आज की ताजा खबर 15 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taaja Khabar: दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यहां देखें पूरा शेड्यूल
- Written By: अक्षय साहू , सजल रघुवंशी
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News: चुनाव आयोग आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जहां पश्चिम बंगाल में दो चरणों- 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, 4 मई को वोटों की काउंटिंग होगी। तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को विधानसभा की सभी सीटों पर वोटिंग होगी। असम और केरलम में एक ही चरण में वोटिंग होगी। वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को वोटर्स अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।
15 Mar 2026 09:25 PM (IST)
15 Mar 2026 09:25 PM (IST)इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव पर अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा
समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी और तमिलनाडु में डीएमके की सरकार आ रही है।
#WATCH मुंबई: 5 राज्यों/UTs में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "चुनाव की तारीख आ गई हैं और जनता के अंदर भरोसा है कि बंगाल में ममता बनर्जी और तमिलनाडु में DMK की सरकार आ रही है अन्य जगह असम और केरल में बीजेपी ही हारेगी। हमें उम्मीद है कि… pic.twitter.com/H3bOAdgv4v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
15 Mar 2026 08:02 PM (IST)
15 Mar 2026 08:02 PM (IST)मणिशंकर अय्यर के बयान पर आया रवि किशन का पलटवार
मणिशंकर अय्यर के बयान पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "मणिशंकर अय्यर को गोरखपुर के पास बन रहे मेंटल हेल्थ हॉस्पिटल में चेक-अप के लिए जाना चाहिए।
#WATCH गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: मणिशंकर अय्यर के बयान पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "मणिशंकर अय्यर को गोरखपुर के पास बन रहे मेंटल हेल्थ हॉस्पिटल में चेक-अप के लिए जाना चाहिए....प्रधानमंत्री जी के लिए इस तरह की बात बोलना तो उनकी कौन-सी पीढ़ा है ये हम नहीं जानते हैं ये तो जानते हैं… pic.twitter.com/6F7FrrVRke
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
15 Mar 2026 07:01 PM (IST)
15 Mar 2026 07:01 PM (IST)UAE से कच्चा तेल लेकर भारतीय टैंकर सुरक्षित निकला
यूएई के फुजैरा से भारतीय टैंकर वाला जहाज 'जग लाडकी' 80 हजार टन से ज्यादा कच्चा तेल लेकर सुरक्षित भारत के लिए रवाना हुआ है।
15 Mar 2026 06:20 PM (IST)
15 Mar 2026 06:20 PM (IST)हरीश रौतेला को बनाया गया पश्चिम उत्तर प्रदेश का क्षेत्र संपर्क प्रमुख
समालखा में चल रहे आरएसएस के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में हरीश रौतेला को क्षेत्र संपर्क प्रमुख पश्चिम उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
15 Mar 2026 04:45 PM (IST)
15 Mar 2026 04:45 PM (IST)राजनीतिक हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- सीईसी ज्ञानेश कुमार
चुनाव आयोग ने राजनीतिक हिंसा को लेकर साफ कहा कि चुनाव से पहले या चुनाव के वक्त किसी भी प्रकार की राजनीतिक हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
15 Mar 2026 04:42 PM (IST)
15 Mar 2026 04:42 PM (IST)तमिलनाडु में 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट- चुनाव आयोग
तमिलनाडु में पोलिंग की तारीख 23 अप्रैल रहेगी वहीं काउंटिंग की तारीख 4 मई है। केरलम, असम और पुडुचेरी की तरह यहां भी एक ही चरण में चुनाव करवाया जाएगा।
15 Mar 2026 04:38 PM (IST)
15 Mar 2026 04:38 PM (IST)केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक चरण में वोटिंग होगी- चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी एक फेज में वोटिंग होगी, 9 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट।
15 Mar 2026 04:32 PM (IST)
15 Mar 2026 04:32 PM (IST)केरलम में एक फेज में 9 अप्रैल को होगा चुनाव- चुनाव आयोग
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि असम की तरह केरलम में भी एक ही चरण में चुनाव होगा। 9 अप्रैल को केरलम में वोटिंग होगी।
