आज की ताजा खबर 22 अप्रैल LIVE: PM मोदी ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
Aaj Ki Taza Khabar Live: PM मोदी ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। ट्रंप ने ईरान-अमेरिका युद्धविराम बढ़ाया। दिल्ली हाई कोर्ट आज अरविंद केजरीवाल समेत अन्य मामलों पर सुनवाई करेगी।
- Written By: अक्षय साहू
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
22 Apr 2026 08:31 AM (IST)
22 Apr 2026 08:31 AM (IST)उज्जैन: BJP सांसद रवि किशन ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की
भाजपा सांसद रवि किशन ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, "हम विश्व के राजा के चरणों में आए हैं। हमने सभी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। महाकाल सबका कल्याण करें।"
#WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "हम विश्व के राजा के चरणों में आए हैं...हमने सभी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की...महाकाल सबका कल्याण करें..." https://t.co/QVYQFfxG9M pic.twitter.com/6OSEi40kht
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
22 Apr 2026 08:09 AM (IST)
22 Apr 2026 08:09 AM (IST)केदारनाथ धाम पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
केदारनाथ धाम के कपाट आज से तीर्थयात्रियों के लिए खुलेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता पुष्कर धामी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे।
#WATCH केदारनाथ, रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम के कपाट आज से तीर्थयात्रियों के लिए खुलेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता पुष्कर धामी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे। pic.twitter.com/s7ZnjpwyIV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
22 Apr 2026 08:05 AM (IST)
22 Apr 2026 08:05 AM (IST)PM मोदी ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में मारे गए बेगुनाह लोगों को याद कर रहा हूँ। उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा। मेरी दुआएं उन दुखी परिवारों के साथ भी हैं जो इस नुकसान से उबर रहे हैं। एक देश के तौर पर, हम दुख और इरादे में एक साथ खड़े हैं। भारत किसी भी तरह के आतंक के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के घिनौने इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे।
Remembering the innocent lives lost in the gruesome Pahalgam terror attack on this day last year. They will never be forgotten. My thoughts are also with the bereaved families as they cope with this loss.
As a nation, we stand united in grief and resolve. India will never bow to…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2026
22 Apr 2026 07:59 AM (IST)
22 Apr 2026 07:59 AM (IST)केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बंगाल में 3 जनसभाएं और रोड करेंगे
गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में तीन जनसभाएं और एक रोड शो करेंगे। पहली जनसभा दोपहर 1:15 बजे, दूसरी 2:30 बजे, तीसरी 4 बजे और रोड शो शाम 5:15 बजे आयोजित होगा।
22 Apr 2026 07:32 AM (IST)
22 Apr 2026 07:32 AM (IST)दिल्ली हाई कोर्ट में आज केजरीवाल के खिलाफ याचिका पर सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट आज अरविंद केजरीवाल समेत अन्य के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा।
22 Apr 2026 07:01 AM (IST)
22 Apr 2026 07:01 AM (IST)ट्रंप ने एकतरफा बढ़ाई सीजफायर की समयसीमा, होर्मुज में जारी रहेगी नाकेबंदी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्धविराम की अवधि बढ़ा दी है और अब तेहरान के प्रस्ताव का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी जारी रखने की बात भी कही है।
US-Iran conflict: Trump extends ceasefire to allow Iran more time to come up with "unified proposal"
Read @ANI Story | https://t.co/uGdd3150RQ#US #Iran #Trump #ceasefire pic.twitter.com/9ae0SPZNpi
— ANI Digital (@ani_digital) April 21, 2026
22 Apr 2026 06:30 AM (IST)
22 Apr 2026 06:30 AM (IST)कानपुर में चमड़ा कारखाने में लगी आग, करोड़ो का सामान जलकर खाक
कानपुर के वाजिदपुर इलाके में स्थित एक चमड़ा कारखाने में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। एसीपी आशुतोष सिंह के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
#WATCH | Kanpur, Uttar Pradesh: Fire tenders reach the spot as a fire broke out at a tannery located in Wajidpur.
ACP Ashutosh Singh says, "There was a factory involved in the leather trade in Wajidpur where the fire occurred. The fire has been brought almost completely under… pic.twitter.com/SbomHjPKxk
— ANI (@ANI) April 22, 2026
Breaking News Today Live: प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्धविराम को राष्ट्रपति ट्रंप ने और आगे बढ़ा दिया है। आज पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी है। वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट आज अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। उधर, कानपुर के वाजिदपुर इलाके में स्थित एक चमड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस हादसे में करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
