Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 23 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

Aaj Ki Taaza Khabar Live: ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव बढ़ गया है। इस तनाव को देखते हुए इंडियन एम्बेसी ने भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय , अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 23, 2026 | 10:15 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Breaking News Today Live: 3 ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव बढ़ गया है। इस तनाव को देखते हुए इंडियन एम्बेसी ने भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है। नागरिकों से कहा गया है कि वे अपने ट्रैवल और पहचान के डॉक्यूमेंट तैयार रखें और एम्बेसी के संपर्क में रहें। इसके साथ देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों से खुद को अपडेट करने के लिए इस लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाइए…

The liveblog has ended.
  • 23 Feb 2026 09:01 PM (IST)

    23 Feb 2026 09:01 PM (IST)

    सरेंडर करने वाले नक्सली भूपति ने अमित शाह को लेकर दिया बड़ा बयान

    सरेंडर के लिए गडचिरौली को चुनने पर पूर्व नक्सल कमांडर मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ ​​भूपति ने कहा कि मैंने भूपति नाम से महाराष्ट्र में बहुत काम किया था। मैंने गढ़चिरौली से सीखा और वहां का विकास देखा। इसी ने मेरे फैसले पर असर डाला। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने खुद हमसे मुख्यधारा में शामिल होने का अनुरोध किया था। केंद्र सरकार ने एक कदम उठाया है और उनकी नीति ने हमारे समूह के सामूहिक फैसले पर असर डाला।

    #WATCH | Gadchiroli, Maharashtra | On choosing Gadchiroli for surrender, Former Naxal Commander Mallojula Venugopal Rao alias Bhupati, says, "I had worked extensively in Maharashtra under the name Bhupathi... I learned from Gadchiroli and saw development there. That influenced my… pic.twitter.com/myN1mrpKFX

    — ANI (@ANI) February 23, 2026

  • 23 Feb 2026 08:17 PM (IST)

    23 Feb 2026 08:17 PM (IST)

    असम की जनता को 120 करोड़ का तोहफा

    गुवाहाटी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एक सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाया जा रहा है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार असम की तरक्की, विकास और जनता की भलाई के लिए हर मुमकिन कदम उठा रही है। बता दें कि असम सरकार ने DAY-NRLM के तहत ₹120 करोड़ बांटे, जहां मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई ग्रामीण पहल शुरू कीं, जिसमें किसान सहायता योजनाएं, डिजिटल एप्लिकेशन और लगभग 1,500 km तक फैली सड़क विकास योजना शामिल है।

    Guwahati, Assam: The Assam government distributed ₹120 crore under DAY-NRLM, where Chief Minister Himanta Biswa Sarma and Union Minister Shivraj Singh Chouhan launched several rural initiatives, including farmer support schemes, digital applications, and a road development plan… pic.twitter.com/f1L2WEx8Ga

    — IANS (@ians_india) February 23, 2026

  • 23 Feb 2026 06:50 PM (IST)

    23 Feb 2026 06:50 PM (IST)

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसे के बाद रेस्क्यू में जुटी पुलिस

    उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोसाईगंज पुलिस स्टेशन के तहत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक प्राइवेट डबल-डेकर के कंट्रोल खोकर पलट जाने से कई लोगों के घायल होने और मौत की आशंका है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही क्रेन की मदद से बस को भी रेस्क्यू कर लिया गया है।

    #WATCH | Uttar Pradesh: Injuries reported and deaths feared after a private double-decker lost control and overturned on Purvanchal Expressway under Gosaiganj Police Station limits in Lucknow. Police reached the spot and rushed the injured to the hospital. pic.twitter.com/h2Kseii59C

    — ANI (@ANI) February 23, 2026

  • 23 Feb 2026 05:00 PM (IST)

    23 Feb 2026 05:00 PM (IST)

    भारत में भेदभाव का आरोप लगाने वालों को सिंगापुर से CM योगी का जवाब

    सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग आरोप लगाते हैं कि भारत में भेदभाव होता है और लोग बंटे हुए हैं, उन्हें प्रयागराज में सद्भाव के 'दर्शन' करने चाहिए। जब ​​महाकुंभ के दौरान संगम में एक साथ 66 करोड़ भक्त पवित्र डुबकी लगाते हैं तो वहां कोई बड़ा या छोटा नहीं होता...गंगा में उनकी 'आस्था की डुबकी' से एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना सच होता दिख रहा है।

