ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
12 Mar 2026 09:48 AM (IST)
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की आज अहम बैठक होने वाली है. दोपहर 3 बजे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। प्रधानमंत्री आवास 7 एलकेएम पर यह बैठक होगी। सीईसी की बैठक में बीजेपी केरल और पश्चिम बंगाल के विधानसभा उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाएगा।
12 Mar 2026 08:48 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने 16 प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों की उन व्यापारिक नीतियों और प्रथाओं की नई जांच शुरू की है, जिन्हें अमेरिका ‘अनुचित’ मानता है। इस कदम से भारत सहित कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ या अन्य आर्थिक दंड लगाए जाने की संभावना बढ़ गई है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पहले लगाए गए कुछ टैरिफ को खारिज कर दिया था, जिसके बाद ट्रंप प्रशासन नए विकल्पों की तलाश कर रहा है।
12 Mar 2026 08:25 AM (IST)
नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में मछली मंडी के पास गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटों ने आसपास की दुकानों और झुग्गी-झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोग खुद इसे बुझाने में सफल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने की वजह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।
VIDEO | Delhi: Massive fire breaks out in Uttam Nagar near Machhli Mandi. Firefighting operations underway. More details are awaited.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/R2PyMw7iLh
— Press Trust of India (@PTI_News) March 11, 2026
12 Mar 2026 07:55 AM (IST)
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष महाभियोग का प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि विपक्ष आज सीईसी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है। सूत्रों का दावा है कि इंडिया ब्लॉक के लोकसभा में 120 और राज्य सभा में 60 सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं।
12 Mar 2026 07:11 AM (IST)
ईरान ने 11 तारीख को इराकी जलक्षेत्र में लंगर डाले दो अमोरिकी तेल टैंकरों पर हमला किया। माना जा रहा है कि ईरान अब होर्मुज जलडमरूमध्य से आगे बढ़कर पूरे फारस की खाड़ी में समुद्री गतिविधियों को निशाना बना रहा है, जिससे अमेरिका और इज़राइल पर दबाव बढ़ सकता है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इराकी बंदरगाह अधिकारियों ने बताया कि बसरा बंदरगाह पर खड़े दो तेल टैंकरों में आग लग गई। इस घटना में कम से कम एक विदेशी चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि 38 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
12 Mar 2026 06:52 AM (IST)
जम्मू के ग्रेटर कैलाश में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की गई। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हत्या का प्रयास विफल हो गया उन्होंने सवाल उठाया कि हमलावर उनके पिता के इतने करीब कैसे पहुंचा।
"Assassination attempt foiled": Omar Abdullah questions how attacker got close to his father
Read @ANI Story | https://t.co/P0Tbtf5siP#Assassination #OmarAbdullah #Jammu #FarooqAbdullah pic.twitter.com/4URF3Z54p2
— ANI Digital (@ani_digital) March 11, 2026
12 Mar 2026 06:47 AM (IST)
जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में हुई, जहां एक अज्ञात हमलावर ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस हमले में डॉ. फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Breaking News Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी शामिल रहेंगी।
उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे। वे रात करीब आठ बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इसके बाद एक विवाह समारोह में शामिल होंगे। अगले दिन उनका सिटी मोंटेसरी स्कूल जाने का भी कार्यक्रम है।
वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के प्रस्ताव से जुड़े नोटिस के लिए आवश्यक हस्ताक्षर जुटा लिए गए हैं। एक वरिष्ठ सांसद के अनुसार, यह नोटिस गुरुवार को पेश किए जाने की संभावना है।