Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 20 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar Live: रायबरेली की एक जनसभा में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादास्पद बयान दिया है।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय , अर्पित शुक्ला
Updated On: May 20, 2026 | 11:06 PM

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Breaking News Today LIVE: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “आपका प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गद्दार है।”उन्होंने केंद्र सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए यह टिप्पणी की। राहुल गांधी का यह बयान राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस सांसद के इस बयान के बाद सत्तापक्ष की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी ने ऐसा कहकर पूरे देश की जनता को गद्दार कहा है।

The liveblog has ended.
  • 20 May 2026 09:28 PM (IST)

    20 May 2026 09:28 PM (IST)

    दिल्ली-NCR में 21 से 23 मई तक कैब, ऑटो-रिक्शा और ट्रांसपोर्ट सेवाएं रहेंगी ठप

    पेट्रोल-डीजल और CNG की लगातार बढ़ती कीमतों, पुराने किराये और ऐप-बेस्ड कंपनियों से ड्राइवर्स नुकसान का दावा कर रहे हैं। इसी कारण से दिल्ली-एनसीआर के ऑटो, टैक्सी, ट्रांसपोर्ट और कैब चालक 21 मई से 23 मई तक तीन दिन की बड़ी हड़ताल पर जा रहे हैं।

  • 20 May 2026 08:32 PM (IST)

    20 May 2026 08:32 PM (IST)

    भव्य स्वागत के लिए प्रधानमंत्री मेलोनी का धन्यवाद: PM मोदी

    इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे और मेरे प्रतिनिधिमंडल को दिए गए भव्य स्वागत के लिए मैं प्रधानमंत्री मेलोनी का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि रोम को विश्व में 'शाश्वत नगर' के रूप में जाना जाता है। भारत में मेरा लोकसभा क्षेत्र, काशी, भी इसी नाम से प्रसिद्ध है। जब दो सभ्यताएं मिलती हैं, तो चर्चाएं किसी एजेंडा तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि उनमें इतिहास की गहराई, भविष्य की झलक और मित्रता की सादगी दिखाई देती है।

  • 20 May 2026 07:33 PM (IST)

    20 May 2026 07:33 PM (IST)

    ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की याचिका खारिज

    पूर्व जज की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में बुधवार को बड़ा और अहम अपडेट सामने आया। भोपाल की अदालत ने मृतका के परिजनों की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई थी। कोर्ट के इस फैसले से ट्विशा शर्मा के परिजनों को बड़ा झटका लगा है, जो उम्मीद लगाए बैठे थे। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि शव का दोबारा पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।

  • 20 May 2026 06:15 PM (IST)

    20 May 2026 06:15 PM (IST)

    केरल सरकार में मंत्रालय का हुआ बंटवारा

    मंत्रिमंडल आवंटन संबंधी मुख्यमंत्री वी डी सतीशन की सिफारिशों को केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंजूरी दे दी है। वीडी सतीशन के साथ मंत्रिमंडल सहयोगियों ने 18 मई को शपथ लिया था। सतीशन वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन और बंदरगाह समेत 35 विभागों का कार्यभार खुद संभालेंगे। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला को गृह, सतर्कता और तीन अन्य विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • 20 May 2026 04:44 PM (IST)

    20 May 2026 04:44 PM (IST)

    राहुल गांधी ने Melody वीडियो को बताया नौटंकी

    राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आर्थिक तूफान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं और PM हंसकर रील बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

    आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं!

    किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं - PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं।

    यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 20, 2026

  • 20 May 2026 03:55 PM (IST)

    20 May 2026 03:55 PM (IST)

    अरविंद केजरीवाल को चुनाव लड़ने से रोकने वाली याचिका खारिज

    दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) को डीरजिस्टर करने और अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व दुर्गेश पाठक को चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) को सिरे से खारिज कर दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि यह याचिका पूरी तरह गलतफहमी पर आधारित और बिना किसी मेरिट के है।

  • 20 May 2026 03:34 PM (IST)

    20 May 2026 03:34 PM (IST)

    राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान को नितिन नवीन ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा कि राहुल गांधी का आज का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और कहीं न कहीं उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है।

  • 20 May 2026 02:12 PM (IST)

    20 May 2026 02:12 PM (IST)

    आर्थिक संकट और संविधान पर खतरे से देश को बचाना होगा: राहुल गांधी

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली के लोधवारी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरा पासी की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर आयोजित ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ में केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश जल्द आर्थिक संकट की ओर बढ़ सकता है और इसका सबसे अधिक असर आम जनता पर पड़ेगा। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के कारण वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है।

  • 20 May 2026 01:12 PM (IST)