    #WATCH | Singapore: At the interaction with the Indian diaspora, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "Those who allege that discrimination occurs in India and people are divided, should have the 'darshan' of harmony in Prayagraj. When 66 crore devotees take a holy dip… pic.twitter.com/XiDhGbBkVl

    — ANI (@ANI) February 23, 2026

  • 23 Feb 2026 04:04 PM (IST)

    23 Feb 2026 04:04 PM (IST)

    दिवंगत रेल मंत्री मुकुल रॉय के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

    पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में दिवंगत पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का पार्थिव शरीर उनके कांचरापाड़ा घटक रोड स्थित घर पर पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए मौके पर लोगों का भारी हुजूम देखने को मिल रहा है।

    North 24 Parganas, West Bengal: Late former Union Railway Minister Mukul Roy's mortal remains arrived at his Kanchrapara Ghatak Road residence pic.twitter.com/bUvKBzfeN7

    — IANS (@ians_india) February 23, 2026

  • 23 Feb 2026 02:48 PM (IST)

    23 Feb 2026 02:48 PM (IST)

    भारत ने नागरिकों को दी ईरान छोड़ने की सलाह

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव बढ़ गया है। इस तनाव को देखते हुए इंडियन एम्बेसी ने भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

    pic.twitter.com/hVDwTTdhja

    — India in Iran (@India_in_Iran) February 23, 2026

    यहां पढ़ें पूरी ख़बर

  • 23 Feb 2026 02:00 PM (IST)

    23 Feb 2026 02:00 PM (IST)

    कोटद्वार के जिम ट्रेनर दीपक ने राहुल गांधी से की मुलाकात, कहा- ‘डरने की जरूरत नहीं’

    कोटद्वार में एक दुकानदार का बचाव करने वाले जिम ट्रेनर दीपक ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। दीपक ने बताया कि राहुल गांधी ने उनकी पत्नी और परिवार से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि उन्होंने सही काम किया है और उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी कोटद्वार आकर उनके जिम की मेंबरशिप लेंगे।

  • 23 Feb 2026 01:33 PM (IST)

    23 Feb 2026 01:33 PM (IST)

    सिंगापुर दौरे के पहले दिन यूपी को 6,650 करोड़ का निवेश, डेटा सेंटर समेत कई सेक्टर में समझौता

    योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश को बड़ा निवेश मिला है। यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ 6,650 करोड़ रुपये का निवेश समझौता हुआ। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में डेटा सेंटर स्थापित करने का न्योता भी दिया। यह निवेश ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा।

  • 23 Feb 2026 01:02 PM (IST)

    23 Feb 2026 01:02 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा को दहलाने की धमकी, स्कूलों को भी मिले बम धमकी के ईमेल

    दिल्ली विधानसभा को दहलाने की धमकी मिली है। इससे पहले सुबह दिल्ली के कई स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए थे। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और मामले की जांच जारी है।

  • 23 Feb 2026 12:04 PM (IST)

    23 Feb 2026 12:04 PM (IST)

    अमित शाह ने आज भारत टैक्सी ड्राइवरों से की बातचीत

    अमित शाह ने ‘भारत टैक्सी’ से जुड़े टैक्सी ड्राइवरों से बातचीत की। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने 5 फरवरी को दिल्ली में देश का पहला कोऑपरेटिव-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च किया था।

  • 23 Feb 2026 11:39 AM (IST)

    23 Feb 2026 11:39 AM (IST)

    गिरफ्तारी हो तो भी विरोध नहीं करेंगे, सच सामने आएगा: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

    अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई भी करती है, तो वे विरोध नहीं करेंगे और पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और झूठ ज्यादा समय तक टिक नहीं सकता। उनका दावा है कि वे कैमरों की निगरानी में थे और प्रयागराज में जगह-जगह लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग से सच्चाई सामने आ जाएगी।

    #WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, "अगर पुलिस हमें अरेस्ट करने के लिए एक्शन भी लेती है, तो भी हम उनका विरोध नहीं करेंगे। हम कोऑपरेट करेंगे। जनता सब देख रही है... झूठ आखिरकार सामने आ ही जाता है। कहानी झूठी साबित होगी, आज नहीं तो कल, कल नहीं तो… pic.twitter.com/xUJqRY78uo

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2026

  • 23 Feb 2026 10:52 AM (IST)

