड वाटर लेवल नीचे जा रहा है। पंजाब पर 3,50,000 करोड़ का कर्ज है। पंजाब में नौकरियां नहीं हैं। जब लोगों को नौकरियां नहीं मिलती तो युवा नशे की लत का शिकार हो जाते हैं। पंजाब ICU में है।

    #WATCH दिल्ली: राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर कहा, "हमने यह फैसला पंजाब के संकट को देखते हुए लिया है... वहां ग्राउंड वाटर लेवल नीचे जा रहा है... पंजाब पर 3,50,000 करोड़ का कर्ज है... पंजाब में नौकरियां नहीं… pic.twitter.com/zd8EqVOlFt

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2026

  • 25 Apr 2026 07:13 PM (IST)

    25 Apr 2026 07:13 PM (IST)

    PM Modi पूरे देश में लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं- राहुल गांधी

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश में लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं। यह पूरे देश में वोट चोरी कर रहे हैं, जो भी भाजपा और RSS से लड़ता है, उस पर ये लोग आक्रमण करते हैं।

  • 25 Apr 2026 06:39 PM (IST)

    25 Apr 2026 06:39 PM (IST)

    हमारी कोशिश रहेगी कि 5 साल में 1 करोड़ों लोगों को रोजगार मिले- निशांत कुमार

    जेडीयू नेता निशांत कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बड़ी बात कही उन्होंने साफ कहा कि सात निश्चय-3 में हमने वादा किया है कि 5 साल में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। सरकार इस ओर काम कर रही है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि 1 करोड़ लोगों को रोजगार मिले।

    #WATCH | पटना, बिहार: JDU नेता निशांत कुमार ने कहा, "सात निश्चय-3 में हमने वादा किया है कि 5 साल में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। सरकार इस ओर काम कर रही है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि 1 करोड़ लोगों को रोजगार मिले। पिछले साल सात निश्चय-2 में भी हमने वादा किया था कि हम 20 लाख को… pic.twitter.com/tFUR9097as

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2026

  • 25 Apr 2026 05:58 PM (IST)

    25 Apr 2026 05:58 PM (IST)

    ममता बनर्जी का समय 4 तारीख को पूरा होगा- अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्यामपुर वालों का प्यार बताता है कि 4 तारीख को दीदी को बिदा करने का समय आ गया है... हम जीतेंगे तो महिलाओं के खातों में हर महीने 3000 रुपए दिए जाएंगे। टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ममता दीदी कहती हैं कि 7 बजे के बाद माताएं और बहने घरों के बाहर न निकले। ममता बनर्जी गुंडों को डराने की जगह हमारी बहनों को डराती हैं। ममता बनर्जी का समय 4 तारीख को पूरा होगा और महिलाओं का समय 5 तारीख से शुरू होगा।

  • 25 Apr 2026 05:21 PM (IST)

    25 Apr 2026 05:21 PM (IST)

    त्रिपुरा के सीएम ने लिया जन आक्रोश रैली में हिस्सा

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में हिस्सा लिया।

    #WATCH | अगरतला, त्रिपुरा | त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में हिस्सा लिया।

    उन्होंने कहा, "हम सभी जानते हैं कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में संसद में पास हुआ...… pic.twitter.com/l6z3x5FsDF

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2026

  • 25 Apr 2026 04:43 PM (IST)

    25 Apr 2026 04:43 PM (IST)

    दिल्ली के मजलिस पार्क के लगी भीषण आग

    दिल्ली के मजलिस पार्क के पास वन क्षेत्र में लगी भीषण आग। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी।

    #WATCH | Delhi | A massive fire broke out in the forest area near the ​​Majlis Park. Efforts to douse the fire are underway. pic.twitter.com/VnGfxhKMNH

    — ANI (@ANI) April 25, 2026

  • 25 Apr 2026 04:04 PM (IST)