15 Mar 2026 04:29 PM (IST)
15 Mar 2026 04:29 PM (IST)23 और 29 अप्रैल को दो चरण में पश्चिम बंगाल में होंगे चुनाव- सीईसी ज्ञानेश कुमार
पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने यह घोषणा की है कि बंगाल में दो चरण में चुनाव होगा। 2021 में 8 चरण में हुआ था चुनाव।
15 Mar 2026 04:26 PM (IST)
15 Mar 2026 04:26 PM (IST)असम में एक चरण में होगा चुनाव, 9 अप्रैल को होगा चुनाव- सीईसी ज्ञानेश कुमार
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे। 9 अप्रैल को वोटिंग होगी।
15 Mar 2026 04:21 PM (IST)
15 Mar 2026 04:21 PM (IST)चुनाव की सभी जानकारी मोबाइल एप पर मिलेगी- सीईसी ज्ञानेश कुमार
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चुनाव की सभी जानकारी घर बैठे मोबाइल एप पर उपलब्ध रहेंगी। साथ ही उन्होंने बताया की निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाया जाएगा।
15 Mar 2026 04:16 PM (IST)
15 Mar 2026 04:16 PM (IST)Election Commission LIVE: कुल 25 लाख चुनाव अधिकारी नियुक्त- CEC ज्ञानेश कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पांच राज्यों के चुनाव के लिए कुल 25 लाख चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
15 Mar 2026 04:09 PM (IST)
15 Mar 2026 04:09 PM (IST)Election Commission LIVE: भारत में चुनाव लोकतंत्र का पर्व- CEC ज्ञानेश कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले सभी पार्टी से सुझाव लिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि हमने सभी राज्यों का दौरा भी किया।
15 Mar 2026 04:03 PM (IST)
15 Mar 2026 04:03 PM (IST)कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि 3 बजे गृह मंत्री का कार्यक्रम गुवाहाटी में खत्म हुआ और 4 बजे चुनाव की घोषणा हो जाएगी, यह जो चुनाव आयोग की भाजपा के साथ जुगलबंदी चल रही है वह पूरा देश देख रहा है।
#WATCH | गुवाहाटी, असम: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "3 बजे गृह मंत्री का कार्यक्रम गुवाहाटी में खत्म हुआ और 4 बजे चुनाव की घोषणा हो जाएगी, यह जो चुनाव आयोग की भाजपा के साथ जुगलबंदी चल रही है वह पूरा देश देख रहा है, वे चाहे जितनी जुगलबंदी कर लें असम के लोग मन बना चुके हैं कि… pic.twitter.com/Q8a8edIMZJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
15 Mar 2026 03:53 PM (IST)
15 Mar 2026 03:53 PM (IST)शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप
प्रियंका चतुर्वेदी ने इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग उस समय घोषणा कर रहा है जब चुनावी राज्यों में प्रधानमंत्री की रैली हो चुकी है। साथ ही उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए।
#WATCH | दिल्ली: शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "चुनाव आयोग उस समय घोषणा कर रहा है जब चुनावी राज्यों में प्रधानमंत्री की रैली हो चुकी है, उन्होंने विकास परियोजनाओं की घोषणा कर दी है। आज गृह मंत्री भी घोषणाएं कर रहे हैं और यह सब खत्म होने के बाद चुनाव आयोग का चुनावी… pic.twitter.com/GhJrGb6ejQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
15 Mar 2026 03:41 PM (IST)
15 Mar 2026 03:41 PM (IST)भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने कोलकाता पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप
पश्चिम बंगाल से भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कोलकाता पुलिस पर सीएपीएफ के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
15 Mar 2026 03:19 PM (IST)
15 Mar 2026 03:19 PM (IST)बंगाल चुनाव से पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, पुरोहितों और मुअज्जिनों का बढ़ाया मासिक मानदेय
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा की है। सीएम ममता ने पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय 500 रुपये बढ़ा दिया है।
I am pleased to announce an increase of ₹500 in the monthly honorariums extended to our purohits and muezzins, whose service sustains the spiritual and social life of our communities. With this revision, they will now receive ₹2,000 per month.
