आज की ताजा खबर 22 मई LIVE: साइप्रस के राष्ट्रपति PM मोदी से करेंगे मुलाकात, लैंड्स फॉर जॉब्स केस में फैसला आज
Aaj Ki Taza Khabar Live: आज साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत के दौरे पर रहेंगे। लालू यादव से जुड़े लैंड्स फॉर जॉब्स मामले में आज दिल्ली कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।
- Written By: प्रिया जैस
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
22 May 2026 08:27 AM (IST)
22 May 2026 08:27 AM (IST)पीएम मोदी के साथ बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल की कमान संभालने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली पहुंचे है। यहां वे आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
22 May 2026 07:51 AM (IST)
22 May 2026 07:51 AM (IST)भोजशाला में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
आज धार स्थित भोजशाला को लेकर हाई कोर्ट के फैसले के बाद पहला शुक्रवार है। आज इस स्थल पर पूजा-अर्चना की तैयारियां भी चल रही हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू किए गए हैं।
22 May 2026 07:24 AM (IST)
22 May 2026 07:24 AM (IST)एयर इंडिया फ्लाइट के इंजन में लगी आग
एयर इंडिया फ्लाइट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2802 में लैंडिंग के दौरान इंजन से जुड़ी तकनीकी चेतावनी मिलने का मामला सामने आया है। एयरलाइन ने पुष्टि की है कि लैंडिंग के वक्त कॉकपिट क्रू को एक इंजन में फायर इंडिकेशन मिला।
22 May 2026 06:58 AM (IST)
22 May 2026 06:58 AM (IST)आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक में टक्कर, 15 यात्री घायल
फिरोजाबाद के मत्सैना पुलिस थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस की ट्रक से टक्कर होने और उसमें आग लगने से लगभग 15 यात्री घायल हो गए। यह बस कानपुर से दिल्ली-गुरुग्राम जा रही थी। घायलों को शिकोहाबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया, जबकि 10 को एक मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बस कंडक्टर की हालत गंभीर है।
Firozabad, Uttar Pradesh: Around 15 passengers were injured after a bus collided with a truck and caught fire on the Agra-Lucknow Expressway in the Matsena police station area. The bus was travelling from Kanpur to Delhi-Gurugram. The injured were taken to a hospital in… pic.twitter.com/ggGIomZ8FK
— IANS (@ians_india) May 22, 2026
Breaking News Today LIVE: आज साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत पहुंचेंगे। राष्ट्रपति निकोस विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। लालू यादव से जुड़े लैंड फॉर जॉब्स मामले में दिल्ली कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। दिल्ली-NCR में आज ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के तीन दिवसीय ‘चक्का जाम’ आंदोलन का दूसरा दिन है। इस हड़ताल के कारण दिल्ली में परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। आज ट्विशा सुसाइड केस में पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। देश और दुनिया की तमाम ताजा अपडेट्स जानने के लिए बनें रहिए नवभारत लाइव के साथ….
