लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
16 Feb 2026 07:21 AM (IST)
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से प्रारंभ होकर 6 मार्च तक चलेगा। इस दौरान पेश किए जाने वाले बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की संभावना जताई जा रही है।
16 Feb 2026 06:35 AM (IST)
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज अपनी पत्नी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के साथ भारत दौरे पर मुंबई पहुंचेंगे।
Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (16 फरवरी) को “इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो” का उद्घाटन करेंगे, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े इनोवेशन और टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट पर चर्चा होगी। इस बीच, भारत का सुप्रीम कोर्ट आज हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इसके अलावा, मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सेशन सोमवार से शुरू होगा, जहां राज्य के फाइनेंशियल सुधारों और पॉलिसी पर विस्तार से चर्चा होगी। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों का लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…