At the same time, all fresh…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 15, 2026
15 Mar 2026 02:48 PM (IST)
15 Mar 2026 02:48 PM (IST)सुमित गुप्ता बने उत्तरी कोलकाता के जिला निर्वाचन अधिकारी
5 राज्यों के चुनाव के ऐलान से पहले बड़ी खबर, चुनाव आयोग ने कोलकाता नगर निगम के सुमित गुप्ता को बनाया उत्तरी कोलकाता का जिला निर्वाचन अधिकारी।
15 Mar 2026 02:10 PM (IST)
15 Mar 2026 02:10 PM (IST)दुर्गम क्षेत्रों में संघ की शाखाएं खोलना हमारा लक्ष्य- होसबोले
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा, “हमने अंडमान, अरुणाचल और लेह जैसे दूरदराज़ क्षेत्रों में संघ की शाखाएं स्थापित की हैं। हमारा उद्देश्य ऐसे दुर्गम स्थानों में भी शाखाएं शुरू करना है।”
15 Mar 2026 01:13 PM (IST)
15 Mar 2026 01:13 PM (IST)असम चुनाव को लेकर APP ने 14 उम्मीदवार की लिस्ट जारी की
असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। अपनी-अपनी उम्मीदवार सूची घोषित करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के बाद, आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
Aam Aadmi Party (AAP) releases the first list of 14 candidates for the Assembly Elections 2026 in the state of Assam. pic.twitter.com/M7IBOGTHd6
— ANI (@ANI) March 15, 2026
15 Mar 2026 12:32 PM (IST)
15 Mar 2026 12:32 PM (IST)भाजपा किसी भी चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है: BJP सांसद गुलाम अली खटाना
भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने चुनाव आयोग द्वारा आज चुनाव वाले राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना पर कहा, "भाजपा 24 घंटे सातों दिन लोगों के हित के लिए, चुनाव के लिए तैयार रहती है। चाहें वो आम चुनाव हों, विधानसभा चुनाव हों या पंचायत चुनाव हों। हम हमेशा तैयार रहते हैं और हमारे लोग हमेशा काम करते हैं।"#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने चुनाव आयोग द्वारा आज चुनाव वाले राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना पर कहा, "...भाजपा 24 घंटे सातों दिन लोगों के हित के लिए, चुनाव के लिए तैयार रहती है। चाहें वो आम चुनाव हों, विधानसभा चुनाव हों या पंचायत… pic.twitter.com/cXUaaWIoMO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
15 Mar 2026 12:06 PM (IST)
15 Mar 2026 12:06 PM (IST)स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव केवल कागज पर लिखी इबारत नहीं: मनोज कुमार झा
राजद नेता मनोज कुमार झा ने चुनाव आयोग द्वारा आज चुनाव वाले राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना पर कहा, "चुनाव आयोग अपनी पूर्व-प्रवृत्तियों को देखे और उसी अनुरूप अपना आचरण रखे। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव केवल कागज पर लिखी इबारत नहीं होती है।"
#WATCH | दिल्ली: राजद नेता मनोज कुमार झा ने चुनाव आयोग द्वारा आज चुनाव वाले राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना पर कहा, "...चुनाव आयोग अपनी पूर्व-प्रवृत्तियों को देखे और उसी अनुरूप अपना आचरण रखे। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव केवल कागज पर लिखी इबारत नहीं होती… pic.twitter.com/03PZPg6QTt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
15 Mar 2026 11:25 AM (IST)
15 Mar 2026 11:25 AM (IST)बंगाल के लोग MC के साथ: कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम
पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा, "आज 4 बजे चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी। हमें इसकी चिंता नहीं है क्योंकि हमारे संगठन का साल भर लोगों के साथ संपर्क रहता है। लोग TMC के साथ हैं, भाजपा को 20 सीटें भी मिल गई तो बहुत है।" उन्होंने आगे कहा, "वे(भाजपा) हम पर हमला करते हैं लेकिन क्या वे हमें रोक पाए? वे हमें मार सकते हैं, हम तो गुंडे नहीं है, उनके(भाजपा) पास गुंडे हैं। लोगों का आशीर्वाद हमारे पास है।"
