लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
20 Mar 2026 06:28 AM (IST)
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के लिए कड़ी कोशिश कर रहा है, और इजरायल हर संभव तरीकों से उसकी सहायता कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अमेरिका इसमें सफल होता है, जैसा कि उन्हें उम्मीद है, तो तेल की कीमतों में कमी आ सकती है।
#WATCH | Prime Minister of Israel Benjamin Netanyahu says, "Americans are working very hard and we are trying to help them in every way that we can to open the Strait of Hormuz. And if they succeed, which I think they will, then oil prices will come down.
(Source: GPO via… pic.twitter.com/dz18TIG7fk
— ANI (@ANI) March 19, 2026
Breaking News Today Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम (धर्मार्थ अस्पताल) के नए ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वह वात्सल्य ग्राम का दौरा करेंगी और प्रेमानंद महाराज से मुलाकात भी करेंगी। उधर, ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी संघर्ष आज 21वें दिन में पहुंच गया है।