Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 11 जून LIVE: गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलीबारी; TMC सांसद प्रकाश ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नीति आयोग की 11वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में 'विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास' को लेकर चर्चा की गई।

  • Written By: प्रिया जैस , अमन मौर्या
Updated On: Jun 11, 2026 | 03:03 PM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:
  • 11 Jun 2026 03:03 PM (IST)

    11 Jun 2026 03:03 PM (IST)

    मीनाक्षी नटराजन मामले में सभी नियमों का उल्लंघन हुआ: जीतू पटवारी

    मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, राज्यसभा के चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का पर्चा सभी नियमों का उल्लंघन करते हुए रिजेक्ट किया गया है। यह लोकतंत्र में मध्य प्रदेश को लेकर काला दिन है। इसे लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारी के सामने सभी तथ्य रखे लेकिन वे नहीं माने गए। सुप्रीम कोर्ट ने इसे कल तक संज्ञान में लेने की बात कही है जिसे लेकर कोई निर्णय आएगा।

  • 11 Jun 2026 02:28 PM (IST)

    11 Jun 2026 02:28 PM (IST)

    रायपुर: MG रोड पर स्थित 'जया ऑटोमोबाइल' में लगी आग

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सबसे व्यस्त कमर्शियल इलाकों में से एक, MG रोड पर स्थित 'जया ऑटोमोबाइल' में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं।

    #WATCH | Chhattisgarh: Fire broke out at Jaya Automobile, located on MG Road, one of the busiest commercial areas in the capital, Raipur.

    Upon receiving the information, multiple police and fire brigade teams rushed to the scene and began efforts to bring the blaze under… pic.twitter.com/OUsyIvCKcL

    — ANI (@ANI) June 11, 2026

  • 11 Jun 2026 01:49 PM (IST)

    11 Jun 2026 01:49 PM (IST)

    बंगाल के प्राइवेट स्कूल से 1.77 करोड़ की नकदी जब्त

    पश्चिम बंगाल के कांचरापाड़ा हार्नेट इंग्लिश मीडियम स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल विकास चंद्र पाल ने स्कूल के फंड में हेराफेरी को लेकर चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तिजोरी खोलने पर बड़ी मात्रा में बिना हिसाब-किताब वाली नकदी मिली। ₹1.77 करोड़ जब्त किए गए। बिजपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर...

  • 11 Jun 2026 01:45 PM (IST)

    11 Jun 2026 01:45 PM (IST)

    लालू यादव के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन किया गया

    बिहार में आज आरजेडी के प्रमुख लालू यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा है। पटना में RJD नेता राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर उनके पति, RJD प्रमुख और बिहार के पूर्व CM लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन मनाने के लिए सामुदायिक भोज यानी 'भंडारे' का आयोजन किया गया।

    #WATCH | Patna, Bihar | Community feast, 'bhandara,' organised at RJD leader Rabri Devi's official residence to celebrate her husband, RJD Chief and former Bihar CM Lalu Prasad Yadav's 79th Birthday. pic.twitter.com/sGOasqGB5t

    — ANI (@ANI) June 11, 2026

  • 11 Jun 2026 12:10 PM (IST)

    11 Jun 2026 12:10 PM (IST)

    हॉर्मूज स्ट्रेट में हमले में 3 भारतीयों की मौत

    हॉर्मूज स्ट्रेट में जारी हमलों में सरकार ने 3 भारतीयों की मौत हो गई है। ओमान तट के पास जहाज पर यूएस ने हमला किया था।

    यहां पढ़ें पूरी खबर...

  • 11 Jun 2026 12:07 PM (IST)

    11 Jun 2026 12:07 PM (IST)

    जाली हस्ताक्षर मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी

    TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कथित तौर पर जाली हस्ताक्षर करने से जुड़ी FIR को रद्द कराने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इस मामले में हाई कोर्ट में पहले ही एक केस दर्ज किया जा चुका है। हालांकि, जस्टिस कौशिक चंदा ने तत्काल सुनवाई की मांग को मंजूरी नहीं दी।

  • 11 Jun 2026 11:54 AM (IST)

    11 Jun 2026 11:54 AM (IST)

    दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक

    दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए AICC के महासचिवों, प्रभारियों और PCC अध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता की।

    #WATCH | Delhi: Congress National President Mallikarjun Kharge chairs a meeting of AICC General Secretaries, In-charges and PCC Presidents, to discuss current political developments. pic.twitter.com/bsvIJwj10U

    — ANI (@ANI) June 11, 2026

  • 11 Jun 2026 11:23 AM (IST)

    11 Jun 2026 11:23 AM (IST)

    लालू यादव के जन्मदिन पर केक लेकर आवास पहुंचे समर्थक

    बिहार के पटना में RJD कार्यकर्ता पार्टी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर उनके समर्थक उनके आवास पर एक बड़ा केक लेकर पहुंचे।

    #WATCH | Patna, Bihar: RJD workers arrived with a giant cake at the residence of party chief and former Bihar Chief Minister Lalu Prasad Yadav as he celebrates his 79th birthday today pic.twitter.com/O5JkGwHhkA

    — ANI (@ANI) June 11, 2026

  • 11 Jun 2026 10:55 AM (IST)

    11 Jun 2026 10:55 AM (IST)

    TMC सांसद प्रकाश चिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

    टीएमसी के एक और सांसद ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। टीएमसी सांसद प्रकाश चिक ने आज राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर...

