Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 21 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली में एक बड़े हथियार सप्लायर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूसों को बरामद किया है।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय , सजल रघुवंशी
Updated On: Mar 21, 2026 | 10:01 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Breaking News Today: नई दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाई-प्रोफाइल गैंगस्टर और अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, नकदी, ज्वेलरी और एक मॉडिफाइड बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो बरामद हुई है। यह कार्रवाई डीसीपी आउटर-नॉर्थ हरेश्वर स्वामी की निगरानी में की गई।

The liveblog has ended.
  • 21 Mar 2026 08:23 PM (IST)

    21 Mar 2026 08:23 PM (IST)

    क्रॉस वोटिंग पर BJD ने लिया बड़ा एक्शन, सभी 6 विधायकों को किया सस्पेंड

    बीजू जनता दल ने ओडिशा राज्यसभा चुनावों में क्रॉस-वोटिंग करने वाले अपने छह विधायकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी के अनुशासनात्मक समिति की जांच और कारण बताओ नोटिस के जवाबों की समीक्षा के बाद की गई।

  • 21 Mar 2026 06:53 PM (IST)

    21 Mar 2026 06:53 PM (IST)

    ब्रिटेन ने दी अमेरिका को सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की मंजूरी

    ब्रिटेन ने अमेरिका को सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। यह मंजूरी होर्मुज में लड़ाई के लिए दी है। ब्रिटेन के इस कदम से नाराज ईरान ने कहा है कि सैन्य ठिकाने देना खतरे में डालने जैसा है। ब्रिटेन अपने नागरिकों की जान खतरे में डाल रहा है।

  • 21 Mar 2026 06:49 PM (IST)

    21 Mar 2026 06:49 PM (IST)

    ईरान की मिसाइल फैक्ट्री पर हुआ बड़ा हमला

    इजराइल ने ईरान पर भीषण अटैक किया है। उसने बैलिस्टिक मिसाइल फैक्ट्री को निशाना बनाया है. बमबारी से फैक्ट्री में भारी तबाही हुई है। इससे पहले हिजबुल्लाह ने इजराइल पर बड़े हमले किए। जिसमें मेटुला में कई इमारतों को मिसाइल से निशाना बनाया है।

  • 21 Mar 2026 05:50 PM (IST)

    21 Mar 2026 05:50 PM (IST)

    पीएम मोदी से मिलीं सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

    Rekha Gupta, Chief Minister of Delhi, met Prime Minister Narendra Modi in Delhi pic.twitter.com/8YBRsz6n39

    — ANI (@ANI) March 21, 2026

  • 21 Mar 2026 05:13 PM (IST)

    21 Mar 2026 05:13 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश बजट पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का आया बयान

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश बजट 2026 पर कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्धशाली बनाना है। हमारा यह बजट इसी दृष्टिकोण से बना है। किसी राजनीतिक लाभ के लिए यह बजट प्रस्तुत नहीं किया गया है। यह बजट आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश की दिशा तय करेगा।

    #WATCH शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश बजट 2026 पर कहा, "प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्धशाली बनाना है। हमारा यह बजट इसी दृष्टिकोण से बना है। किसी राजनीतिक लाभ के लिए यह बजट प्रस्तुत नहीं किया गया है। यह बजट आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश की दिशा… pic.twitter.com/pDC5GJdwtc

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026


     

  • 21 Mar 2026 04:24 PM (IST)

    21 Mar 2026 04:24 PM (IST)

    पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर के इस्तीफे पर आया कांग्रेस का बयान

    पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि CBI को घटना की जांच करनी चाहिए और घटना के पीछे जो लोग हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

    #WATCH जालंधर: पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "... CBI को घटना (अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की कथित आत्महत्या से जुड़ा कथित वीडियो) की जांच करनी चाहिए और घटना के… pic.twitter.com/iCSkU4lwOQ

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026


     

  • 21 Mar 2026 03:30 PM (IST)

    21 Mar 2026 03:30 PM (IST)

    केरल भाजपा वाइस प्रसिडेंट ने भरा नामांकन, CM भजनलाल शर्मा रहे मौजूद

    भाजपा की स्टेट वाइस प्रेसिडेंट आर श्रीलेखा और वट्टियूरकावु से पार्टी कैंडिडेट ने अपना नॉमिनेशन फाइल किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

