आज की ताजा खबर 17 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना में फिर टूट की अटकलें तेज हो गई हैं। जी7 शिखर सम्मेलन के लिए फ्रांस पहुंचे PM मोदी की डोनाल्ड ट्रंप से अहम मुलाकात हो सकती है।
Aaj Ki Taaja Khabar 17 June 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Breaking News Today: शिवसेना (UBT) सांसदों की टूट पर संजय राउत ने कहा, ये लोग बेईमान हैं और बेईमानी इनके खून में है। वहीं, शिवसेना (UBT) की पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संजय राउत के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर उन्होंने ऐसा दावा किया है, तो उनके पास कोई जानकारी आई होगी, इसीलिए वो बता रहे हैं। वहीं, सपा प्रमुख ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा कई दलों को डरा-धमका कर तोड़ती है। उन्होंने कहा, भाजपा इसी तरीके से काम करती है। कई दलों को तोड़ चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी सपा के कई विधायक MLC, राज्यसभा उन्होंने तोड़े थे। फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन का आज आखिरी दिन है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच करीब 16 महीने बाद अहम द्विपक्षीय बैठक होने जा रही है, जिसमें व्यापार, रक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा संभव है। वहीं देश की राजनीति में भी हलचल तेज है। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना में संभावित टूट की अटकलें फिर जोर पकड़ रही हैं, जबकि राहुल गांधी आज कोटा में छात्रों से संवाद करेंगे।

PM मोदी के स्वागत के लिए बैंड ग्रुप तैयार

पेरिस (फ्रांस) बैंड ग्रुप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए परफॉर्मेंस तैयारी की।

अपने लोगों के प्रति ऐसी भाषा पार्टी में टूट का कारण: चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शिवसेना (UBT) में फूट की अटकलों और बागी सांसदों के खिलाफ संजय राउत की टिप्पणी पर कहा, ये भाषा अपने ही लोगों के प्रति रखना शायद ये भी कारण है पार्टी एक के बाद एक टूटती जा रही है। मैं उद्धाव ठाकरे से आग्रह ही करूंगा कि चिह्नित करे ऐसे लोगों को जो आपकी पार्टी में निरंतर असंतोष उत्पन्न कर रहे हैं। जो लोग ऐसा कर रहे हैं वही आपकी पार्टी में टूट के जिम्मेदार हैं और असंतोष पैदा करने का काम कर रहे हैं।

अफगानिस्तान को 170 रन से मिली हार

भारत ने लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया।

राहुल ने बहुत अच्छा डेटा पेश किया: पवन खेड़ा

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत की| इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा,आज उन्होंने बहुत अच्छा डेटा सभी के सामने प्रस्तुत किया। इन पेपरों के नाम पर गरीबों से लाखों-करोड़ों रुपए छीने जाते हैं। यह देखकर हैरानी हो रही है कि जिस तरह से शिक्षा का निजीकरण हो रहा है, उससे गरीब और मध्यमवर्ग के लोगों की क्षमता से शिक्षा बाहर हो जाएगी।

हमें पूरी व्यवस्था को बदलना होगा: सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, हमें पूरी व्यवस्था को बदलना होगा। बच्चों के सपने कैसे साकार हो सकते हैं इसके लिए एक नई सोच और नई परिकल्पना बनानी पड़ेगी। मुझे खुशी है कि राहुल गांधी ने राजनीति की जगह युवाओं पर ध्यान दिया। सभी युवा चाहते हैं कि देश आगे बढ़े।

दिल्ली से कानपुर जा रही एक मालगाड़ी में लगी आग

दिल्ली से कानपुर जा रही एक मालगाड़ी के डिब्बे में आग लग गई। डिब्बे में कई नई कारें लदी हुई थीं, जिनमें से कई आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें दिखाई देने पर, ट्रेन गार्ड ने आग को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित डिब्बे को ट्रेन के बाकी हिस्से से अलग कर दिया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कोटा में राहुल गांधी ने छात्रों से की बात

राजस्थान के कोटा में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विद्यार्थियों से बातचीत की।

बहुत टफ नेगोशिएटर हैं मोदी: डोनाल्ड ट्रम्प

पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, बहुत टफ नेगोशिएटर हैं। आप इस आदमी को देखिए। वह सबसे सुंदर दिखने वाले आदमी हैं। वह बहुत अच्छे दिखते हैं, एक फरिश्ते की तरह। लेकिन असल में वह जितने टफ हैं, उतने ही किलर भी हैं, लेकिन वह बहुत अच्छे दिखते हैं।

15 जुलाई से लागू होगा UK-भारत FTA: ब्रिटिश हाई कमिश्नर

भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर लिंडी कैमरन ने ट्वीट किया कि UK और भारत इस बात पर सहमत हो गए हैं कि UK-भारत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू होगा।

होमुर्ज का खुला रहना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आप और हम सभी इस बात से सहमत हैं कि होमुर्ज का खुला रहना एक वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही अनिवार्य है। हम हमेशा कहते रहे हैं कि नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित होना चाहिए और इस पर हम सबने मिलकर बल दिया है।