    25 Apr 2026 04:04 PM (IST)

    बंगाल में परिवर्तन हो रहा है- राजनाथ सिंह

    दक्षिण 24 परगना में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर कहा कि इस बार करीब 93% मतदान हुआ है और इससे स्पष्ट है कि यहां से टीएमसी की सरकार जा रही है और यहां परिवर्तन हो रहा है। इस समय दीदी निराश हैं, सारी माता-बहने जानती हैं कि महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी केवल भाजपा और एनडीए दे सकती है। हम पश्चिम बंगाल में 2/3 बहुमत से जीतेंगे। परिवर्तन निश्चित है।

  • 25 Apr 2026 03:14 PM (IST)

    25 Apr 2026 03:14 PM (IST)

    दिल्ली के ज्योति नगर के एक गोदाम में लगी भीषण आग

    ज्योति नगर में टेंट गोदाम में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

    #WATCH | दिल्ली: ज्योति नगर में टेंट गोदाम में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/dSWO4J5eDL

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2026

  • 25 Apr 2026 02:50 PM (IST)

    25 Apr 2026 02:50 PM (IST)

    बीजेपी की महिला मोर्चा ने श्रीनगर में कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

    बीजेपी की कश्मीर महिला मोर्चा शाखा ने आज श्रीनगर में कांग्रेस के खिलाफ एक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन रैली के तहत महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ऑफिस का घेराव करना था जिसको पुलिस ने अनुमति नहीं दी और महिला कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन स्थल प्रताप पार्क से बाहर नहीं आने दिया गया।

  • 25 Apr 2026 02:00 PM (IST)

    25 Apr 2026 02:00 PM (IST)

    रायगढ़ के मानगांव में जब्त माल को जमा नहीं कराने पर 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। पेन-खोपोली के बाद अब मानगांव में भी 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल ने की है। स्थानीय अपराध जांच शाखा के ये छह अधिकारी कोलाड इलाके में हुई एक चोरी की घटना में शामिल थे। पुलिस ने उस मामले में कुछ कीमती सामान जब्त किया था, लेकिन इन अधिकारियों ने उस जब्त माल को मानगांव पुलिस स्टेशन में सही तरीके से दर्ज नहीं कराया। नियमों के उल्लंघन और प्रक्रिया में गड़बड़ी की वजह से पुलिस अधीक्षक ने इनके खिलाफ सख्त कदम उठाया।

  • 25 Apr 2026 12:26 PM (IST)

    25 Apr 2026 12:26 PM (IST)

    AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ बोलीं- ये सात सांसद नहीं हैं, ये सात गद्दार हैं

    AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा, "ये सात सांसद नहीं हैं, ये सात गद्दार हैं, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के मुद्दे उठाने के लिए राज्यसभा भेजा था। ये गद्दार उस पार्टी को छोड़कर उस पार्टी में शामिल हो गए हैं जिसने हमेशा पंजाब के लोगों को आतंकवादी कहा है। जो पार्टी 750 किसानों की शहादत के लिए ज़िम्मेदार है, जो पार्टी किसानों के बच्चों पर गाड़ी चढ़ाने के लिए ज़िम्मेदार है। आज वे जाकर उस पार्टी के साथ खड़े हो गए हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।"

  • 25 Apr 2026 12:00 PM (IST)

    25 Apr 2026 12:00 PM (IST)

    तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में फॉर्म 17ए की जांच पूरी, कहीं भी पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं

    भारतीय निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के पहले चरण और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव सही ढंग से संपन्न कराए हैं। आयोग ने शनिवार को जानकारी दी कि फॉर्म 17ए और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद किसी भी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं की गई। निर्वाचन आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में हुए चुनावों के प्रथम चरण और तमिलनाडु में सभी सीटों पर हुए मतदान के बाद फॉर्म 17ए सहित मतदान से जुड़े दस्तावेजों की जांच पूरी कर ली है। यह प्रक्रिया शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

  • 25 Apr 2026 11:25 AM (IST)

