Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 18 दिसंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Breaking News: 18 दिसंबर 2025 को लोकसभा में भारी विरोध के बीच 'वीबी जी राम जी' बिल पास हो गया। विपक्ष ने बिल पास होने पर जमकर हंगामा किया और बिल के कागज फाड़कर फेंक दिए।

  • By अक्षय साहू, मनोज आर्या
Updated On: Dec 18, 2025 | 10:25 PM

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

आज की ताजा खबर 18 दिसंबर: 18 दिसंबर 2025 को लोकसभा में भारी विरोध के बीच ‘वीबी जी राम जी’ बिल पास हो गया। विपक्ष ने बिल पास होने पर जमकर हंगामा किया और बिल के कागज फाड़कर फेंक दिए। सदन का माहौल इतना बिगड़ गया कि कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी VB–G Ram G पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने लोकसभा में जवाब दिया। इस दौरान विपक्ष बिल के विरोध में नारेबाजी करता रहा। विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और कागज फेंके। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम किसी से भेदभाव नहीं करते, बापू हमारी प्रेरणा और श्रद्धा हैं। पूरा देश हमारे लिए एक है। देश हमारे लिए केवल जमीन का टुकड़ा नहीं है. हमारे विचार संकीर्ण और संकुचित नहीं है। देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट खबरों का अपडेट सबसे पहले पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…

The liveblog has ended.
  • 18 Dec 2025 10:24 PM (IST)

    18 Dec 2025 10:24 PM (IST)

    सीएम मोहन यादव ने डॉक्टरों को किया सम्मानित

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा 'आरोग्य सेवा संकल्प सम्मेलन' में आदिवासी क्षेत्रों में सेवा देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।

  • 18 Dec 2025 08:33 PM (IST)

    18 Dec 2025 08:33 PM (IST)

    लखनऊ मैच के टिकट का पैसा होगा वापस- राजीव शुक्ला

    BCCI उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने लखनऊ में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा T20I रद्द होने पर कहा कि जहां तक लखनऊ के मैच का सवाल है जो रद्द हुआ, वह स्पष्ट है कि अगर किसी भी मैच में एक भी गेंद नहीं खेली गई तो पैसा वापस किया जाएगा। हम उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन (UPCA) के संपर्क में है, पैसा वापस करने की प्रक्रिया उन्होंने शुरू कर दी है। दर्शकों को पैसा वापस मिलेगा।
  • 18 Dec 2025 07:31 PM (IST)

    18 Dec 2025 07:31 PM (IST)

    मनरेगा का नाम बदलने पर शशि थरूर का बयान

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने MGNREGA का नाम बदलने पर कहा कि हम कई वजहों से इससे खुश नहीं हैं। यह असल में पूरे महात्मा गांधी ग्रामीण रोज़गार कार्यक्रम की आत्मा को खत्म कर देता है।

  • 18 Dec 2025 06:32 PM (IST)

    18 Dec 2025 06:32 PM (IST)

    हिजाब कांड के बाद बढ़ाई गई सीएम नीतीश की सुरक्षा

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है। हिजाब व‍िवाद के बाद मिले खुफिया इनपुट को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि कुछ असामाजिक और आपराधिक तत्व नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

  • 18 Dec 2025 05:31 PM (IST)

    18 Dec 2025 05:31 PM (IST)

    NDA की सभी पार्टियां ईमानदारी से काम करती है- चिराग पासवान

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि भाजपा न सिर्फ NDA गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है, बल्कि भाजपा नेतृत्व, प्रधानमंत्री का ये प्रयास रहा है कि गठबंधन मजबूती से बढ़े और इसी का परिणाम है जिस तरीके का जनादेश बिहार विधानसभा चुनाव में देखने को मिला... यह दिखाता है कि जब सभी पार्टियां ईमानदारी से काम करती हैं, तो ऐसे नतीजे मिलते हैं... जिस तरह से जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाया, हमें उम्मीद है कि मौजूदा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नितिन नबीन भी उतनी ही लगन से काम करेंगे।

