ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
23 Mar 2026 09:36 AM (IST)
पिछले साल दिल्ली के लाल किला के पास हुए धमाके मामले में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 12 जगहों पर NIA की छापेमारी चल रही है।
23 Mar 2026 08:35 AM (IST)
असम में दलबदल जारी है। राज्य की पूर्व मंत्री नंदिता गोरलोसा ने BJP से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।
23 Mar 2026 07:41 AM (IST)
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में रविवार को हालात उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गए, जब उग्र युवाओं की भीड़ ने कुकी समुदाय के एक प्रमुख नेता के घर पर हमला करने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा बलों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
23 Mar 2026 07:17 AM (IST)
असम के सोनितपुर जिले में रविवार रात एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। सोनितपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरुन पुरकायस्थ के अनुसार, एम्बुलेंस एक मरीज और उसके परिजनों को तेजपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जा रही थी। इसी दौरान ढेकियाजुली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर यह हादसा हुआ।
23 Mar 2026 07:01 AM (IST)
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज खीर समारोह के साथ शुरू होगा, जबकि विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्र का बहिष्कार करने की धमकी दी है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खीर समारोह में शामिल होंगी और सदन में दिल्ली की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किये जाने की संभावना है।
23 Mar 2026 06:46 AM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को राज्यसभा में ‘केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) बिल, 2026’ पेश करेंगे।
Breaking News Today: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को राज्यसभा में ‘केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) बिल, 2026’ पेश करेंगे। चुनाव आयोग आज शाम पश्चिम बंगाल के लिए पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर सकता है, जो SIR प्रक्रिया का हिस्सा होगी। दिल्ली में विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो रही है, जबकि बजट 24 मार्च को पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक आयोजित होगी, जिसमें दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। यह बैठक सुबह 11 बजे लोकभवन में होगी। राहुल गांधी आज गुजरात के वडोदरा का दौरा करेंगे और पार्टी के ‘आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे। वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे, जिसमें खाड़ी क्षेत्र के तनाव पर चर्चा होगी। इस बीच, ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी संघर्ष का आज 24वां दिन है।