    #WATCH तिरुवनंतपुरम, केरल: भाजपा की स्टेट वाइस प्रेसिडेंट आर श्रीलेखा और वट्टियूरकावु से पार्टी कैंडिडेट ने अपना नॉमिनेशन फाइल किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। pic.twitter.com/h7ujVD7MFa

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026

  • 21 Mar 2026 02:44 PM (IST)

    21 Mar 2026 02:44 PM (IST)

    गुजरात में AIMIM ने यूजीसी बिल के खिलाफ किया प्रदर्शन

    एआईएमआईएम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुजरात UCC बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिल के नियमों का कड़ा विरोध करते हुए किया गया। साथ ही पार्टी के पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा इसे अलोकतांत्रिक बताया गया।

    #WATCH | अहमदाबाद, गुजरात: AIMIM पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुजरात UCC बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, इसके नियमों का कड़ा विरोध किया और इसे अलोकतांत्रिक बताया। pic.twitter.com/a9EMslPxzE

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026

  • 21 Mar 2026 02:17 PM (IST)

    21 Mar 2026 02:17 PM (IST)

    पुडुचेरी में भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, गृह मंत्री समेत 9 धुरंधरों को मिला टिकट!

    पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पीएम मोदी की मौजूदगी वाली बैठक में गृह मंत्री नमशिवायम समेत दिग्गजों के नाम फाइनल हुए।

  • 21 Mar 2026 01:46 PM (IST)

    21 Mar 2026 01:46 PM (IST)

    बीजेपी ने 11 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

    भाजपा ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

    भाजपा ने केरल विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की। pic.twitter.com/oKzAbfBv1b

    — IANS Hindi (@IANSKhabar) March 21, 2026

  • 21 Mar 2026 01:19 PM (IST)

    21 Mar 2026 01:19 PM (IST)

    वेयरहाउस मैनेजर सुसाइड केस में लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा, CM भगवंत मान ने दिए जांच के आदेश

    वेयरहाउस मैनेजर खुदकुशी मामले में लालजीत सिंह भुल्लर ने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। भुल्लर ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी हमेशा सच के साथ खड़ी रहती है, इसलिए वह निष्पक्ष जांच चाहते हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके।

  • 21 Mar 2026 12:30 PM (IST)

    21 Mar 2026 12:30 PM (IST)

    चुनाव आयोग का अपडेट: असम, केरल और पुडुचेरी में पहला रैंडमाइजेशन पूरा

    चुनाव आयोग ने बताया कि असम, केरल और पुडुचेरी में ईवीएम का पहला रैंडमाइजेशन पूरा हो गया है। 15 मार्च को इन राज्यों समेत तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया था। ईवीएम आवंटन दो चरणों में होता है- पहले जिला से विधानसभा और फिर विधानसभा से मतदान केंद्र स्तर तक रैंडम वितरण किया जाता है।

  • 21 Mar 2026 11:39 AM (IST)

    21 Mar 2026 11:39 AM (IST)

    गोरक्षक फरसा वाले बाबा की ट्रक से कुचलकर मौत, समर्थकों ने लगाया जाम

    उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गोरक्षा से जुड़े विख्यात गोरक्षक चंद्रशेखर की गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मथुरा के ब्रज क्षेत्र में विख्यात गोरक्षक चंद्रशेखर, जिन्हें लोग “फरसा वाले बाबा” के नाम से जानते थे। उनकी कथित गोतस्करों ने गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। यह घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के कोटवन चौकी के नवीपुर गांव के पास हुई।

  • 21 Mar 2026 10:31 AM (IST)

    21 Mar 2026 10:31 AM (IST)

    दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पीएम मोदी की एआई तस्वीर मामले में बिहार से आरोपी को किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एआई तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में बिहार से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिद्धनाथ कुमार के रूप में हुई है, जिसे बिहार के अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस यूनिट को मामले की जांच सौंपी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सिद्धनाथ कुमार ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी का एआई के जरिए बनाया आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वह कथित तौर पर कई सोशल मीडिया अकाउंट चलाता था, जिनके जरिए उसने तस्वीर को इंटरनेट पर फैलाने की कोशिश की।

