आज की ताजा खबर 13 जून LIVE: PM मोदी आज से 18 तक विदेश दौरे पर रहेंगे
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: PM मोदी आज से 18 जून तक विदेश दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे हैं। भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज धर्मशाला होगा।
- Written By: अमन मौर्या
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
13 Jun 2026 07:42 AM (IST)
13 Jun 2026 07:42 AM (IST)पटना में गांधी मैदान के पास बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल में लगी आग
गांधी मैदान के पास बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर रितेश पांडे ने बताया, लगभग 3.45 मिनट पर हम लोगों को सूचना प्राप्त हुई थी कि बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल से धुंआ निकल रहा है। हम लोग यहां 5 मिनट के भीतर पहुंच गए थे। हम लोगों ने पूरी तरह से आग पर नियंत्रण पा लिया है। संभवतः माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से ही ये आग लगी थी।
#WATCH | पटना, बिहार: गांधी मैदान के पास बिस्कोमान भवन की 13वीं मंज़िल पर आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
फायर ऑफिसर रितेश पांडे ने बताया, "लगभग 3.45 मिनट पर हम लोगों को सूचना प्राप्त हुई थी कि बिस्कोमान भवन की 13वीं मंज़िल से धुंआ निकल रहा… pic.twitter.com/avX0gUbWPL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
13 Jun 2026 06:58 AM (IST)
13 Jun 2026 06:58 AM (IST)हरियाणा कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग शुरू होने पर पूर्व कबड्डी खिलाड़ी ने जताई खुशी
पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियाई खेलों के पदक विजेता प्रदीप नरवाल ने हरियाणा कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग पर कहा, हरियाणा कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग से खिलाड़ियों को बहुत अच्छा मौका मिलेगा, यह बहुत अच्छी बात है। हम चाहते हैं कि लोग इसमें आगे आएं, हम लोगों को प्रोत्साहित करेंगे।
#WATCH | मानेसर, हरियाणा: पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियाई खेलों के पदक विजेता प्रदीप नरवाल ने हरियाणा कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग पर कहा, "हरियाणा कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग से खिलाड़ियों को बहुत अच्छा मौका मिलेगा, यह बहुत अच्छी बात है... हम चाहते हैं कि लोग इसमें आगे आएं, हम लोगों… pic.twitter.com/DfNb8yNldn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
13 Jun 2026 06:38 AM (IST)
13 Jun 2026 06:38 AM (IST)भाजपा ने पंजाब में किया गठबंधन से इनकार
भाजपा नेता परमिंदर सिंह बरार ने पंजाब भाजपा नेताओं की बैठक पर कहा, भाजपा सभी 117 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। संदेश साफ है कि भाजपा सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। हम अपना विजन, एजेंडा और दूसरे राज्यों के रिपोर्ट कार्ड पंजाब की जनता के सामने रखेंगे और उनका दिल जीतेंगे। भगवंत मान ने राज्य को गिरवी रख दिया है।
Breaking News Today LIVE: PM मोदी आज से 18 जून तक विदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस में होने वाले जी 7 मीटिंग में भी शामिल होंगे। इस दौरे पर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश, वैश्विक मुद्दों समेत कई अन्य मुद्दों पर उच्चस्तरीय वार्ता होने की संभावना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे हैं। यह उनका एक साल में तीसरा दौरा है। वे आईएमए में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1 बजे खेला जाएगा। अमेरिका ने ईरान पर हमले की प्लानिंग को अभी टाल दिया है। ईरानी विदेश मंत्री ने भी कहा है कि यूएस का साथ डील बेहद करीब है। देश दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