    20 May 2026 01:12 PM (IST)

    आपका प्रधानमंत्री और गृहमंत्री गद्दार है: राहुल गांधी

    एक बार फिर राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया है। रायबरेली में एख जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह को गद्दार कहा है।

  • 20 May 2026 11:57 AM (IST)

    20 May 2026 11:57 AM (IST)

    ट्विशा शर्मा मौत मामले में दिल्ली कोर्ट में आज दूसरे पोस्टमार्टम की याचिका पर सुनवाई

    ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आज दिल्ली कोर्ट में दूसरे पोस्टमार्टम की मांग वाली याचिका पर सुनवाई होगी। परिवार ने दिल्ली एम्स में दूसरा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है, जिसके लिए याचिका दायर की गई है। कोर्ट में सुबह 11 बजे इस याचिका पर सुनवाई निर्धारित है।वहीं, भोपाल जिला कोर्ट में भी आज इसी मामले में सुनवाई होनी है। फिलहाल ट्विशा का शव भोपाल एम्स में सात दिनों से रखा हुआ है।

  • 20 May 2026 11:36 AM (IST)

    20 May 2026 11:36 AM (IST)

    तमिलनाडु बोर्ड के 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, 94.31 प्रतिशत छात्र पास

    तमिलनाडु ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) कक्षा 10 बोर्ड परीक्षाओं में 94.31 प्रतिशत का प्रभावशाली कुल उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। परीक्षा निदेशालय (डीजीई) द्वारा घोषित परिणामों के बारे में बुधवार को यह जानकारी दी गई। राज्यभर में आयोजित इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक परीक्षा में शामिल हुए नौ लाख से अधिक छात्र अब सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न माध्यमों से अपने अंक देख सकते हैं।

  • 20 May 2026 10:28 AM (IST)

    20 May 2026 10:28 AM (IST)

    डॉलर में तेजी से सोना और चांदी धराशाई, एक प्रतिशत से अधिक फिसले

    सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को कमजोरी देखी जा रही है। दोनों कीमती धातुओं का दाम एक प्रतिशत से अधिक फिसल गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,59,080 रुपए के मुकाबले 106 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 1,58,974 रुपए पर खुला। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही गिरावट बढ़ गई और सुबह 10 बजे यह 736 रुपए या 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,58,344 रुपए पर था।

  • 20 May 2026 09:38 AM (IST)

    20 May 2026 09:38 AM (IST)

    जापान के कागोशिमा में 5.9 तीव्रता का भूकंप

    जापान के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में स्थित कागोशिमा और ओकिनावा द्वीप के पास रिक्टर पैमाने पर 5.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, इसका केंद्र ओकिनावा के मुख्य द्वीप के पास 50 किलोमीटर की गहराई में था।

  • 20 May 2026 08:55 AM (IST)

    20 May 2026 08:55 AM (IST)

    पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी को अर्पित की अंतिम श्रद्धांजलि

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका कल 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

    VIDEO | Dehradun: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami pays last tributes to former CM BC Khanduri, who passed away yesterday at the age of 91.#BCKhanduri #Uttarakhand

    (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/p8btJmxVwy

    — Press Trust of India (@PTI_News) May 20, 2026

  • 20 May 2026 08:19 AM (IST)

    20 May 2026 08:19 AM (IST)

    आईएएस उमेश बने सीएम सतीशन के OSD

    केरलम में आईएएस उमेश का ट्रांसफर कर उन्हें मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के अतिरिक्त सचिव और विशेष कार्य अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

  • 20 May 2026 07:35 AM (IST)

    20 May 2026 07:35 AM (IST)

    दिल्ली के वेलकम इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या

    दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के वेलकम इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेज दिया गया है।

  • 20 May 2026 07:09 AM (IST)

    20 May 2026 07:09 AM (IST)

    सेना के टेंडर घोटाले में एक्शन, कर्नल हिमांशु बाली गिरफ्तार

    केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सेना के टेंडरों में कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने ईस्टर्न कमांड, फोर्ट विलियम में तैनात आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स के कर्नल हिमांशु बाली को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही FIR दर्ज की जा चुकी थी, जिसमें कर्नल बाली समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है।

     

  • 20 May 2026 06:59 AM (IST)

    20 May 2026 06:59 AM (IST)

    राजनाथ सिंह सियोल में, स्वतंत्रता सेनानियों को अर्पित की श्रद्धांजलि

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सियोल नेशनल सिमेट्री में सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    #WATCH | South Korea | Defence Minister Rajnath Singh pays tribute at Seoul National Cemetery. pic.twitter.com/yjgwpm6dPu

    — ANI (@ANI) May 20, 2026

Aaj ki taaja khabar 20 may 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 06:58 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.