आज की ताजा खबर 14 मई LIVE: लखनऊ में आज सुबह 11 बजे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार होगा
Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज लखनऊ में होगा। नई दिल्ली में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक और ‘कलम और कवच’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- Written By: अक्षय साहू
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
14 May 2026 07:01 AM (IST)
14 May 2026 07:01 AM (IST)आज सुबह 11 बजे लखनऊ में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार होगा
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे लखनऊ के पिपरा घाट पर किया जाएगा।
14 May 2026 06:33 AM (IST)
14 May 2026 06:33 AM (IST)UAE ने नेतन्याहू के सीक्रेट दौरे से किया इनकार
अमेरिका और ईरान के बीच नाजुक सीजफायर बना हुआ है। इसी बीच इजरायल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त अरब अमीरात का एक गुप्त दौरा किया था, हालांकि यूएई ने इस दावे से इनकार करते हुए कहा है कि ऐसा कोई दौरा नहीं हुआ।
14 May 2026 06:31 AM (IST)
14 May 2026 06:31 AM (IST)नई दिल्ली में आज से BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक होगी शुरू
नई दिल्ली में आज से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो रही है, जिसमें ईरान समेत कई देशों के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे।
Breaking News Today Live: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे पिपरा घाट पर किया जाएगा। नई दिल्ली में आज से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो रही है। रक्षा मंत्रालय की ओर से आज नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में ‘कलम और कवच’ के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किए जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ विजन के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन और रक्षा आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कार्तिकेय चौहान मानहानि मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ में आज अंतिम सुनवाई होने की संभावना है।
