Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 12 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बड़ा फैसला लेते हुए 3 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।

  • Written By: अमन मौर्या , अर्पित शुक्ला
Updated On: May 12, 2026 | 11:09 PM

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Breaking News Today Live: नीट परीक्षा में पूछे गए कई प्रश्न परीक्षा होने से पहले ही लीक होने की बातें सामने आई थी। अब इस पूरे मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी परीक्षा से जुड़े सारे दस्तावेज एवं अन्य जानकारियां सीबीआई के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। असम में आज एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत हो गई। हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड में हुआ। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत देश-विदेश के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा की अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अगप प्रमुख अतुल बोरा और बीपीएफ के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा, पूर्व मंत्री रंजीत कुमार दास को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए राजग का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

The liveblog has ended.
  • 12 May 2026 10:28 PM (IST)

    12 May 2026 10:28 PM (IST)

    विपक्ष का नेता कोई रबर स्टैम्प नहीं, CBI डायरेक्टर के सिलेक्शन पर राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा, मैंने CBI डायरेक्टर के सिलेक्शन प्रोसेस से अपनी असहमति दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री को लिखा है। मैं किसी भेदभाव वाली प्रक्रिया में हिस्सा लेकर अपने संवैधानिक कर्तव्य से पीछे नहीं हट सकता। विपक्ष का नेता कोई रबर स्टैम्प नहीं है।

  • 12 May 2026 10:10 PM (IST)

    12 May 2026 10:10 PM (IST)

    ईंधन बचाने के लिए CM योगी ने दिए मंत्रियों के काफिले में कटौती समेत कई आदेश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से जुड़ते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से ईंधन की खपत कम करने और अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचने की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव, डीजीपी और सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिवों के साथ हाई लेवल मीटिंग की है। उन्होंने ईंधन बचाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में तत्काल प्रभाव से 50 प्रतिशत वाहनों की कटौती करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • 12 May 2026 09:11 PM (IST)

    12 May 2026 09:11 PM (IST)

    आर्थिक संकट के बीच सीएम योगी की अहम बैठक

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ सीएम आवास पर एक अहम बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में प्रदेश में ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री की अपील के बाद यूपी की योगी सरकार संभावित परिस्थितियों को देखते हुए नई व्यवस्थाओं पर मंथन कर रही है।

  • 12 May 2026 08:43 PM (IST)

    12 May 2026 08:43 PM (IST)

    नेता विपक्ष राहुल गांधी CBI डायरेक्टर चयन बैठक के लिए PM आवास पहुंचे

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। वे यहां देश के अगले सीबीआई निदेशक के चयन से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने वाले हैं।

  • 12 May 2026 07:12 PM (IST)

    12 May 2026 07:12 PM (IST)

    बीजेपी विधायक तपस रॉय बने बंगाल के प्रोटेम स्पीकर

    बीजेपी विधायक तपस रॉय ने बंगाल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ ला है।

  • 12 May 2026 05:57 PM (IST)

    12 May 2026 05:57 PM (IST)

    NEET पेपर लीक पर NTA के DG का बयान

    नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में एनटीए के महानिदेशक (DG) IAS अभिषेक सिंह ने माना है कि परीक्षा से पहले कुछ सवाल लीक हुए थे। उन्होंने कहा कि लीक हुए सवालों के पीडीएफ कुछ लोगों के पास एक और दो मई को उपलब्ध थे। जांच में यह सामने आया कि PDF में मौजूद कुछ प्रश्न असली प्रश्नपत्र से मेल खाते थे। अभिषेक सिंह ने कहा कि जैसे ही 7 मई को एजेंसी को पेपर लीक की जानकारी मिली, तुरंत जांच शुरू की गई। जांच में पुष्टि के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया।

  • 12 May 2026 05:04 PM (IST)

