Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 11 दिसंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Breaking News: इंडिगो ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि 3 से 5 दिसंबर के बीच रद्द हुई फ्लाइट्स के यात्रियों को 5 से 10 हजार रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा

  • By अक्षय साहू, मनोज आर्या
Updated On: Dec 11, 2025 | 10:06 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ki Taaja Khabar: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। एयरलाइन ने घोषणा की है कि 3 से 5 दिसंबर के बीच रद्द हुई फ्लाइट्स के यात्रियों को 5,000 से 10,000 रुपये तक का मुआवज़ा दिया जाएगा। यह कदम उन सभी यात्रियों के लिए लागू होगा जिनकी यात्रा इन तारीखों के बीच बाधित हुई है। इन तीन दिनों के दौरान इंडिगो की कई उड़ानें तकनीकी और ऑपरेशनल कारणों के चलते रद्द करनी पड़ी थीं। जिसके कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

The liveblog has ended.
  • 11 Dec 2025 10:04 PM (IST)

    11 Dec 2025 10:04 PM (IST)

    हम बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को भगा देंगे- सुवेंदु अधिकारी

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में डिटेंशन कैंप की जरूरत नहीं होगी। हम बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को भगा देंगे...हर भारतीय यहां रहेगा चाहे वो हिंदु हो या मुसलमान हो लेकिन एक भी बांग्लादेशी मुसलमान यहां नहीं रहेगा। यहां डिटेंशन कैंप की जरूरत नहीं है।
  • 11 Dec 2025 09:07 PM (IST)

    11 Dec 2025 09:07 PM (IST)

    PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया रात्रि भोज

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि आज शाम 7, लोक कल्याण मार्ग पर NDA सांसदों को डिनर पर होस्ट करके बहुत खुशी हुई। NDA परिवार अच्छे शासन, राष्ट्रीय विकास और क्षेत्रीय उम्मीदों के लिए एक साझा प्रतिबद्धता दिखाता है। हम सब मिलकर आने वाले सालों में अपने देश की विकास यात्रा को मज़बूत करने के लिए काम करते रहेंगे।

  • 11 Dec 2025 08:07 PM (IST)

    11 Dec 2025 08:07 PM (IST)

    पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर की बात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने इंडिया-U.S. व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के लगातार मजबूत होने पर संतोष व्यक्त किया। PM और राष्ट्रपति ट्रंप ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए साझा प्रयासों में रफ़्तार बनाए रखने की अहमियत पर ज़ोर दिया।

     

  • 11 Dec 2025 07:05 PM (IST)

    11 Dec 2025 07:05 PM (IST)

    धर्मेंद्र जी बहुत ही सहज व्यक्ति थे- कंगना रनौत

    भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा पर कहा कि धरम जी एक छोटे से गांव से थे और उन्होंने सफलता का चरम पाया था। उन्हें देखकर मुझे हमेशा गांव की खुशबू, वहां की मिट्टी की याद आती थी। वे बहुत ज़मीन से जुड़े हुए और बहुत ही सहज व्यक्तित्व थे...यह दुख की घड़ी है। हेमा जी को देखकर हमें दुख होता है क्योंकि वे पूरी ज़िंदगी साथ रहे और अब वे दुखी हैं। हम इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।

    #WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा पर कहा, "धरम जी एक छोटे से गांव से थे और उन्होंने सफलता का चरम पाया था। उन्हें देखकर मुझे हमेशा गांव की खुशबू, वहां की मिट्टी की याद आती थी। वे बहुत ज़मीन से जुड़े हुए और बहुत ही सहज… pic.twitter.com/VDCDC91teq

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025

  • 11 Dec 2025 06:07 PM (IST)

    11 Dec 2025 06:07 PM (IST)

    दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद को मिली जमानत

    दिल्ली की ट्रायल कोर्ट ने उत्तर-पूर्व दिल्ली दंगे 2020 की कथित 'बड़ी साजिश' मामले में आरोपी उमर खालिद को उनकी बहन की शादी में शामिल होने के लिए 14 दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने खालिद को जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी लगाई हैं।  कोर्ट ने खालिद को 16 दिसंबर से 29 दिसंबर तक अंतरिम जमानत दी गई है।

  • 11 Dec 2025 05:24 PM (IST)