पश्चिम एशिया में शांति के प्रयासों का PM मोदी ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,पश्चिम एशिया में जो शांति के प्रयास में जो प्रगति हुई है इसके लिए मैं आपका अभिनंदन करता हूं।

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी और बंगाल पुलिस के MoU साइनिंग सेरेमनी में पहुंचे CM सुवेंदु

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी नबन्ना में राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच MoU साइनिंग सेरेमनी में शामिल हुए।

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बॉम्ब से हमला दुर्भाग्यपूर्ण: शहजाद पूनावाला

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि रांची के बीच RSS के कार्यालय पर पेट्रोल बॉम्ब से हमला हुआ है। झारखंड में JMM और कांग्रेस की सरकार ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। यह इसका परिचायक है। कांग्रेस के कुछ लोग RSS के बारे में विश फैलाते हैं और उसके बाद यह हमला कांग्रेस शासित प्रदेश में होता है। यह जांच में पता चलेगा कि यह लिंक्ड है या नहीं। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

15 करोड़ की बात सच है: संजय राउत

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने 15 करोड़ की पेशकश के आरोपों पर कहा, 15 करोड़ की बात सच है। क्या आज राजनीति में बिना पैसे के कोई अलग होता है? सब पैसे का खेल है। राजनीति में जो पार्टी चाहती है कि लोग उससे जुड़ें, वह उन्हें शामिल करती है और वही पार्टी पैसे भी देती है और कौन देगा? महाराष्ट्र के गवर्नर का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

सरकार खुद हो रही गुमराह: अशोक गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कोटा में NEET उम्मीदवारों के साथ राहुल गांधी की बातचीत पर कहा, जिस पार्टी ने 18 वर्ष के नौजवानों को मतदान करने का अधिकार दिया था तो क्या वह पार्टी नौजवानों को गुमराह करेगी? ये लोग(सरकार) खुद गुमराह हो रहे हैं। ये लोग इतना घबरा गए हैं कि जगह-जगह प्रेस वार्ता कर रहे हैं और न जाने हमारे खिलाफ क्या-क्या बोल रहे हैं। राहुल गांधी की सोच सकारात्मक है। आज युवा परेशान हैं। 9 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। राहुल गांधी की इच्छा है कि वे पूरे देश को इनकी सच्चाई बताएं।

भारत ने अफगानिस्तान को दिया 402 रनों का लक्ष्य

दूसरे ODI कप्तान शुभमन गिल के 154, ईशान किशन के 125 और रोहित शर्मा के 48 रनों की मदद से भारत ने अफगानिस्तान को 402 रनों का लक्ष्य दिया है।

अमित शाह ने की नेशनल साइबरक्राइम हेल्पलाइन 1930 के कामकाज की समीक्षा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नेशनल साइबरक्राइम हेल्पलाइन 1930 के कामकाज की समीक्षा की और अधिकारियों को इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। रिपोर्टिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए उन्होंने AI और कई भाषाओं में सहायता की सुविधा का उपयोग करने को कहा। उन्होंने एजेंसियों को राज्यों के साथ मिलकर काम करने और हर कॉल पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, बैंक अकाउंट फ्रीज होने से जुड़ी शिकायतों के समाधान पर भी जोर दिया।

बांदीपुरा से कैसे बता सकता हूं कि DMK और शिवसेना क्या करेंगे: उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, मैं बांदीपुरा में खड़े रहकर कैसे बता सकता हूं कि DMK और शिवसेना वाले क्या करेंगे? उनका जमीर उन्हें जहां तक जाने की इजाजत देगा वे जाएंगे। नेशनल कांफ्रेंस के सांसद कभी इस चीज का समर्थन नहीं करेंगे। बाकी लोग क्या करेंगे मैं उस पर क्या कह सकता हूं?

बम फेंकने के बाद RSS कार्यालय पहुंची NIA टीम

झारखंड में NIA टीम रांची में RSS कार्यालय पहुंची, जहां कल रात पेट्रोल बम फेंके गए थे।

धर्मतला में फेरीवालों के विरोध मार्च में शामिल हुईं ममता बनर्जी

कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC चेयरपर्सन ममता बनर्जी धर्मतला में फेरीवालों के विरोध मार्च में शामिल हुईं।

UP मे 24वीं बटालियन PAC में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश  के 24वीं बटालियन PAC कैंटीन में आग लगी और LPG सिलेंडर फटे। 2 फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

तेलंगाना में SIR के आखिरी चरण पर मुस्लिमों से मिले कांग्रेस नेता

तेलंगाना में SIR प्रोजेक्ट अपने आखिरी चरण में है। इसे देखते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन राज्य कांग्रेस कार्यालय, गांधी भवन में मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिल रहे हैं ताकि उनकी चिंताएं सुन सकें और SIR प्रक्रिया के बारे में जागरूकता फैला सकें।

महारैली में शामिल होने कोटा पहुंचे राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोटा एयरपोर्ट पहुंचे।

ओम प्रकाश पर अखिलेश का तंज- दाना और गाना, कब तक चलेगा ये अफसाना

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान पर कहा, दाना और गाना, कब तक चलेगा ये अफसाना।

