लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
22 Mar 2026 06:31 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि अगर ईरान अगले 48 घंटों के भीतर बिना किसी धमकी के होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो अमेरिका ईरान के विभिन्न बिजली संयंत्रों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर देगा, जिसकी शुरुआत सबसे बड़े संयंत्र से होगी।
US President Donald Trump posts on Truth Social, "If Iran doesn’t FULLY OPEN, WITHOUT THREAT, the Strait of Hormuz, within 48 HOURS from this exact point in time, the United States of America will hit and obliterate their various POWER PLANTS, STARTING WITH THE BIGGEST ONE FIRST!… pic.twitter.com/OF1lHLtU1b
— ANI (@ANI) March 22, 2026
Breaking News Today Live: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए चेतावनी दी कि अगर ईरान अगले 48 घंटे के भीतर बिना किसी शर्त के होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं बनाता है, तो अमेरिका उसके विभिन्न बिजली संयंत्रों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर देगा। वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुटे रहेंगे। राशबिहारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. स्वपन दासगुप्ता सुबह करीब 9 बजे लेक प्लेस, वार्ड 81 में प्रचार अभियान चलाएंगे। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव/संघर्ष का आज 23वां दिन है।