    25 Apr 2026 11:25 AM (IST)

    असम के सीएम का बड़ा बयान, बोले- बंगाल में 200 सीटें जीत रही है भाजपा

    असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने बंगाल चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो उनको कोई आश्चर्य नहीं होगा। सरमा ने कहा, मैंने इसके पहले भी बंगाल चुनाव का दौरा किया है लेकिन मुझे भाजपा के प्रति ऐसा रुझान पहले कभी देखने को नहीं मिला।

  • 25 Apr 2026 09:33 AM (IST)

    25 Apr 2026 09:33 AM (IST)

    मऊ में दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की माैत, बेटी की शादी से घर लौट रहा था परिवार

    यूपी के मऊ जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। बेटी की शादी संपन्न कर घर लौट रहे परिजनों की कार डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई।

    पूरी खबर पढ़ेने के लिए यहां क्लिक करें

  • 25 Apr 2026 09:03 AM (IST)

    25 Apr 2026 09:03 AM (IST)

    बंगाल में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 9 ठिकानों पर रेड

    ईडी ने पीएफएस के जुड़े मामले में निरंजन साहा समेत कई लोगों से जुड़े 9 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चला रहा है।

  • 25 Apr 2026 07:54 AM (IST)

    25 Apr 2026 07:54 AM (IST)

    ईंधन की कीमतों में उछाल से एयरलाइंस बेहाल

    ईरान से जुड़े तनाव के कारण जेट ईंधन (हवाई जहाज का ईंधन) की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। इसका असर अमेरिकी एयरलाइनों पर पड़ रहा है। उन्हें कुछ उड़ानें रद्द करनी पड़ रही हैं और टिकट के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। इसी मुद्दे पर अमेरिकी कांग्रेस में सरकार की ऊर्जा नीति और वैकल्पिक ईंधन योजनाओं में कटौती को लेकर तीखी बहस हुई। सीनेट की एक सुनवाई में सीनेटर मारिया कैंटवेल ने ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट से बढ़ती कीमतों और सरकार के उस फैसले पर सवाल किया, जिसमें टिकाऊ विमान ईंधन (सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल) के लिए मिलने वाली मदद कम की जा रही है।

  • 25 Apr 2026 07:01 AM (IST)

    25 Apr 2026 07:01 AM (IST)

    ओडिशा में भीषण गर्मी का कहर: झारसुगुड़ा में 44.8°C, 18 जगहों पर पारा 40°C पार

    ओडिशा में हीटवेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के झारसुगुड़ा में सबसे अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि Titlagarh में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।भीषण गर्मी के बीच राज्य के 18 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और अत्यधिक गर्मी से बचने की सलाह दी है।

    Odisha's Jharsuguda recorded the highest maximum temperature of 44.8°C, followed by Titlagarh, 44°C in the state. As the heatwave intensified, 18 places reported temperatures of 40°C and above across Odisha.

    (Source: IMD) pic.twitter.com/KRyPvjQoJJ

    — ANI (@ANI) April 25, 2026

  • 25 Apr 2026 06:59 AM (IST)

    25 Apr 2026 06:59 AM (IST)

    गुजरात: 6 पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की कठोर कारावास की सजा

    गुजरात के कच्छ जिले की एक विशेष अदालत ने छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। ये सजा भारत की समुद्री सीमा के रास्ते 380 करोड़ रुपए से अधिक की हेरोइन की तस्करी की कोशिश करने के मामले में दी गई है। भुज की छठी अतिरिक्त सत्र एवं विशेष एनडीपीएस अदालत, ने आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीस) एक्ट के तहत दोषी पाया। मामले की सुनवाई न्यायाधीश वी.ए. बाधु ने की।

  • 25 Apr 2026 06:57 AM (IST)

    25 Apr 2026 06:57 AM (IST)

    ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को

    ओडिशा विधानसभा ने 30 अप्रैल को एक विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। इस सत्र में भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी जैसे अहम विषय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ नीति-निर्माण में महिलाओं की भूमिका, उनकी चुनौतियों और भागीदारी बढ़ाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Aaj ki taaja khabar 25th april 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 06:52 AM

Topics:  

  • Live
  • Live News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.