Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 18 जून LIVE: टेलीग्राम पर बैन के खिलाफ आज सुनवाई; झारखंड में आज 2 सीटों पर राज्यसभा चुनाव

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: NEET पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम पर केंद्र के बैन के खिलाफ याचिका दायर की गई थी, जिस पर आज मामले की सुनवाई दोपहर 2:30 बजे होगी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 18, 2026 | 08:23 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:
  • 18 Jun 2026 08:23 AM (IST)

    18 Jun 2026 08:23 AM (IST)

    पीएम मोदी पेरिस पहुंचे, वीवाटेक समिट में होंगे शामिल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने द्विपक्षीय कार्यक्रमों और यूरोप के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी व स्टार्टअप इवेंट 'वीवाटेक समिट' में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच चुके हैं। उनके इस आगमन पर 'इंडिया फ्रांस एसोसिएशन' के अध्यक्ष बीरेन शाह सहित वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों ने बेहद खुशी जताई और इसे पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

    #WATCH फ्रांस: प्रधानमंत्री मोदी आगे के द्विपक्षीय कार्यक्रमों और यूरोप के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इवेंट वीवाटेक समिट में शामिल होने के लिए पेरिस में हैं।

    इंडिया फ्रांस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट बीरेन शाह ने कहा, "...हम यहां पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत… pic.twitter.com/q12XblP0dd

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026

  • 18 Jun 2026 07:47 AM (IST)

    18 Jun 2026 07:47 AM (IST)

    भारत-ब्रिटेन ऐतिहासिक व्यापार समझौता 15 जुलाई से होगा लागू

    भारत और ब्रिटेन के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (UK FTA) आगामी 15 जुलाई 2026 से प्रभावी होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक समझौते के तहत भारत के 99 प्रतिशत उत्पादों को ब्रिटिश बाजार में जीरो टैरिफ पर एंट्री मिलेगी, जिससे दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार 2030 तक दोगुना होकर 56 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

    पूरी खबर पढ़ें: UK India Trade: 15 जुलाई से लागू होगा UK FTA, 99 प्रतिशत उत्पादों पर खत्म होगा टैरिफ

  • 18 Jun 2026 07:45 AM (IST)

    18 Jun 2026 07:45 AM (IST)

    ईरान और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक MoU पर डिजिटल हस्ताक्षर

    ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान और वाशिंगटन के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देशों के बीच रिमोटली हुए इस ऐतिहासिक समझौते को वैश्विक कूटनीति और तनाव कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

    ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन और उनके अमेरिकी समकक्ष ट्रंप ने तेहरान और वाशिंगटन के बीच MoU पर डिजिटल और रिमोटली हस्ताक्षर किए।

    (फोटो सोर्स: भारत में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान की एम्बेसी/X) pic.twitter.com/i0RkxDxy5s

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026

  • 18 Jun 2026 07:43 AM (IST)

    18 Jun 2026 07:43 AM (IST)

    ट्रंप ने फ्रांस में ईरान समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के वर्सेल्स में आयोजित एक विशेष रात्रिभोज के दौरान 'ईरान मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग' (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा होस्ट किए गए इस कार्यक्रम में दोनों वैश्विक नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

    #WATCH | फ्रांस | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा वर्सेल्स में होस्ट किए गए डिनर के दौरान ईरान मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए।

    (वीडियो सोर्स: डैन स्कैविनो, व्हाइट हाउस में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ/X) pic.twitter.com/n7ZnPE2qnl

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026

  • 18 Jun 2026 07:02 AM (IST)

    18 Jun 2026 07:02 AM (IST)

    टेलीग्राम बैन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई आज

    NEET पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम पर केंद्र के बैन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिस पर आज मामले की सुनवाई दोपहर 2:30 बजे होगी।

  • 18 Jun 2026 07:00 AM (IST)

    18 Jun 2026 07:00 AM (IST)

    झारखंड में आज 2 सीटों पर राज्यसभा चुनाव

    झारखंड में आज राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होगा। सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू होगी।

Breaking News Today LIVE: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिवसीय आधिकारिक यूरोप यात्रा के अंतिम चरण में पेरिस में रहेंगे। NEET पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम पर केंद्र के बैन के खिलाफ याचिका दायर की गई थी, जिस पर आज मामले की सुनवाई दोपहर 2:30 बजे होगी। बंगाल में योग दिवस पर रेड रोड पर 7 दिनों तक वाहनों की आवाजाही रोकने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी। राहुल गांधी दिल्ली में कांग्रेस के माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के करीब 65-66 प्रमुख पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों से बाचतीत करेंगे। भारत के 10 राज्यों में 24 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान होगा। तो वहीं, संसद भवन में आज उद्धव गुट के 6 बागी सांसद सुबह 11 बजे मीटिंग करेंगे। देश और दुनिया से जुड़ी दिन भर की ताजा अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…

Aaj ki taaja khabar 18 june 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 06:58 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News
  • Live Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.