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा, "आज 4 बजे चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी। हमें इसकी चिंता नहीं है क्योंकि हमारे संगठन का साल भर लोगों के साथ संपर्क रहता है। लोग TMC के साथ हैं, भाजपा को 20 सीटें भी मिल गई तो बहुत है।"
उन्होंने आगे… pic.twitter.com/VhpbkvbeLh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
15 Mar 2026 11:05 AM (IST)
15 Mar 2026 11:05 AM (IST)चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता, शायद भाजपा कार्यालय में हो: संजय राउत
शिवसेना (UBT) MP संजय राउत ने चुनाव आयोग द्वारा आज चुनाव वाले राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना पर कहा, "चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता, शायद भाजपा कार्यालय में हो सकती है। आज का जो चुनाव आयोग है वो भाजपा की विस्तारित शाखा है। यदि चुनाव आयोग भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में अपनी प्रेस वार्ता करे तो भी हमें आश्चर्य नहीं होगा। इस चुनाव आयोग पर हमें विश्वास नहीं है। ये भाजपा के लिए काम करने वाले लोग हैं। पूरा चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में काम करता है।"
#WATCH | मुंबई: शिवसेना (UBT) MP संजय राउत ने चुनाव आयोग द्वारा आज चुनाव वाले राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना पर कहा, "चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता, शायद भाजपा कार्यालय में हो सकती है। आज का जो चुनाव आयोग है वो भाजपा की विस्तारित शाखा है। यदि चुनाव आयोग… pic.twitter.com/IkMY9DgLsO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
15 Mar 2026 10:32 AM (IST)
15 Mar 2026 10:32 AM (IST)सांसदों और दिल्ली पुलिस के बीच 'टीबी मुक्त भारत' जागरूकता क्रिकेट मैच खेला गया
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सांसदों और दिल्ली पुलिस के बीच आज मेजर ध्यानचंद में खेले जाने वाले 'टीबी मुक्त भारत' जागरूकता क्रिकेट मैच पर कहा, "हम लोग टीबी के खिलाफ मैच खेल रहे हैं। देश में एक अभियान जारी है और हमने बहुत हद तक इस पर विजय प्राप्त कर ली है कि किसी को टीबी से जान न गंवानी पड़े। इसके बहुत से इलाज व सावधानियां आ चुकी हैं और लोग उसे लेकर जागरूक हों इस संबंध में हम क्रिकेट मैच खेल रहे हैं। आज एक तरफ सांसदों की टीम रहेगी और दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की टीम होगी और हम प्रदर्शन मैच खेलने जा रहे हैं।"
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सांसदों और दिल्ली पुलिस के बीच आज मेजर ध्यानचंद में खेले जाने वाले 'टीबी मुक्त भारत' जागरूकता क्रिकेट मैच पर कहा, "हम लोग टीबी के खिलाफ मैच खेल रहे हैं... देश में एक अभियान जारी है और हमने बहुत हद तक इस पर विजय प्राप्त कर ली है कि किसी… pic.twitter.com/4ystW3Enp9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
15 Mar 2026 10:30 AM (IST)
15 Mar 2026 10:30 AM (IST)ईरान से भारत लौटे 70 भारतीय छात्र
मिडल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच रविवार को 70 भारतीय छात्र और कुछ तीर्थयात्री भारत लौट आए। उनकी फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरी।
15 Mar 2026 09:56 AM (IST)
15 Mar 2026 09:56 AM (IST)चुनाव आयोग आज बंगाल-असम चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है
चुनाव आयोग आज पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की चुनावों की तारीख का ऐलान कर सकता है।
Election Commission of India likely to announce the schedule of elections in poll-bound states today. pic.twitter.com/INyTpBGXr6
— ANI (@ANI) March 15, 2026
15 Mar 2026 09:53 AM (IST)
15 Mar 2026 09:53 AM (IST)उरी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। उसकी पहचान पाकिस्तानी आतंकी के रूप में हुई है।
J&K | A Pakistani terrorist killed in a joint operation of Indian Army & J&K Police in general area of Buchhar, Uri sector