    12 May 2026 05:04 PM (IST)

    देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 3.48% पहुंची

    केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय ने मंगलवार को जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार नई CPI सीरीज पर आधारित देश की खुदरा महंगाई दर अप्रैल 2025 की तुलना में अप्रैल 2026 में बढ़कर 3.48 फीसदी दर्ज की गई। इसी महीने चांदी के आभूषण सबसे ज्‍यादा महंगे हुए। सिल्‍वर ज्‍वैलरी की कीमतों में 144.34 फीसदी का उछाल आया। वहीं दूसरी ओर सोने के आभूषण 40.72 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

  • 12 May 2026 04:31 PM (IST)

    12 May 2026 04:31 PM (IST)

    NEET पेपर लीक मामले का आरोपी नासिक से गिरफ्तार

    NEET-UG पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने नासिक के आरोपी हिरासत में लिया है। नासिक शहर के DCP किरण कुमार चव्हाण ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस ने इस मामले में मदद के लिए सुबह उनसे संपर्क किया था। राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर नासिक क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

  • 12 May 2026 03:55 PM (IST)

    12 May 2026 03:55 PM (IST)

    पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 9 की मौत

    पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी हिस्से के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में भयानक बम धमाका हुआ है। पुलिस के अनुसार, एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक गाड़ी को उड़ा दिया, जिसमें कम से कम 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, 35 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

  • 12 May 2026 03:03 PM (IST)

    12 May 2026 03:03 PM (IST)

    यह केवल नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध: राहुल गांधी

    NEET 2026 की परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया। राहुल गांधी ने कहा कि किसी पिता ने कर्ज़ लिया, किसी माँ ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार।

    NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी।

    22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया।

    किसी पिता ने कर्ज़ लिया,
    किसी माँ ने गहने बेचे,
    लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की,

    और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में…

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 12, 2026

  • 12 May 2026 02:34 PM (IST)

    12 May 2026 02:34 PM (IST)

    इनको क्या सजा मिलती है मैंने कभी अखबारों में नहीं पढ़ा: सौरभ भारद्वाज

    दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, पिछले कई सालों से हम सुन रहे हैं कि NEET परीक्षा जिसमें 24-25 लाख बच्चे हिस्सा लेते हैं वो पेपर लीक हो रहा है। पेपर लीक करने वाले गिरोहों को क्या सजा दी जाती वो मैंने कभी अखबारों में नहीं पढ़ा है। कभी भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नहीं बताया कि हमने उन पर PMLA लगा दिया और वे 6 साल से जेल में बंद हैं।

    #WATCH दिल्ली: दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "पिछले कई सालों से हम सुन रहे हैं कि NEET परीक्षा जिसमें 24-25 लाख बच्चे हिस्सा लेते हैं वो पेपर लीक हो रहा है। पेपर लीक करने वाले गिरोहों को क्या सजा दी जाती वो मैंने कभी अखबारों में नहीं पढ़ा है। कभी भाजपा ने प्रेस… pic.twitter.com/JHNGGXp4HQ

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 02:31 PM (IST)

    12 May 2026 02:31 PM (IST)

    2024, 2025 और 2026 में लगातार पेपर हुआ लीक: अशोक गहलोत

    NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द किए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा, यह समझ से बाहर है कि 3 तारीख को परीक्षा ली गई थी और छात्रों ने 3,4 तारीख को ही शिकायत की थी कि पेपर लीक हुआ था। यह समझ से बाहर है कि क्या कारण था जो FIR दर्ज नहीं की गई? अब सवाल है कि 2024, 2025 और 2026 में लगातार 3 सालों तक पेपर लीक हुआ है।

    #WATCH जयपुर: NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द किए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा, "यह समझ से बाहर है कि 3 तारीख को परीक्षा ली गई थी और छात्रों ने 3,4 तारीख को ही शिकायत की थी कि पेपर लीक हुआ था... यह समझ से बाहर है कि क्या कारण… pic.twitter.com/6MIVsiDGk2

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 02:28 PM (IST)