    11 Dec 2025 05:24 PM (IST)

    अमित शाह ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी, यहां उनकी याद में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी।

    #WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी, यहां उनकी याद में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। pic.twitter.com/qPFilYFNab

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025

  • 11 Dec 2025 04:30 PM (IST)

    11 Dec 2025 04:30 PM (IST)

    यूपी समेत छह प्रदेशों में बढ़ी SIR की समयसीमा

    चुनाव आयोग ने छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR फॉर्म जमा कराने की समय सीमा को एक बार फिर बढ़ा दिया है। इस फैसले से तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार और उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को राहत मिलेगी।

  • 11 Dec 2025 03:35 PM (IST)

    11 Dec 2025 03:35 PM (IST)

    ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने पर कहा कि 11वें दीक्षांत समारोह में उपस्थित होकर मैं अभिभूत हूं... इस दीक्षांत समारोह में 543 बच्चों को डिग्री प्राप्त हुई है। मेरा विश्वास है कि हमारे बच्चे भारत का झंडा पूरे विश्व में फहराने में सफल होंगे। मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कृषि का क्षेत्र भारत के विकास और प्रगति में बहुत बड़ा योगदान रखता है।

    #WATCH | ग्वालियर, मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने पर कहा, "...11वें दीक्षांत समारोह में उपस्थित होकर मैं अभिभूत हूं... इस दीक्षांत समारोह में 543 बच्चों को डिग्री प्राप्त… pic.twitter.com/IIA10A4yKg

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025

  • 11 Dec 2025 02:40 PM (IST)

    11 Dec 2025 02:40 PM (IST)

    यात्रियों को 5-10 हजार रुपये देगी इंडिगो

    देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। एयरलाइन ने घोषणा की है कि 3 से 5 दिसंबर के बीच रद्द हुई फ्लाइट्स के यात्रियों को 5,000 से 10,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा।

  • 11 Dec 2025 01:36 PM (IST)

    11 Dec 2025 01:36 PM (IST)

    नायब सिंह सैनी ने की पीएम मोदी से मुलाकात

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

    तस्वीर सोर्स: PMO pic.twitter.com/JiVMKaCYL6

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025

  • 11 Dec 2025 01:01 PM (IST)

    11 Dec 2025 01:01 PM (IST)

    सीएम योगी ने आजमगढ़ के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

    #WATCH | आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। pic.twitter.com/LBtttR6irv

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025

  • 11 Dec 2025 12:20 PM (IST)

    11 Dec 2025 12:20 PM (IST)

    मताधिकार हमारी शक्ति है, इसे छीनने का प्रयास किया जा रहा है: चंद्रशेखर आजाद

    आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, जितना पैसा चुनाव के दौरान खर्च हो रहा है, उसके बाद किसी गरीब का बेटा तो आगे बढ़ ही नहीं सकता है। मताधिकार हमारी शक्ति है, इसे छीनने का प्रयास किया जा रहा है। मैं समझता हूं कि सरकार दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के मताधिकार को अप्रत्यक्ष रूप से छीनना चाह रही है। SIR में इतनी तेजी क्यों की जा रही है क्या वे कुछ छिपाना चाहते हैं? भारत अकेला ऐसा देश है जहां संविधान के लागू होने के बाद सभी को मताधिकार मिला है इसलिए सभी के मत का संरक्षण होना चाहिए।

    #WATCH | दिल्ली: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "...जितना पैसा चुनाव के दौरान खर्च हो रहा है, उसके बाद किसी गरीब का बेटा तो आगे बढ़ ही नहीं सकता है... मताधिकार हमारी शक्ति है, इसे छीनने का प्रयास किया जा रहा है... मैं समझता हूं कि सरकार… pic.twitter.com/D4unjrA91o

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025

  • 11 Dec 2025 11:49 AM (IST)

    11 Dec 2025 11:49 AM (IST)

    अमित शाह को होनी चाहिए वोट चोरी' के बारे में मूल जानकारी: डी.के. शिवकुमार

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 'वोट चोरी' वाले बयान पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, अमित शाह को 'वोट चोरी' के बारे में मूल जानकारी होनी चाहिए। उस समय बैलेट होते थे, और अब बैलेट नहीं हैं। जब बैलेट थे तो 'चोरी' कैसे हो सकती है? यह गलत है।