    23 Feb 2026 10:52 AM (IST)

    एमके स्टालिन पूरे देश का नेतृत्व करने में सक्षम: उदयनिधि स्टालिन

    तमिलनाडु के डिप्टी सीएम और डीएमके यूथ विंग के सचिव उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि एमके स्टालिन केवल तमिलनाडु ही नहीं, बल्कि पूरे देश का मार्गदर्शन करने वाले नेता हैं। उन्होंने दावा किया कि देशभर के कई विपक्षी दलों के नेता मानते हैं कि भाजपा के खिलाफ लोकतांत्रिक लड़ाई एमके स्टालिन के नेतृत्व में लड़ी जानी चाहिए।

    Coimbatore, Tamil Nadu: Tamil Nadu Deputy CM and DMK Youth Wing Secretary Udhayanidhi Stalin says, "MK Stalin is a leader who guides not just Tamil Nadu but the entire country. Several opposition leaders across India believe that a democratic battle against the BJP must be led… pic.twitter.com/Vn90YPkoQY

    — ANI (@ANI) February 23, 2026

  • 23 Feb 2026 10:24 AM (IST)

    23 Feb 2026 10:24 AM (IST)

    मुकुल रॉय के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

    पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री ने लिखा कि मुकुल रॉय का व्यापक राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी प्रकट कीं।

  • 23 Feb 2026 09:33 AM (IST)

    23 Feb 2026 09:33 AM (IST)

    दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में अब तक कुछ नहीं मिला

    दिल्ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों स्कूलों में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

    Delhi | Bomb threat emails were received at the Army Public School in Dhaula Kuan and Air Force Bal Bharti School, Lodhi Rd. Nothing has been found yet. More details awaited: Delhi Fire Service

    — ANI (@ANI) February 23, 2026

  • 23 Feb 2026 09:13 AM (IST)

    23 Feb 2026 09:13 AM (IST)

    सिंगापुर में सीएम योगी की GIC प्रमुख लिम चाउ कियाट से मुलाकात

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे के दौरान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी के CEO लिम चाउ कियाट और उनके प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश में दीर्घकालिक संस्थागत निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

    सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल पार्क और सतत शहरी विकास (सस्टेनेबल अर्बन डेवलपमेंट) परियोजनाओं में निवेश के अवसरों को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशकों के लिए तेजी से उभरता हुआ पसंदीदा गंतव्य बन रहा है।

  • 23 Feb 2026 08:34 AM (IST)

    23 Feb 2026 08:34 AM (IST)

    तेजस फाइटर जेट रनवे से फिसला

    फ्रंटलाइन एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान ब्रेक फेल होने की आशंका के चलते एक तेजस जेट रनवे से आगे फिसल गया, जिससे उसके ढांचे को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर अपनी जान बचा ली।

  • 23 Feb 2026 07:41 AM (IST)

    23 Feb 2026 07:41 AM (IST)

    बंगाल के कद्दावर नेता मुकुल रॉय का निधन, निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

    मुकुल रॉय का सोमवार तड़के करीब 1:30 बजे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। बंगाल की राजनीति में अहम रणनीतिकार माने जाने वाले मुकुल रॉय के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

  • 23 Feb 2026 07:08 AM (IST)

    23 Feb 2026 07:08 AM (IST)

    जबलपुर-भोपाल NH-45 पर पुल का हिस्सा धंसा, आवागमन ठप

    जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे (NH 45) पर शहपुरा-भिटौनी के बीच बना पुल का दूसरा हिस्सा रविवार को धंस गया। जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर हुए इस हादसे के बाद पुल क्षतिग्रस्त हो गया और हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया।

     

  • 23 Feb 2026 07:05 AM (IST)

    23 Feb 2026 07:05 AM (IST)

    सीएम योगी आदित्यनाथ 22-24 फरवरी तक सिंगापुर दौरे पर

    योगी आदित्यनाथ 22 से 24 फरवरी 2026 तक सिंगापुर के दौरे पर हैं। इस यात्रा को निवेश, उद्योग और द्विपक्षीय सहयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    #WATCH | Singapore: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath is on a visit to Singapore from 22 to 24 February, 2026.

    (Visuals from the country.) pic.twitter.com/M0d2YrNNdr

    — ANI (@ANI) February 22, 2026

Aaj ki taaja khabar 23rd february 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2026 | 07:02 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.