    #WATCH | दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "भाजपा न सिर्फ़ NDA गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है, बल्कि भाजपा नेतृत्व, प्रधानमंत्री का ये प्रयास रहा है कि गठबंधन मजबूती से बढ़े और इसी का परिणाम है जिस तरीके का जनादेश बिहार विधानसभा चुनाव में देखने को मिला... यह दिखाता है… pic.twitter.com/HaObsRFJt5

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2025

  • 18 Dec 2025 04:55 PM (IST)

    18 Dec 2025 04:55 PM (IST)

    भाजपा को सिर्फ नाम बदलने आता- भूपेंद्र हुड्डा

    कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विकसित भारत गारंटी रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक पर कहा कि भाजपा को सिर्फ नाम बदलना आता है, काम करना नहीं आता।

    #WATCH | चंडीगढ़: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विकसित भारत गारंटी रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक पर कहा, "भाजपा को सिर्फ नाम बदलना आता है, काम करना नहीं आता।" pic.twitter.com/Aq2hxXr2kf

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2025

  • 18 Dec 2025 03:55 PM (IST)

    18 Dec 2025 03:55 PM (IST)

    सुल्तान हैथम बिन तारिक ने PM मोदी का किया स्वगात

    सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने मस्कट में अल बराका पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

    #WATCH | ओमान: सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने मस्कट में अल बराका पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

    (सोर्स: ANI/DD न्यूज़) pic.twitter.com/RdyEyBvn2j

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2025

  • 18 Dec 2025 03:19 PM (IST)

    18 Dec 2025 03:19 PM (IST)

    कांग्रेस ने सदन की मर्यादा को तार-तार किया- संबित पात्रा

    भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि आज सदन के लिए और हिंदुस्तान की राजनीति का बहुत ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन है... विकसित भारत जी-राम-जी बिल 2025 पारित होकर गरीबों के कल्याण के लिए जिस प्रकार से काम करेगा, हम सभी ने सदन में देखा। 1 लाख 51 हजार करोड़ से अधिक इस बिल के तहत खर्चा होने वाला है... आज बड़े दिख के साथ मुझे कहना पड़ रहा है कि जिस प्रकार सदन की मर्यादा को तार-तार करने का काम कांग्रेस पार्टी के कुछ साथियों ने किया है ये भी हिंदुस्तान के इतिहास में घोर आपत्तिजनक है।

    #WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "आज सदन के लिए और हिंदुस्तान की राजनीति का बहुत ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन है... विकसित भारत जी-राम-जी बिल 2025 पारित होकर गरीबों के कल्याण के लिए जिस प्रकार से काम करेगा, हम सभी ने सदन में देखा। 1 लाख 51 हजार करोड़ से अधिक इस बिल… pic.twitter.com/L3wEnBByft

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2025

  • 18 Dec 2025 02:45 PM (IST)

    18 Dec 2025 02:45 PM (IST)

    कांग्रेस पार्टी अब अराजक पार्टी हो गई है- रवि शंकर प्रसाद

    भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 पर कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में कौन सा आचरण किया? 10 घंटे तक रात तक चर्चा हुई, आपको अपनी बात कहने का मौका मिला लेकिन जब शिवराज सिंह चौहान जवाब देने आए तब आप बिल को फाड़ रहे हैं। क्या कांग्रेस पार्टी अब अराजक पार्टी हो गई है?

    #WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 पर कहा, "आज कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में कौन सा आचरण किया? 10 घंटे तक रात तक चर्चा हुई, आपको अपनी बात कहने का मौका मिला लेकिन जब शिवराज सिंह चौहान जवाब देने आए… pic.twitter.com/62efxcQLAC

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2025

  • 18 Dec 2025 01:42 PM (IST)

    18 Dec 2025 01:42 PM (IST)

    अखिलेश यादव ने SIR को NRC बताकर सरकार पर साधा निशाना

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह SIR नहीं, बल्कि एनआरसी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कल कौन सा कागज मांग लिया जाएगा और कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिल गया है।

  • 18 Dec 2025 01:24 PM (IST)