टेलीग्राम बैन पर राहुल का सरकार पर निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, टेलीग्राम बैन, पेपर लीक रोकने के लिए मोदी सरकार की नई चाल। चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के दरवाजे पर ताला लगा दो। पेपर लीक माफिया इसी सरकार की निगरानी में फल-फूल रहा है।

UP के बदायूं में भीषण सड़क हादसा, पांच महिलाओं की मौत

यूपी के बदांयू-मथुरा मार्ग पर ई-रिक्सा और टैक्टर आपस में टकरा गए। इस भीषण हादसे में पांच महिलाओं की मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि तीन लोग गंभीर अवस्था में बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग भात मांगने की रस्म में शामिल होने जा रहे थे।

यूबीटी बागी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र

महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को लेकर चल रही टूट की अटकलों के बीच नया मोड़ आ गया है। जिन सांसदों के शिंदे गुट में जाने की चर्चा थी, उनमें से दो सांसदों ने साफ तौर पर इन खबरों का खंडन कर दिया है। इसके बाद संभावित बगावत का पूरा गणित बदलता नजर आ रहा है और अब पार्टी के भीतर का सियासी समीकरण पहले से ज्यादा दिलचस्प हो गया है।

प्रिंस यादव ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू: IND vs AFG

अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ के इकान क्रिकेट स्टेडियम में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है। उन्होंने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। यही कारण रहा कि टीम मैनेजमेंट ने इस युवा गेंदबाज को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह दी।

दूसरे वनडे में अफगानिस्तान ने जीता टॉस

भारत अफगानिस्तान के बीच दूसरे वनडे मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया है।

रामशंकर यादव से SIT की पूछताछ: अयोध्या

रामंशकर यादव उर्फ टिन्नू से SIT की टीम पूछताक्ष कर रही है। SIT ये पूछताक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर कर रही हैं। गौरतलब है कि टिन्नू यादव चंपत राय के सहयोगी हैं।

NEET परीक्षा के दबाव में छात्रा ने दी जान, पालम में सनसनी

दिल्ली के पालम इलाके में एक NEET अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह मूल रूप से राजस्थान के अलवर की रहने वाली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

NEET रीएग्जाम से पहले टेलीग्राम एक्शन

NEET रीएग्जाम से पहले टेलीग्राम पर लगे बैन को लेकर कंपनी ने बड़ा एक्शन लिया है। टेलीग्राम ने कानून का सहारा लेने का फैसला किया है। टेलीग्राम ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिसमें आज सुनवाई होनी है।

नीट यूजी पेपर लीक मामले में क्रांग्रेस करेगी प्रदर्शन: जयपुर

जयुपर में आज क्रांग्रेस पार्टी बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। ये नीट यूजी पेपर लीग मामले को लेकर है, जिसमें राहुल गांधी समेत पार्टी के कई अन्य वरिष्ट नेता शामिल होंगे।

बस-ट्रक की टक्कर से 6 लोगों की मौत, 20 घायल- वडोदरा

गुजरात के वडोदरा में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना बस और ट्रक की जोरदार टक्कर के कारण हुई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की पुष्टि गुजरात पुलिस ने की है।

संगम विहार में गोली कांड- दिल्ली

दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है। मृतक की पहचान ह्रदेश के रूप में हुई है, जो संगम विहार का निवासी था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गुना की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग: मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के गुना जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पाइप फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। फिलहाल नुकसान और घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

लॉरेंस गैंग को बड़ा झटका, कनाडा में शूटर के खिलाफ एक्शन

कनाडा में भारत के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक शूटर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ने भारतीय नागरिक अबजीत किंगरा को देश से निष्कासित (डिपोर्ट) करने का आदेश दिया है। किंगरा पर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने का आरोप है और उसे बिश्नोई गैंग से जुड़ा माना जाता है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली कार्गो फ्लाइट की सफल लैंडिंग

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी पहली कार्गो फ्लाइट का स्वागत किया। चेन्नई से आई इस कार्गो उड़ान की सफल लैंडिंग के साथ एयरपोर्ट ने परिचालन शुरू करने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है।

दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में फिर लगी आग

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, आरोपी घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी ने बेला और मुसहरी थाना पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की। जवाब में आत्मरक्षा के तहत पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड को मिला नया नाम

अमेरिकी सेना के सबसे महत्वपूर्ण कमांड्स में से एक का नाम फिर बदल दिया गया है। अमेरिकी युद्ध विभाग ने घोषणा की है कि 2018 से इस्तेमाल हो रहा U.S. इंडो-पैसिफिक कमांड (USINDOPACOM) अब दोबारा U.S. पैसिफिक कमांड (USPACOM) के नाम से जाना जाएगा। यह बदलाव करीब आठ साल बाद किया गया है।

आज जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: नीट यूजी पेपर लीक का होगा विरोध

नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस आज जयपुर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इस विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।

फ्रांस में आज पीएम मोदी और ट्रंप के बीच होगी बैठक

फ्रांस में आज पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बैठक होगी। दुनिया भर की निगाहें इस द्विपक्षीय वार्ता पर टिकीं हुई हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com