    12 May 2026 02:28 PM (IST)

    जो भी दोषी होंगे वे बच नहीं पाएंगे: संजय सरावगी

    NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द किए जाने पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता इसलिए परीक्षा रद्द कर जांच के आदेश दिए गए हैं। जो भी दोषी होंगे वे बच नहीं पाएंगे। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। केंद्र सरकार इसे गंभीरता से देख रही है।

    #WATCH पटना:NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द किए जाने पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता इसलिए परीक्षा रद्द कर जांच के आदेश दिए गए हैं। जो भी दोषी होंगे वे बच नहीं पाएंगे। कई लोगों को… pic.twitter.com/jg3GmRrEhZ

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 02:26 PM (IST)

    12 May 2026 02:26 PM (IST)

    NEET को भी ऑनलाइन कर देना चाहिए: नितिन विजय

    NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर मोशन एजुकेशन के संस्थापक और शिक्षक नितिन विजय ने कहा, एक ही रास्ते पर बार-बार जब घटना हो रही है तो समझना पड़ेगा कि क्यों ना इसका मोड बदला जाए। JEE में इस प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होती क्योंकि ऑनलाइन परीक्षा होती है। NEET को भी ऑनलाइन कर देना चाहिए क्योंकि उसमें नकल की संभावना बहुत कम हो जाती है। इसमें नकल की संभावना अधिक हो जाती है।

    #WATCH कोटा, राजस्थान: NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर शिक्षक और मोशन एजुकेशन के संस्थापक नितिन विजय ने कहा, "एक ही रास्ते पर बार-बार जब घटना हो रही है तो समझना पड़ेगा कि क्यों ना इसका मोड बदला जाए। JEE में इस प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होती क्योंकि ऑनलाइन परीक्षा होती है। NEET… pic.twitter.com/PBN6fTBVWO

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 01:46 PM (IST)

    12 May 2026 01:46 PM (IST)

    FAIMA ने पेपर लीक पर की तत्काल जवाबदेही की मांग

    पेपर लीक के आरोपों के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने FAIMA से इस पेपर लीक के लिए तत्काल जवाबदेही की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा हम चुप नहीं बैठेंगे। कड़ी से कड़ी सजा ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।

    पेपर लीक के आरोपों के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने ट्वीट किया, "FAIMA इस पेपर लीक के लिए तत्काल जवाबदेही की मांग करता है। हम चुप नहीं बैठेंगे। कड़ी से कड़ी सज़ा ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।" pic.twitter.com/Kgiy09f01T

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 01:42 PM (IST)

    12 May 2026 01:42 PM (IST)

    पहले भी चार बार हो चुका पेपर लीक: अरविंद केजरीवाल

    यह पहली बार नहीं है जब NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। ऐसा चार बार हो चुका है। इसका सीधा सा मतलब है कि इसमें मिलीभगत और राजनीतिक संरक्षण शामिल है। इस देश में आखिर हो क्या रहा है? जो लोग ठीक से एक परीक्षा भी आयोजित नहीं करवा सकते, वे सरकार कैसे चलाएंगे?

    #WATCH NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक के आरोपों के बीच रद्द होने पर, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "... यह पहली बार नहीं है जब NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। ऐसा चार बार हो चुका है। इसका सीधा सा मतलब है कि इसमें मिलीभगत और राजनीतिक संरक्षण शामिल है। इस देश… pic.twitter.com/MWE0Qj1VS3

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 12:24 PM (IST)

    12 May 2026 12:24 PM (IST)

    NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द

    राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी से 3 मई, 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया। इस परीक्षा को उन तारीखों पर दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिनकी सूचना अलग से दी जाएगी।

    राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने भारत सरकार की मंज़ूरी से, 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने और इस परीक्षा को उन तारीखों पर दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिनकी सूचना अलग से दी जाएगी। pic.twitter.com/HyJf5qYcNi

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 12:22 PM (IST)

    12 May 2026 12:22 PM (IST)

    पीएम मोदी ने असम कैबिनेट को दी बधाई

    शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीएम मोदी ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और उनके कैबिनेट सहयोगियों को बधाई दी।