    18 Dec 2025 01:24 PM (IST)

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर मनीष तिवारी

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर कहा, मैंने एक सवाल पूछा था जिसका आज संसद में जवाब दिया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि घटना के 6 महीने बाद भी हमें ये नहीं पता कि किस कारण से विमान दुर्घटना हुई। सरकार देश के लोगों के साथ सच साझा नहीं करना चाहती।

    #WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर कहा, "मैंने एक सवाल पूछा था जिसका आज संसद में जवाब दिया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि घटना के 6 महीने बाद भी हमें ये नहीं पता कि किस कारण से विमान दुर्घटना हुई। सरकार देश के लोगों के साथ सच साझा नहीं करना… pic.twitter.com/EmMeO5G4TD

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2025

  • 18 Dec 2025 12:43 PM (IST)

    18 Dec 2025 12:43 PM (IST)

    पीएम मोदी ने ओमान में भारतीय समुदाय और छात्रों से की बातचीत

    भारतीय समुदाय और छात्रों के साथ बातचीत में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' और 'मोदी, मोदी' के नारों के बीच अपना भाषण शुरू किया।

    #WATCH | मस्कट, ओमान: भारतीय समुदाय और छात्रों के साथ बातचीत में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' और 'मोदी, मोदी' के नारों के बीच अपना भाषण शुरू किया।

    (सोर्स: ANI/DD न्यूज़) pic.twitter.com/tYIsUW0qc9

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2025

  • 18 Dec 2025 12:40 PM (IST)

    18 Dec 2025 12:40 PM (IST)

    लखनऊ में IND VS SA चौथा T20 रद्द होने पर राजीव शुक्ला

    BCCI उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने लखनऊ में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा T20 मैच रद्द होने पर कहा, कोहरा बहुत था जिसकी वजह से मैच नहीं हो पाया। लोग निराश हुए। देखना पड़ेगा कि सर्दी में 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक मैच कैसे शेड्यूल किए जाएं।

    #WATCH दिल्ली: BCCI उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने लखनऊ में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा T20I रद्द होने पर कहा, "कोहरा बहुत था जिसकी वजह से मैच नहीं हो पाया। लोग निराश हुए। देखना पड़ेगा कि सर्दी में 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक मैच कैसे शेड्यूल किए जाएं।" pic.twitter.com/56ewOeHyKg

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2025

  • 18 Dec 2025 11:31 AM (IST)

    18 Dec 2025 11:31 AM (IST)

    मनरेगा के नाम बदले जाने के मुद्दे पर कंगना रनौत

    भाजपा सांसद कंगना रनौत ने मनरेगा का नाम 'विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)' किए जाने को लेकर कांग्रेस के विरोध पर कहा, "तरह से संसद को बाधित किया जा रहा है जो सभी के लिए असुविधा की स्थिति बनी हुई है। पहले भी कई योजनाओं के नाम बदले गए हैं। कांग्रेस ने खुद अपनी योजनाओं के नाम बदले हैं। समय बदलने के साथ योजनाओं में सुधार लाए जाते हैं और उनमें नवीनता लाने के प्रभाव से सरकार इस तरह के काम करती है।

    #WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने मनरेगा का नाम 'विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)' किए जाने को लेकर कांग्रेस के विरोध पर कहा, "तरह से संसद को बाधित किया जा रहा है जो सभी के लिए असुविधा की स्थिति बनी हुई है... पहले भी कई योजनाओं के नाम बदले गए… pic.twitter.com/tdUS9IVA2K

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2025

  • 18 Dec 2025 10:25 AM (IST)

    18 Dec 2025 10:25 AM (IST)

    दिल्ली के लोग एक गैस चेंबर में बंद: प्रमोद तिवारी

    कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, आज दिल्ली में सांस लेना मुश्किल हो रहा है, बोल पाना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली के लोग एक गैस चेंबर में बंद, घुटन महसूस कर रहे हैं। मैं सिर्फ ये जानना चाहता हूं कि 11 साल से केंद्र में मोदी सरकार है उन्होंने क्या किया? जब भाजपा चुनाव लड़ रही थी तब उन्होंने भी वादा किया था, पिछली AAP सरकार को भी मैं दोषी ठहराता हूं। इन दोनों ने दिल्ली का जीना मुश्किल कर दिया है, आम आदमी का सांस लेना मुश्किल कर दिया है।