    #WATCH | बेलगावी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 'वोट चोरी' वाले बयान पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "अमित शाह को 'वोट चोरी' के बारे में मूल जानकारी होनी चाहिए। उस समय बैलेट होते थे, और अब बैलेट नहीं हैं। जब बैलेट थे तो 'चोरी' कैसे हो सकती है? यह गलत है..." pic.twitter.com/mh1bHnhbE0

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025

  • 11 Dec 2025 11:37 AM (IST)

    11 Dec 2025 11:37 AM (IST)

    शहीद की चिता पर भारत के विभाजन के बाद कांग्रेस पार्टी ने सत्ता सुख भोगा: निशिकांत दुबे

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर कहा, शहीद की चिता पर भारत के विभाजन के बाद कांग्रेस पार्टी ने सत्ता सुख भोगा है और जो सत्ता सुख भोगने वाले घर-परिवार के लोग होते हैं उन्हें देश के बारे में, दुनिया के बारे में, पढ़ाई-लिखाई के बारे में कुछ पता नहीं होता है। बिना किसी तैयारी के राहुल गांधी आए, उनके भाषण के जो मुख्य तीन बिंदु थे उसकी गृह मंत्री ने बढ़ियां से 'वॉशिंग मशीन' में धुलाई कर दी इसलिए राहुल गांधी की बातों को न जनता गंभीरता से लेती है न देश गंभीरता से लेता है।

    #WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर कहा, "...शहीद की चिता पर भारत के विभाजन के बाद कांग्रेस पार्टी ने सत्ता सुख भोगा है और जो सत्ता सुख भोगने वाले घर-परिवार के लोग होते हैं उन्हें देश के बारे में, दुनिया के बारे में,… pic.twitter.com/B9vx72c8au

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025

  • 11 Dec 2025 11:16 AM (IST)

    11 Dec 2025 11:16 AM (IST)

    शमा मोहम्मद ने केरल की जनता से की मतदान की अपील

    कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा, मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि बटन दबाएं और तब तक दबाए रखें जब तक आवाज बंद न हो जाए क्योंकि पंचायत और निगम चुनाव के लिए VVPAT नहीं हैं। मैं हर किसी से अनुरोध करती हूं कि बाहर आएं और वोट दें। यह लोकतंत्र के लिए जरूरी है। यह हमारे देश के लिए जरूरी है।

    #WATCH | केरल: कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा, "मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि बटन दबाएं और तब तक दबाए रखें जब तक आवाज़ बंद न हो जाए क्योंकि पंचायत और निगम चुनाव के लिए VVPAT नहीं हैं। मैं हर किसी से अनुरोध करती हूं कि बाहर आएं और वोट दें। यह लोकतंत्र के लिए ज़रूरी है। यह… https://t.co/QunaNonDWB pic.twitter.com/2FL7qjFWSG

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025

  • 11 Dec 2025 10:45 AM (IST)

    11 Dec 2025 10:45 AM (IST)

    पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, श्री प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। एक महान राजनेता और बहुत गहराई वाले विद्वान, उन्होंने दशकों तक सार्वजनिक जीवन में बिना किसी रुकावट के भारत की सेवा की। प्रणब बाबू की बुद्धि और विचारों की स्पष्टता ने हर कदम पर हमारे लोकतंत्र को समृद्ध किया। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि इतने सालों तक हमारी बातचीत में मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।

    Tributes to Shri Pranab Mukherjee on his birth anniversary. A towering statesman and a scholar of exceptional depth, he served India with unwavering dedication across decades of public life. Pranab Babu’s intellect and clarity of thought enriched our democracy at every step. It’s… pic.twitter.com/CSUctgZAmm

    — Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2025

  • 11 Dec 2025 10:42 AM (IST)

    11 Dec 2025 10:42 AM (IST)

    पीएम मोदी ने तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती को दी श्रद्धांजलि

    पीएम मोदी ने तामिल कवि सुब्रमण्यम भारती को दी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, महान कवि सुब्रमण्यम भारती के जन्मदिन पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूँ। उनकी कविताओं ने हिम्मत दी, और उनके विचारों में अनगिनत लोगों के मन में गहरा असर डालने की ताकत थी। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना को रोशन किया। उन्होंने सभी के लिए एक न्यायपूर्ण, सबको साथ लेकर चलने वाला समाज बनाने की कोशिश की। तमिल साहित्य को बेहतर बनाने में उनका योगदान बेमिसाल है।