    #WATCH गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके कैबिनेट सहयोगियों को बधाई दी।

    रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग ने आज मंत्री पद की शपथ ली।

    (सोर्स: DD) pic.twitter.com/uNMeByiJvb

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 12:09 PM (IST)

    12 May 2026 12:09 PM (IST)

    अजंता नेओग ने ली मंत्री पद की शपथ

    भाजपा के अजंता नेओग ने असम कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

    #WATCH गुवाहाटी: भाजपा के अजंता नेओग ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

    (सोर्स: DD) pic.twitter.com/SFlylEz52L

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 12:06 PM (IST)

    12 May 2026 12:06 PM (IST)

    चरण बोरो ने ली मंत्री पद की शपथ

    बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली।

    #WATCH गुवाहाटी: बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

    (सोर्स: DD) pic.twitter.com/bSR74vclzS

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 12:05 PM (IST)

    12 May 2026 12:05 PM (IST)

    अतुल बोरा ने ली मंत्री पद की शपथ

    असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा ने मंत्री पद की शपथ ली।

    #WATCH गुवाहाटी: असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

    (सोर्स: DD) pic.twitter.com/mOFCDjqlqs

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 12:03 PM (IST)

    12 May 2026 12:03 PM (IST)

    रामेश्वर तेली ने ली मंत्री पद की शपथ

    भाजपा के रामेश्वर तेली ने असम सरकार की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

    गुवाहाटी: भाजपा के रामेश्वर तेली ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/Xr0gG2x43f

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 11:54 AM (IST)

    12 May 2026 11:54 AM (IST)

    हिमंता बिस्वा सरमा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

    भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

    #WATCH गुवाहाटी: भाजपा के हिमंत बिस्वा सरमा ने खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/8mXa5VlRmX

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 11:43 AM (IST)

    12 May 2026 11:43 AM (IST)

    वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचे डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा

    हिमंत बिस्वा सरमा शपथ ग्रहण समारोह के लिए खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में पहुंचे

    #WATCH असम के मनोनीत मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा शपथ ग्रहण समारोह के लिए खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में पहुंचे। pic.twitter.com/YOInKCl8rP

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 11:41 AM (IST)

    12 May 2026 11:41 AM (IST)

    आज बहुत खुशी का दिन है: देवेन्द्र फडणवीस

    आज बहुत खुशी का दिन है। असम में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा पर जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए मैं असम की जनता को प्रणाम करता हूं। मेरा विश्वास है कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार असम बदला है।

    #WATCH गुवाहाटी, असम: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, "आज बहुत खुशी का दिन है। असम में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा पर जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए मैं असम की जनता को प्रणाम करता हूं। मेरा विश्वास है कि 10… pic.twitter.com/U7lsWxOjDC

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 11:28 AM (IST)

    12 May 2026 11:28 AM (IST)

    खानपारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचीं अनुप्रिया पटेल

    असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, हिमंत बिस्वा सरमा को बहुत-बहुत बधाई। तीसरी बार लगातार सरकार बनी है। हैट्रिक कायम हुई, शानदार जीत हुई है। ये दिखाता है कि जिस तरीके से NDA सरकार ने शांतिपूर्ण वातावरण कायम किया और विकास का नया अध्याय लिखा उसने जनता के भरोसे को जीता है। जनता ने अपने विश्वास की मोहर तीसरी बार लगाई है।

    #WATCH गुवाहाटी, असम: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल खानपारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचीं।

    उन्होंने कहा, "हिमंत बिस्वा सरमा को बहुत-बहुत बधाई। तीसरी बार लगातार सरकार बनी है। हैट्रिक कायम हुई, शानदार जीत हुई है। ये दिखाता है कि जिस तरीके से NDA सरकार ने शांतिपूर्ण वातावरण… pic.twitter.com/2ejOG1Z3Z5

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 11:25 AM (IST)