Indian Army says, "Based on a specific intelligence input provided by J&K Police regarding an infiltration attempt, a joint operation was launched on…
— ANI (@ANI) March 15, 2026
15 Mar 2026 09:31 AM (IST)
15 Mar 2026 09:31 AM (IST)लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने BSP के संस्थापक कांशीराम को श्रद्धांजली दी
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम की 92वें वर्षगांठ पर श्रद्धांजली अर्पित की।
VIDEO | Lucknow: BSP national president Mayawati pays floral tributes to the statue of the party’s founder Kanshi Ram.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/rVtPmlqQrx
— Press Trust of India (@PTI_News) March 15, 2026
15 Mar 2026 09:17 AM (IST)
15 Mar 2026 09:17 AM (IST)एयर इंडिया ने एयर इंडिया UAE को लेकर जारी की एडवाइजरी
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रविवार को UAE के लिए कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइंस ने रद्द की गई उड़ानों की जानकारी भी साझा की है।
एयर इंडिया ने एक अपडेट जारी किया है - UAE हवाई अड्डा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को 15 मार्च 2026 के लिए अपने एड-हॉक ऑपरेशन (अस्थायी उड़ानों) में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
एयर इंडिया: दिल्ली-दुबई की एक वापसी उड़ान… pic.twitter.com/gQRRAuzFoF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
15 Mar 2026 08:33 AM (IST)
15 Mar 2026 08:33 AM (IST)अमेरिका सरकार ने US नागरिकों को ओमान छोड़ने के लिए कहा
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ओमान में अपने गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने “सुरक्षा जोखिमों” का हवाला देते हुए सभी गैर-आपातकालीन कर्मचारियों और उनके परिवारों को ओमान से निकलने का निर्देश दिया है। इसके बाद ओमान में अमेरिकी दूतावास के कर्मचारी और अन्य अमेरिकी नागरिक धीरे-धीरे देश छोड़ने लगे हैं।
15 Mar 2026 08:03 AM (IST)
15 Mar 2026 08:03 AM (IST)2025 करूर भगदड़ मामले CBI के सामने पेश होंगे TVK अध्यक्ष और अभिनेता विजय
TVK अध्यक्ष और अभिनेता विजय आज 2025 के करूर भगदड़ मामले के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के सामने पेश होंगे।
#WATCH | दिल्ली: TVK अध्यक्ष और अभिनेता विजय आज 2025 के करूर भगदड़ मामले के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के सामने पेश होंगे।
वीडियो उस होटल के बाहर से है, जहाँ वे ठहरे हुए हैं। pic.twitter.com/DaVXZF7SrD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
15 Mar 2026 07:08 AM (IST)
15 Mar 2026 07:08 AM (IST)जोजिला दर्रे पर बर्फ हटाने के अभियान में जुटे सीमा सड़क संगठन (BRO) के जवान
लद्दाख में सीमा सड़क संगठन (BRO) और स्थानीय नागरिक प्रशासन श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर संपर्क बहाल करने के लिए जोजिला दर्रे पर बर्फ हटाने के अभियान में जुटे हुए हैं।
#WATCH लद्दाख: सीमा सड़क संगठन (BRO) और स्थानीय नागरिक प्रशासन श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर संपर्क बहाल करने के लिए ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ हटाने के अभियान में जुटे हुए हैं। (14.04) pic.twitter.com/41V391Hn7w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
15 Mar 2026 06:28 AM (IST)
15 Mar 2026 06:28 AM (IST)फारस की खाड़ी के पास भारतीय नौसेना के कई युद्धपोत तैनात
फारस की खाड़ी के निकट भारतीय नौसेना के कई युद्धपोत तैनात किए गए हैं, जो भारत की ओर आ रहे व्यापारिक जहाजों को किसी भी प्रकार की सहायता देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
There are several Indian Navy warships deployed near the Persian Gulf and are on standby to provide any assistance or help required by merchant vessels coming from there towards India: Sources pic.twitter.com/haDM2MSZNp
— ANI (@ANI) March 14, 2026