  • 21 Mar 2026 09:41 AM (IST)

    21 Mar 2026 09:41 AM (IST)

    कोलकाता के कालीघाट मंदिर में सुवेंदु अधिकारी ने की पूजा-अर्चना

    पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

    #WATCH | Kolkata, West Bengal: Leader of Opposition in West Bengal and BJP leader Suvendu Adhikari offers prayers at Kalighat Temple in Kolkata. pic.twitter.com/UmcJ5LTEJr

    — ANI (@ANI) March 21, 2026

  • 21 Mar 2026 09:24 AM (IST)

    21 Mar 2026 09:24 AM (IST)

    दक्षिण कोरिया के डेजॉन में ऑटो पार्ट्स प्लांट में आग से 10 की मौत, 59 घायल

    क्षिण कोरिया के डेजॉन में एक कार पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 59 लोग गंभीर या मामूली रूप से घायल हुए हैं। दमकलकर्मी उन चार लोगों की तलाश कर रहे हैं, जो आग लगने के समय लापता हो गए थे। अधिकारियों के अनुसार, एक शव फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर मिला जबकि अन्य नौ शव तीसरी मंजिल पर पाए गए।

  • 21 Mar 2026 08:42 AM (IST)

    21 Mar 2026 08:42 AM (IST)

    मालदीव के समुद्र में रेमंड मुखिया गौतम सिंघानिया की स्पीडबोट पलटी

    शुक्रवार तड़के मालदीव के वी. फेलिधू के पास गौतम सिंघानिया और उनके दोस्तों को ले जा रही एक तेज रफ्तार स्पीडबोट अनियंत्रित होकर समुद्र में पलट गई। हादसे के तुरंत बाद चलाए गए बचाव अभियान में गौतम सिंघानिया को सुरक्षित निकाल लिया गया था। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मालदीव से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है।

  • 21 Mar 2026 07:51 AM (IST)

    21 Mar 2026 07:51 AM (IST)

    ईद पर उत्तम नगर थाना के बाहर सुरक्षा कड़ी

    दिल्ली में ईद के मौके पर उत्तम नगर थाना के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। करीब 150 से 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि लोग शांति और सुरक्षित माहौल में नमाज अदा कर सकें।

    Delhi: Around 150 to 200 police personnel have been deployed outside the Uttam Nagar Police Station on the occasion of Eid-ul-Fitr to ensure that people can offer prayers peacefully. pic.twitter.com/q5dIrIMOgy

    — IANS (@ians_india) March 21, 2026

  • 21 Mar 2026 07:14 AM (IST)

    21 Mar 2026 07:14 AM (IST)

    नमाज पढ़ने के लिए जामा मस्जिद में जमा हुई भारी भीड़

    Eid-ul-Fitr के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग जामा मस्जिद में इकट्ठा होकर नमाज अदा कर रहे हैं। देखें तस्वीरें-

    Delhi: On the occasion of Eid-ul-Fitr, people gather at Jama Masjid to offer prayers and seek blessings. pic.twitter.com/dVBowrVKm3

    — IANS (@ians_india) March 21, 2026

  • 21 Mar 2026 07:10 AM (IST)

    21 Mar 2026 07:10 AM (IST)

    मनोज तिवारी का दावा: बंगाल में TMC का अंत तय, BJP बनाएगी सरकार

    मनोज तिवारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके चेहरे पर डर साफ दिख रहा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए दावा किया कि बंगाल में अत्याचार खत्म होगा और BJP-NDA सरकार बनेगी।

    #WATCH | Delhi: On Mamata Banerjee's statement, BJP MP Manoj Tiwari says, "The fear on Mamata Banerjee's face shows that she hasn't listened to PM Modi's speech, because whatever PM Modi says, he does, and Modi ji has said that now the oppression will end. A BJP-NDA government… pic.twitter.com/1I1sXygd1j

    — ANI (@ANI) March 20, 2026

Aaj ki taaja khabar 21st march 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2026 | 07:04 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.