    #WATCH | दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "आज दिल्ली में सांस लेना मुश्किल हो रहा है, बोल पाना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली के लोग एक गैस चेंबर में बंद, घुटन महसूस कर रहे हैं... मैं सिर्फ ये जानना चाहता हूं कि 11 साल से केंद्र में मोदी सरकार है उन्होंने क्या किया? जब… pic.twitter.com/6eYrLXnF4J

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2025

  • 18 Dec 2025 09:52 AM (IST)

    18 Dec 2025 09:52 AM (IST)

    प्रदूषण पर चर्चा नहीं करवाएगी सरकार: रामगोपाल यादव

    समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, मुझे नहीं लगता कि ये लोग प्रदूषण पर चर्चा करवाएंगे क्योंकि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदूषण तो है ही नहीं। दिल्ली में प्रतिदिन इतनी ज्यादा मोटर कारों का पंजीकरण होता है जो दुनिया के किसी अन्य शहर में नहीं होता। हर घर में और एक-एक व्यक्ति के पास चार-चार गाड़ियां हैं। एक व्यक्ति के पास एक ही गाड़ी होनी चाहिए। अब पराली तो जलाई नहीं जा रही है कि आप किसी अन्य राज्य पर आरोप लगाएं। दिल्ली सरकार को ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार को भी इस मामले को देखना चाहिए।

    #WATCH | दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि ये लोग प्रदूषण पर चर्चा करवाएंगे क्योंकि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदूषण तो है ही नहीं... दिल्ली में प्रतिदिन इतनी ज्यादा मोटर कारों का पंजीकरण होता है जो दुनिया के किसी अन्य शहर में… pic.twitter.com/RYNuJEB1OS

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2025

  • 18 Dec 2025 09:21 AM (IST)

    18 Dec 2025 09:21 AM (IST)

    प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार का निधन

    मूर्तिकार राम सुतार का निधन हो गया है। वे दुनिया के सबसे ऊँचे स्मारक, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, के डिज़ाइनर थे। उनकी उम्र लगभग 100 वर्ष थी। हाल ही में उन्हें महाराष्ट्र सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार भी दिया गया था।

     

  • 18 Dec 2025 08:34 AM (IST)

    18 Dec 2025 08:34 AM (IST)

    इरोड में जनसभा को संबोधित करेंगे अभिनेता विजय

    TVK आज इरोड में एक जनसभा का आयोजन करेगी। पार्टी प्रमुख और अभिनेता विजय जनसभा को संबोधित करेंगे। वीडियो इरोड जिले से है जहां जनसभा के लिए तैयारियां चल रही हैं।

    #WATCH | तमिलनाडु: TVK आज इरोड में एक जनसभा का आयोजन करेगी। पार्टी प्रमुख और अभिनेता विजय जनसभा को संबोधित करेंगे। वीडियो इरोड जिले से है जहां जनसभा के लिए तैयारियां चल रही हैं।

    (वीडियो सोर्स: TVK) pic.twitter.com/5bpukEyg8Y

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2025

  • 18 Dec 2025 08:25 AM (IST)

    18 Dec 2025 08:25 AM (IST)

    म्यांमार में 4.4 तीव्रता का आया भूकंप

    म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता, लोगों में हलचल और चिंता फैल गई।

    EQ of M: 4.4, On: 18/12/2025 06:04:36 IST, Lat: 26.07 N, Long: 97.00 E, Depth: 100 Km, Location: Myanmar.
    For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/uPi7rl7OJd

    — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) December 18, 2025

  • 18 Dec 2025 07:36 AM (IST)

    18 Dec 2025 07:36 AM (IST)

    कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में झुग्गी-झोपड़ी लगी आग

    कोलकाता के न्यूटाउन के एक झुग्गी-झोपड़ी इलाके में आग लग गई, और इसे काबू करने के लिए 10 से ज़्यादा फायर टेंडर लगाए गए। एक स्थानीय व्यक्ति का कहना है, आग सुबह करीब 2 बजे लगी और सुबह 6 बजे तक काबू में आ गई। हम सुबह करीब 7 बजे इलाके से निकले। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने के लिए जल्दी आ गई थी।

    Kolkata, West Bengal: A fire broke out in a slum area of Newtown, and over 10 fire tenders were deployed to control it.

