आज की ताजा खबर 23 अप्रैल LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस
Aaj Ki Taza Khabar Live: पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो रहा है। तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों पर भी आज मतदान होगा। PM नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में रैली करेंगे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
23 Apr 2026 08:11 AM (IST)
23 Apr 2026 08:11 AM (IST)ट्रंप ने आर्मी चीफ के बाद नौसेना मंत्री को भी हटाया
आर्मी चीफ के बाद अब ट्रंप सरकार में नौसेना मंत्री को भी पद से हटा दिया गया है। अमेरिका के रक्षा विभाग के हेडक्वाटर यानी पेंटागन ने बुधवार, 22 अप्रैल को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना सचिव (सेक्रेटरी) जॉन फेलन "तुरंत" अपना ऑफिस छोड़ देंगे। अचानक जंग के बीच इस तरह उन्हें बाहर निकलने के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई।
23 Apr 2026 07:21 AM (IST)
23 Apr 2026 07:21 AM (IST)श्रीनिवास पवार वोट देने के लिए पोलिंग स्टेशन पहुंचे
शर्मिला पवार और श्रीनिवास पवार वोट देने के लिए पोलिंग स्टेशन पहुंचे।
23 Apr 2026 07:07 AM (IST)
23 Apr 2026 07:07 AM (IST)सभी नागरिकों से लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने का आह्वान: PM मोदी
PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मतदान का पहला चरण आज है। मैं सभी नागरिकों से लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान करता हूँ। मैं विशेष रूप से अपने युवा मित्रों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूँ।
23 Apr 2026 07:06 AM (IST)
23 Apr 2026 07:06 AM (IST)बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले
बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। मंदिर का द्वार सुबह करीब 6:15 बजे विधि-विधान के साथ खोला गया। इस दौरान भगवान बद्री विशाल का दरबार फूलों से भव्य रूप से सजा हुआ नजर आया। कपाट खुलते ही सबसे पहले माता लक्ष्मी को उनके मंदिर में विराजमान किया गया। इसके बाद दक्षिण द्वार से कुबेर और उद्धव की मूर्तियों को मंदिर परिसर में लाया गया। उद्धव जी और कुबेर जी को गर्भगृह में स्थापित किया गया, जबकि माता लक्ष्मी अपने मंदिर में विराजमान हो गईं। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे धाम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
23 Apr 2026 06:53 AM (IST)
23 Apr 2026 06:53 AM (IST)चेन्नई में मॉक पोलिंग जारी, सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग
चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग जारी है। मतदान प्रक्रिया की तैयारियों का अंतिम परीक्षण किया जा रहा है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और सुचारु तरीके से संपन्न हो सके।अधिकारियों के अनुसार, सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा।
#WATCH | Tamil Nadu: Mock polling underway at the polling station designated at Stella Maris College in Chennai. Voting will begin at 7 am. pic.twitter.com/ArBuig0U8t
— ANI (@ANI) April 23, 2026
23 Apr 2026 06:44 AM (IST)
23 Apr 2026 06:44 AM (IST)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल में एक के बाद एक चार चुनावी रैलियां करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में एक के बाद एक चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
23 Apr 2026 06:44 AM (IST)
23 Apr 2026 06:44 AM (IST)कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस
भारत निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई उस बयान के बाद की गई है, जिसमें खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कहे जाने का मामला सामने आया। आयोग ने इस बयान का संज्ञान लेते हुए खरगे से 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि खरगे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख प्रचारक के रूप में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सक्रिय हैं, ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और संबंधित प्रावधानों का उल्लंघन किया है।
Breaking News Live Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में कृष्णानगर और मथुरापुर में विजय संकल्प सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे बेलूर मठ स्थित रामकृष्ण मंदिर में दर्शन करेंगे और शाम करीब 5:30 बजे हावड़ा में रोड शो करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज पश्चिम बंगाल में बालागढ़, पुरसुराह और मध्यग्राम विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं करेंगे। इस बीच, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम शाम 4 बजे जारी करेगा। पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो रहा है, जबकि तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों पर भी आज मतदान किया जा रहा है। देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