    மகாகவி சுப்ரமணிய பாரதியின் பிறந்தநாளில் அவருக்கு மரியாதை செலுத்துகிறேன் . அவரது கவிதைகள் துணிவைத் தூண்டின, அவரது சிந்தனைகள் எண்ணற்ற மக்களின் மனதில் நீடித்த தாக்கத்தை ஏற்படுத்தும் ஆற்றலைக் கொண்டிருந்தன. இந்தியாவின் கலாச்சார, தேசிய உணர்வை அவர் ஒளிரச் செய்தார். நீதியான,…

    — Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2025

  • 11 Dec 2025 10:01 AM (IST)

    11 Dec 2025 10:01 AM (IST)

    भारत में मध्य प्रदेश का स्थान सबसे अच्छा हो इस दिशा में काम कर रही सरकार: मोहन यादव

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, जब से हमारी सरकार बनी है, हमने युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों की बेहतरी के लिए हर क्षेत्र में काम किया है। जिस प्रकार से राज्य ने गति पकड़ी है, निश्चित रूप से भारत में मध्य प्रदेश का स्थान सबसे अच्छा हो इस दिशा में काम किया जा रहा है। कांग्रेस के समय में नक्सलवाद की जो बड़ी समस्या थी उसे हमने लगभग खत्म कर दिया है। कांग्रेस के राज में एक कांग्रेस मंत्री की हत्या हुई थी और उस समस्या की जड़ हिडमा था, जिसकी हत्या पर तत्कालीन मुख्यमंत्री दुख जता रहे हैं, यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र दिखाता है।

    #WATCH | इंदौर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "जब से हमारी सरकार बनी है, हमने युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों की बेहतरी के लिए हर क्षेत्र में काम किया है... जिस प्रकार से राज्य ने गति पकड़ी है, निश्चित रूप से भारत में मध्य प्रदेश का स्थान सबसे अच्छा हो इस दिशा… pic.twitter.com/Sv6UT5y2Ew

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025

  • 11 Dec 2025 09:36 AM (IST)

    11 Dec 2025 09:36 AM (IST)

    अमित शाह के भाषण पर मनोज झा

    RJD सांसद मनोज झा ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर कहा,  दस्तावेजों में जो संकीर्णता थी चुनाव आयोग के पास, सबसे पहले तो हम वहीं गए थे लेकिन वहां समाधान नहीं हुआ जिसके बाद हमें सर्वोच्च न्यायालय जाना पड़ा और फिर हठधर्मिता समाप्त हुई।  लोकसभा में बहस का स्तर यह हो जाएगा यह मैंने सोचा ही नहीं था। एक समग्रता में बहस का जो आधार होना चाहिए था उसे मैं लापता देख रहा हूं।

    #WATCH | दिल्ली: RJD सांसद मनोज झा ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर कहा, "...दस्तावेज़ों में जो संकीर्णता थी चुनाव आयोग के पास, सबसे पहले तो हम वहीं गए थे लेकिन वहां समाधान नहीं हुआ जिसके बाद हमें सर्वोच्च न्यायालय जाना पड़ा और फिर हठधर्मिता समाप्त हुई...… pic.twitter.com/r3BzQ0dS7b

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025

  • 11 Dec 2025 09:05 AM (IST)

    11 Dec 2025 09:05 AM (IST)

    केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू

    केरल: वीडियो मलप्पुरम के एक पोलिंग बूथ से है, जहां लोग स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान कर रहे हैं।

    #WATCH | केरल: वीडियो मलप्पुरम के एक पोलिंग बूथ से है, जहां लोग स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान कर रहे हैं। pic.twitter.com/brcv8bSVMM

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025

  • 11 Dec 2025 08:52 AM (IST)

    11 Dec 2025 08:52 AM (IST)

    सीएम योगी का गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन'

    उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं।

    #WATCH | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं। pic.twitter.com/4kYpuNk4RG

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025

  • 11 Dec 2025 08:15 AM (IST)