    A local says, “The fire started around 2 AM and was brought under control by 6 AM. We left the area around 7 AM. The fire brigade had arrived early to handle… pic.twitter.com/H7umYJaWMD

    — IANS (@ians_india) December 18, 2025

  • 18 Dec 2025 06:50 AM (IST)

    18 Dec 2025 06:50 AM (IST)

    इथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसानों की महापंचायत

    इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ राठी खेड़ा गांव में किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया।

    #WATCH हनुमानगढ़ (राजस्थान): इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ राठी खेड़ा गांव में किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया। (17.12)

    राजस्थान पुलिस ADGP बीजू जॉर्ज जोसेफ.के.ने कहा, "इथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में जो पिछले हफ्ते घटनाक्रम हुआ। उसके संदर्भ में आज महापंचायत का आयोजन किया गया।… pic.twitter.com/Ysg15Bxd6r

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2025

  • 18 Dec 2025 06:47 AM (IST)

    18 Dec 2025 06:47 AM (IST)

    अयोध्या में छाया घना कोहरा

    अयोध्या में घना कोहरा छाया हुआ है। वीडियो अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के बाहर से है।

    #WATCH अयोध्या, यूपी | शहर में घना कोहरा छाया हुआ है। वीडियो अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के बाहर से है। pic.twitter.com/ihm5vJYU4K

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2025

  • 18 Dec 2025 06:44 AM (IST)

    18 Dec 2025 06:44 AM (IST)

    G RAM G बिल पर बीजेपी सासंद जगदंबिका पाल

    विकसित भारत G RAM G बिल पर BJP MP जगदंबिका पाल ने कहा, गांधी जी के आदर्श क्या थे? आजादी के बाद भी गांधी जी ने कहा था कि जब तक गांवों में स्वराज नहीं होगा, तब तक देश सही मायने में स्वराज हासिल नहीं कर सकता। जब तक गांवों का विकास नहीं होगा, तब तक पूरे भारत का विकास नहीं हो सकता। अब, विकसित भारत G RAM G द्वारा लाए गए इस संशोधन के साथ, क्लॉज 4 में यह प्रावधान शामिल किया गया है कि कोई भी प्रस्ताव ऊपर से थोपा नहीं जाएगा।

    Delhi: On the Viksit Bharat G RAM G bill, BJP MP Jagdambika Pal says, "What were Gandhi Ji’s ideals? Even after independence, Gandhi Ji had said that until there is self-rule (Swaraj) in the villages, the country cannot truly achieve self-rule. Until the villages are developed,… pic.twitter.com/mPWns91W7n

    — IANS (@ians_india) December 17, 2025

Aaj ki taaja khabar 18th december 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 18, 2025 | 06:31 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Latest News
  • Live News

सम्बंधित ख़बरें

1

सावधान! चने के नाम पर जहर, गोरखपुर में कैंसर वाला चना बरामद; वीडियो में देखें पूरा मामला

2

4-4 लग्जरी घर, जिम और स्विमिंग पूल, रांची में कैसी है धोनी की लाइफस्टाइल; वीडियो में देखें सबकुछ

3

27 साल की सजा पर संकट! ब्राजील की संसद ने पास किया नया बिल, क्या जेल से बाहर आ पाएंगे बोलसोनारो?

4

पूरी हुई प्रतिज्ञा…तो चार साल बाद कटवाए बाल, सामने आया VIDEO, जानिए क्या थी राम कदम की कसम?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.