Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 12 जून LIVE: दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके की एक इमारत में लगी भीषण आग, 3 की मौत

Aaj Ki Taza Khabar Live: सुप्रीम कोर्ट आज मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई करेगा। तुगलकाबाद अग्निकांड में तीन लोगों की मौत हुई। वहीं, ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 का आज से आगाज होगा।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 12, 2026 | 07:30 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:
  • 12 Jun 2026 07:30 AM (IST)

    12 Jun 2026 07:30 AM (IST)

    लखीमपुर खीरीः बस में करंट, 1 की मौत, कई घायल

    लखीमपुर खीरी के एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि पीलीभीत से एक बस यहां आ रही थी। रास्ते में बस का संपर्क बिजली के तार से हो गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया। इस हादसे में बस में सवार कुछ यात्री झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि घटना में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है, जबकि तीन लोगों का उपचार जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार बस में करीब 40 यात्री सवार थे। एसडीएम ने कहा कि पीड़ितों की ओर से तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • 12 Jun 2026 07:05 AM (IST)

    12 Jun 2026 07:05 AM (IST)

    असम: कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने बॉर्डर फेंसिंग के पास बसे गांवों का दौरा किया

    असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने बॉर्डर फेंसिंग के उस पार अलग-थलग बसे भारतीय गांवों का दौरा किया, वहां के निवासियों से बातचीत की और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का जायजा लिया।

    #WATCH धुबरी (असम): असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने बॉर्डर फेंसिंग के उस पार अलग-थलग बसे भारतीय गांवों का दौरा किया, वहां के निवासियों से बातचीत की और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का जायजा लिया। (11.06) pic.twitter.com/MBzhDY30VO

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2026

  • 12 Jun 2026 06:36 AM (IST)

    12 Jun 2026 06:36 AM (IST)

    दिल्ली: तुगलकाबाद इलाके में एक इमारत में लगी भीषण आग, 3 की मौत

    दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीम ने पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया।

  • 12 Jun 2026 06:29 AM (IST)

    12 Jun 2026 06:29 AM (IST)

    मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर आज SC में सुनवाई

    मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। उन्होंने अपना नामांकन पत्र खारिज किए जाने के फैसले को चुनौती दी है।

Breaking News Today Live: मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। नटराजन ने अपना नामांकन पत्र खारिज किए जाने के फैसले को अदालत में चुनौती दी है। वहीं, उनके नामांकन रद्द होने के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक आज 24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में एकत्र होंगे और वहां से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे। दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित एक इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 का आज से आगाज हो रहा है। इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में आयोजित यह टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें 12 टीमें विश्व खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

Aaj ki taaja khabar 12 june 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 06:27 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • India
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.