    11 Dec 2025 08:15 AM (IST)

    कोलकाता में फैन क्लब ने बनाई फुटबॉलर लियोनेल मेसी के मियामी वाले घर की कॉपी

    अर्जेंटीना फुटबॉल फैन क्लब कोलकाता ने अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के मियामी वाले घर की एक कॉपी बनाई है। यह रेप्लिका 13 दिसंबर को उनके 'GOAT इंडिया टूर' के दौरान कोलकाता आने से पहले बनाई गई है।

    #WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल | अर्जेंटीना फुटबॉल फैन क्लब कोलकाता ने अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के मियामी वाले घर की एक कॉपी बनाई है। यह रेप्लिका 13 दिसंबर को उनके 'GOAT इंडिया टूर' के दौरान कोलकाता आने से पहले बनाई गई है। pic.twitter.com/oqQETWqCwP

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025

  • 11 Dec 2025 07:21 AM (IST)

    11 Dec 2025 07:21 AM (IST)

    केरल में निकाय चुनाव के लिए दूसरे दौर का मतदान आज

    केरल स्थानीय निकाय चुनाव 2025 के लिए मॉक पोल जारी है। वीडियो मलप्पुरम के एक मतदान केंद्र से है।

    #WATCH मलप्पुरम (केरल): केरल स्थानीय निकाय चुनाव 2025 के लिए मॉक पोल जारी है। वीडियो मलप्पुरम के एक मतदान केंद्र से है। pic.twitter.com/tLh95tYlDW

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025

  • 11 Dec 2025 06:36 AM (IST)

    11 Dec 2025 06:36 AM (IST)

    कांग्रेस के पूर्व MLA आलोक चतुर्वेदी के घर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी

    मध्य प्रदेश के छतरपुर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस के पूर्व MLA आलोक चतुर्वेदी 'पज्जन भैया' और पार्टनर अजय पाल सिंह की खजुराहो मिनरल्स पर छापेमारी की। कई फैक्ट्रियों और माइनिंग साइट्स पर डॉक्यूमेंट्स और फाइनेंशियल रिकॉर्ड के लिए तलाशी ली गई।

    Chhatarpur, Madhya Pradesh: The Income Tax Department conducted raids on former Congress MLA Alok Chaturvedi “Pajjan Bhaiya” and partner Ajay Pal Singh’s Khajuraho Minerals. Multiple factories and mining sites were searched for documents and financial records pic.twitter.com/I7b8yGIMPO

    — IANS (@ians_india) December 10, 2025

  • 11 Dec 2025 06:32 AM (IST)

    11 Dec 2025 06:32 AM (IST)

    नरेंद्र मोदी-भाजपा का अपमान करने के लिए दुनिया को गाली देती है प्रियंका गांधी: इंद्रेश कुमार

    RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर कहा, नरेंद्र मोदी को दुनिया के देशों ने अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया है। प्रियंका गांधी का बयान बहुत ही निरर्थक है। वे दुनिया के देशों की पसंद को गलत ठहरा रही हैं। वे दुनिया को गाली दे रही हैं। कभी-कभी वे (प्रियंका गांधी) नरेंद्र मोदी, भाजपा या सरकार का अपमान करने के लिए दुनिया को भी गाली देने लगते हैं। संविधान के विरुद्ध आचरण करते हैं।

    #WATCH दिल्ली: RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर कहा, "नरेंद्र मोदी को दुनिया के देशों ने अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया है। प्रियंका गांधी का बयान बहुत ही निरर्थक है। वे दुनिया के देशों की पसंद को गलत ठहरा रही हैं। वे दुनिया को गाली दे… pic.twitter.com/4LMVxIKv2L

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025

Aaj ki taaja khabar 11th december 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 11, 2025 | 06:17 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Latest News

सम्बंधित ख़बरें

1

अन्ना हजारे फिर जागे! लोकायुक्त कानून पर सरकार को दी चेतावनी, 30 जनवरी से करेंगे आमरण अनशन

2

दक्षिण कोरिया में बड़ा हादसा, लाइब्रेरी साइट पर स्टील फ्रेम ढहा, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

3

VIDEO: ट्रेन के AC कोच में कुत्ता लेकर चढ़ा यात्री, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, जानिए नियम

4

US मेड पिस्टल…कारतूस-मैगजीन और हथियारों का जखीरा, एक पिट्ठू बैग से दहल गया पूरा बिहार; टारगेट कौन?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.