    12 May 2026 11:25 AM (IST)

    वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचा हिमंता का परिवार

    शपथ ग्रहण समारोह के लिए खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में पहुंचे हिमंता की पत्नी और बेटी ने कहा, यहां आकर हम बहुत खुश और आनंदित महसूस कर रहे हैं।

    #WATCH गुवाहाटी, असम: मनोनीत मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार के सदस्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में पहुंचे।

    उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने कहा, "यहां आकर हम बहुत खुश और आनंदित महसूस कर रहे हैं।"

    उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा, "यह बहुत… pic.twitter.com/Zdh9yg13zz

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 10:58 AM (IST)

    12 May 2026 10:58 AM (IST)

    असम की जनता को बधाई: सुवेंदु अधिकारी

    असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा, असम की जनता को मैं बधाई देता हूं। बंगाल चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। आने वाले दिनों में ओडिशा, बिहार, असम, त्रिपुरा, सिक्किम में पीएम मोदी का जो सपना है पूर्वोदय का विकास उसके लिए काम करेंगे।

    #WATCH गुवाहाटी, असम: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "असम की जनता को मैं बधाई देता हूं। बंगाल चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की बड़ी जीत हुई है... आने वाले दिनों में ओडिशा, बिहार, असम, त्रिपुरा, सिक्किम में पीएम मोदी का जो सपना है पूर्वोदय का विकास… https://t.co/S5B7STJpXm pic.twitter.com/xjpulgHqSZ

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 10:54 AM (IST)

    12 May 2026 10:54 AM (IST)

    असम की जनता ने किया भारी मतदान: देवजीत सैकिया

    असम में एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, असम की जनता ने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और NDA सरकार के पक्ष में भारी मतदान किया है।

    #WATCH गुवाहाटी, असम: BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "... असम की जनता ने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और NDA सरकार के पक्ष में भारी मतदान किया है..." pic.twitter.com/fGz3X6nNN5

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 10:11 AM (IST)

    12 May 2026 10:11 AM (IST)

    हमने TVK को अपना समर्थन देने का फैसला किया: CV शनमुगम

    हमने इस पार्टी की स्थापना DMK के खिलाफ की थी। 53 सालों से हमारी राजनीति DMK के खिलाफ रही है। इस इतिहास को देखते हुए एक प्रस्ताव रखा गया था जिसमें सुझाव दिया गया था कि DMK के समर्थन से AIADMK की सरकार बनाई जाए। हालांकि, हमारे ज्यादातर सदस्यों ने इसे अस्वीकार कर दिया और इसका विरोध किया।

    चेन्नई, तमिलनाडु: AIADMK नेता CV शनमुगम ने कहा, "...हमने TVK को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया, जो विजयी रही।"

    "हमने इस पार्टी की स्थापना DMK के ख़िलाफ़ की थी। 53 सालों से, हमारी राजनीति DMK के ख़िलाफ़ रही है। इस इतिहास को देखते हुए, एक प्रस्ताव रखा गया था जिसमें सुझाव दिया गया… pic.twitter.com/h3FAlLWk6y

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 10:08 AM (IST)

    12 May 2026 10:08 AM (IST)

    चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच करेगी CBI

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच CBI को सौंप दी गई है। DIG-रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में सात सदस्यीय SIT की टीम करेगी जांच।

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच CBI को सौंप दी गई है। CBI ने DIG-रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में सात सदस्यीय SIT का गठन किया है: CBI

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 10:05 AM (IST)

    12 May 2026 10:05 AM (IST)

    हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे जीत अडानी

    हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक जीत अडानी।

    #WATCH असम: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक, जीत अडानी, हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए गुवाहाटी पहुंचे। pic.twitter.com/qMi5KAGLLE

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 09:10 AM (IST)

    12 May 2026 09:10 AM (IST)

    पूर्व मंत्री सुजीत बोस को ED ने कोर्ट में किया पेश

    कल रात ED द्वारा पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किए जाने के बाद सिटी सेशंस कोर्ट में पेश किया गया।

