ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today Live: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज 10वां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दोपहर 2 बजे राज्यसभा में मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध से बने हालात पर बयान देंगे। इससे पहले सोमवार को उन्होंने लोकसभा में करीब 25 मिनट तक ईरान से जुड़े युद्ध पर अपनी बात रखी थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस संघर्ष के चलते वैश्विक स्तर पर जो मुश्किल हालात पैदा हुए हैं, उनका असर लंबे समय तक बना रह सकता है। उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी भारत ने मिलकर चुनौतियों का सामना किया था और इस बार भी हमें उसी तरह तैयार रहना होगा।