आज की ताजा खबर 11 मई LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे
Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर रहेंगे, जबकि राहुल गांधी केस की सुनवाई होगी। शुभेंदु अधिकारी पहली प्रशासनिक बैठक करेंगे, चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह।
- Written By: अक्षय साहू
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
11 May 2026 07:42 AM (IST)
11 May 2026 07:42 AM (IST)कांग्रेस राजनीति में हमेशा मौके की तलाश में रहती: संजय निरुपम
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा एक अवसरवाद दिखाया है। कांग्रेस राजनीति में हमेशा मौके की तलाश में रहती है कि कैसे सत्ता में घुसा जाए। वो DMK के साथी थे और उनका वर्षों पुराना गठबंधन था। चुनाव में DMK हार गई और एक नई पार्टी TVK का उदय हुआ, तो राहुल गांधी उनके साथ चले गए और आज वहां शपथ ग्रहण समारोह में गए। वो अभी तक केरल में अपना मुख्यमंत्री तय नहीं कर पाए हैं। उनकी अपनी ना कोई विचारधारा है, ना कोई रिश्ता है और ना कोई वफादारी है। जहां सत्ता है वहां कांग्रेस है।
#WATCH मुंबई: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा एक अवसरवाद दिखाया है। कांग्रेस राजनीति में हमेशा मौके की तलाश में रहती है कि कैसे सत्ता में घुसा जाए। वो DMK के साथी थे और उनका वर्षों पुराना गठबंधन था...चुनाव में DMK हार गई और एक नई पार्टी TVK का उदय हुआ, तो… pic.twitter.com/tOSo92Ux0x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
11 May 2026 07:06 AM (IST)
11 May 2026 07:06 AM (IST)AIMIM को बैन कर दिया जाएः नितेश राणे
नितेश राणे ने मुंबई में कहा कि AIMIM एक आतंकवादी संगठन की तरह काम कर रही है। उन्होंने ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी की तुलना करते हुए आरोप लगाया कि जिस तरह ओसामा बिन लादेन अल-कायदा के जरिए काम करता था, उसी तरह ओवैसी एआईएमआईएम के माध्यम से काम कर रहे हैं। राणे ने सवाल उठाया कि चुनाव जीतने के बाद ओवैसी ने कौन सा बड़ा काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि, AIMIM के घोषणा पत्र में “जिहाद” की बात की जाती है और जैसे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाया गया, वैसे ही एआईएमआईएम पर भी बैन लगाया जाना चाहिए।
#WATCH | मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा, "AIMIM एक आतंकवादी संगठन है। ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में कुछ फर्क नहीं है। जो काम ओसामा बिन लादेन अल-कायदा के माध्यम से करता था, वही अब असदुद्दीन ओवैसी AIMIM के माध्यम से कर रहा है...उनका ऐसा कौन सा बड़ा काम है,… pic.twitter.com/JKZfG35gtn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2026
11 May 2026 06:33 AM (IST)
11 May 2026 06:33 AM (IST)चारधाम यात्रियों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सावधानी की सलाह
उत्तराखंड में खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने चारधाम यात्रियों और पर्यटकों से 12 और 13 मई को यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों, खासकर ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बारिश और मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें और हिमपात का अनुमान भी व्यक्त किया है।
11 May 2026 06:30 AM (IST)
11 May 2026 06:30 AM (IST)PM मोदी आज ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ समेत कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे।
Breaking News Today Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ समेत कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में आज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित MP/MLA कोर्ट में अगली सुनवाई होगी। पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज अपनी सरकार की पहली प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