    #WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में कल रात ED द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सिटी सेशंस कोर्ट में पेश किया गया। https://t.co/fGLoNcCAkF pic.twitter.com/r669q7ADGc

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 09:06 AM (IST)

    12 May 2026 09:06 AM (IST)

    असम की जनता ने तीसरी बार भाजपा पर विश्वास: नितिन गडकरी

    असम में बीजेपी की नई सरकार के शपथ ग्रहण पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, असम की जनता ने तीसरी बार भाजपा पर जो विश्वास रखा है निश्चित रूप से हिमंत बिस्वा सरमा उस विश्वास को सार्थक करेंगे। निश्चित रूप से असम का विकास होगा। मेरे विभाग की ओर से भी करीब 2 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है। काम और गति से होगा।

    #WATCH गुवाहाटी, असम: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "असम की जनता ने तीसरी बार भाजपा पर जो विश्वास रखा है निश्चित रूप से हिमंत बिस्वा सरमा उस विश्वास को सार्थक करेंगे। निश्चित रूप से असम का विकास होगा। मेरे विभाग की ओर से भी करीब 2 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है।… pic.twitter.com/DOnoyXO16j

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 09:03 AM (IST)

    12 May 2026 09:03 AM (IST)

    गुवाहाटी रवाना हुए सीएम सुवेंदु अधिकारी

    हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी के लिए रवाना हुए WB के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी।

    #WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए असम के गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। pic.twitter.com/D5AFVTrEde

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 08:24 AM (IST)

    12 May 2026 08:24 AM (IST)

    अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर गुवाहाटी पहुंचे

    हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर।

    #WATCH गुवाहाटी, असम: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे। pic.twitter.com/zxknoEC7eC

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

     

  • 12 May 2026 08:20 AM (IST)

    12 May 2026 08:20 AM (IST)

    पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों के 500 मीटर के दायरे में शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश

    मुख्यमंत्री सी. विजय ने तमिलनाडु में पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टेशनों के 500 मीटर के दायरे में स्थित 717 सरकारी TASMAC शराब दुकानों को 2 सप्ताह में बंद करने का दिया आदेश।

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टेशनों के 500 मीटर के दायरे में स्थित 717 सरकारी TASMAC शराब की रिटेल दुकानों को 2 सप्ताह के भीतर बंद करने का आदेश दिया है। pic.twitter.com/XNCE8kXjgT

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 07:49 AM (IST)

    12 May 2026 07:49 AM (IST)

    बड़ी संख्या में लेटे हुए हनुमान मंदिर पहुंचे श्रद्धालू

    ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार को लेटे हुए हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

    #WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार को लेटे हुए हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। pic.twitter.com/YWp4C603HG

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 07:34 AM (IST)

    12 May 2026 07:34 AM (IST)

    सीएम नायब सिंह सैनी असम के लिए रवाना

    असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली से रवाना हुए।

    #WATCH दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से रवाना हुए। pic.twitter.com/whc6fHrvlg

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

  • 12 May 2026 06:59 AM (IST)

    12 May 2026 06:59 AM (IST)

    श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुई तमन्ना भाटिया

    उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर, भस्म आरती में शामिल हुईं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया

    #WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं। pic.twitter.com/ljXVWk9rQf

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2026

  • 12 May 2026 06:56 AM (IST)

    12 May 2026 06:56 AM (IST)

    निदा खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    नासिक TCS केस में कथित जबरन धर्मांतरण मामले में शिकायतकर्ता के वकील मिलिंद कुरकुटे ने बताया कि मुख्य आरोपी निदा खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    #WATCH नासिक, महाराष्ट्र: TCS से जुड़े कथित ज़बरन धर्मांतरण मामले पर शिकायतकर्ता के वकील मिलिंद कुरकुटे ने कहा, "निदा खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है..." (11.05) pic.twitter.com/Th1vGKhX4h

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

Aaj ki taaja khabar 12 may 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 06:50 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • India
  • Latest News
  • Live Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.