लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
12 Apr 2026 08:03 AM (IST)
अमेरिका और ईरान में बातचीत असफल हो गई है। ईरान की ओर से वार्ता बेनतीजा होने की वजह अमेरिका को बताया है। ईरान की सरकारी न्यूज प्रेस टीवी ने कहा है कि अमेरिका ने बहुत सारी मांगे और शर्तें रख दी थी इस वजह से बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी।
12 Apr 2026 07:25 AM (IST)
इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान ने अमेरिका की शर्तों को स्वीकार नहीं किया, जिसके चलते अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बिना किसी समझौते के वापस लौट रहा है।
Vice President JD Vance gives an update in Pakistan:
"The simple fact is that we need to see an affirmative commitment that they will not seek a nuclear weapon, and they will not seek the tools that would enable them to quickly achieve a nuclear weapon." pic.twitter.com/il4THN5DwV
— The White House (@WhiteHouse) April 12, 2026
12 Apr 2026 06:25 AM (IST)
इस्लामाबाद में जारी अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बातचीत कई घंटों से चल रही है और अब देखना है कि नतीजा क्या निकलता है। उन्होंने कहा कि समझौता हो या न हो, अमेरिका के नजरिए से जीत उसी की है। साथ ही उन्होंने बताया कि जहाज देश की ओर लौट रहे हैं और बड़े टैंकरों में तेल और गैस भरी जा रही है।
Breaking News Today Live: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान अमेरिका की शर्तों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल अब वापस लौट रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में जनसभा करेंगे और सुबह 11 बजे कावाखाली मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी आज दिल्ली में ‘रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन की शुरुआत करेंगे। वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम बंगाल में सोनमुखी, नंदकुमार और कांथी दक्षिण में तीन जनसभाएं करेंगे।