  • 11 Jun 2026 10:54 AM (IST)

    11 Jun 2026 10:54 AM (IST)

    वित्त पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक

    वित्त पर संसदीय स्थायी समिति आज दो बार बैठक करेगी - सुबह 11:00 बजे और दोपहर 2:00 बजे। अपनी पहली बैठक में, समिति ‘सिक्योरिटीज़ मार्केट कोड, 2025’ बिल पर कानून और न्याय मंत्रालय (कानूनी मामलों के विभाग और विधायी विभाग) के प्रतिनिधियों से मौखिक गवाही सुनेगी। दूसरी बैठक में, प्रस्तावित कानून की धारा-दर-धारा जांच के लिए वित्त मंत्रालय (आर्थिक मामलों के विभाग) के प्रतिनिधि समिति के सामने पेश होंगे।

  • 11 Jun 2026 09:41 AM (IST)

    11 Jun 2026 09:41 AM (IST)

    गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलीबारी

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलीबारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घटना की जांच शुरू की। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर...

  • 11 Jun 2026 09:21 AM (IST)

    11 Jun 2026 09:21 AM (IST)

    हरियाणा: हांसी में जिम संचालक की हत्या

    हरियाणा के हांसी जिले में जिम संचालक की हत्या का मामला सामने आया है। हांसी के फव्वारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने एक जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि जिम संचालक पर 10 राउंड फायर कर हत्या कर दी।

  • 11 Jun 2026 09:04 AM (IST)

    11 Jun 2026 09:04 AM (IST)

    नागालैंड सरकार, असम सरकार और केंद्र सरकार के बीच त्रिपक्षीय समझौता

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम राष्ट्रीय राजधानी में असम-नागालैंड सीमा पर कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की खोज और उत्पादन के लिए नागालैंड सरकार, असम सरकार और केंद्र सरकार के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर समारोह में शामिल होंगे।

  • 11 Jun 2026 08:32 AM (IST)

    11 Jun 2026 08:32 AM (IST)

    मणिपुर के इम्फाल में JNIMS अस्पताल के बाहर मोर्चरी में लोगों को भारी भीड़

    मणिपुर के इम्फाल ईस्ट के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (JNIMS) की मोर्चरी में जमा लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। ये लोग उन छह नागा लोगों के शव लेने के लिए वहां जमा हुए थे, जिन्हें कथित तौर पर 13 मई, 2026 को मणिपुर के लेइलोन वाइफेई गांव से ग्रामीणों ने अगवा कर लिया था।

  • 11 Jun 2026 07:17 AM (IST)

    11 Jun 2026 07:17 AM (IST)

    U.S. सेंट्रल कमांड फोर्स ने ईरान के कई ठिकानों पर किए हमले

    कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर, U.S. सेंट्रल कमांड की फोर्स ने आज शाम 5:15 बजे (ET) ईरान में कई ठिकानों पर अतिरिक्त 'सेल्फ-डिफेंस' (आत्म-रक्षा) हमले शुरू किए। ये हमले ईरान की बिना वजह और लगातार जारी आक्रामकता के जवाब में किए जा रहे हैं। यह U.S. सेंट्रल कमांड के ऑफिशियल अकाउंट से जानकारी सामने आई है।

    U.S. Central Command forces began launching additional self-defense strikes today at 5:15 p.m. ET against multiple targets in Iran at the Commander in Chief’s direction. The strikes are in response to Iran’s unwarranted and continued aggression.

    — U.S. Central Command (@CENTCOM) June 10, 2026

  • 11 Jun 2026 07:02 AM (IST)

    11 Jun 2026 07:02 AM (IST)

    पीएम नरेंद्र मोदी आज नीति आयोग की 11वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी शामिल होंगे।

Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी शामिल हुए। वहीं, आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के प्रमुख नेता शामिल हुए। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट से जुड़े मामले और विधानसभा स्पीकर के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर आज कलकत्ता हाई कोर्ट में एक अहम सुनवाई होनी है। चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा की 24 सीटों के चुनाव के लिए उम्मीदवारों द्वारा अपना नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन है। देश और दुनिया की तमाम लेटेस्ट खबरें जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ…

 

 

सम्बंधित ख़बरें

मणिपुर में फिर सुलगी हिंसा की आग! अगवा किए गए 6 नागा ग्रामीणों के शव बरामद, इलाके में तनाव का माहौल

पाकिस्तान में बड़ा हादसा, मुजफ्फराबाद में Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश; सेना के कई लोगों के मारे जाने की खबर

आज की ताजा खबर 10 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर 09 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

Aaj ki taaja khabar 11 june 2026 live updates today latest and breaking news 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2026 | 07:01 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News
  • Live Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.