ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
10 Mar 2026 10:11 AM (IST)
एनसीईआरटी ने कक्षा आठवीं की किताब में शामिल विवादित अध्याय ‘न्यायपालिका में करप्शन’ के लिए माफी मांग ली है। इस किताब को अब मार्केट से हटा भी दिया गया है। एनसीईआरटी ने एक पोस्ट में लिखा, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने हाल ही में सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक ‘समाज की खोज: भारत और उससे परे,’ कक्षा 8 (भाग II) प्रकाशित की थी, जिसमें चैप्टर IV ‘हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका’ शामिल था। एनसीईआरटी के निदेशक और सदस्य इस चैप्टर के लिए बिना शर्त माफी मांगते हैं।
10 Mar 2026 09:24 AM (IST)
ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़े ही विश्वास के साथ कहा कि हम इस लंबी लड़ाई को खत्म करने के बहुत करीब पहुंच चुके हैं। उनकी इस सकारात्मक टिप्पणी के तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बड़ी और राहत भरी गिरावट दर्ज की गई है।
10 Mar 2026 08:18 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा हुसैनी खामेनेई के ईरान के नए सर्वोच्च नेता चुने जाने पर कहा, मुझे निराशा हुई क्योंकि हमें लगता है कि इससे देश में वही समस्याएं और बढ़ेंगी। मुझे उनकी पसंद देखकर निराशा हुई।
#WATCH | "...I was disappointed because we think it's going to lead to just more of the same problem for the country. I was disappointed to see their choice..." says US President Donald Trump on former supreme leader Ayatollah Ali Khamenei's son Mojtaba Hosseini Khamenei elected… pic.twitter.com/wMBUuBtNDe
— ANI (@ANI) March 9, 2026
10 Mar 2026 07:31 AM (IST)
हरियाणा के गुरुग्राम जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के सिधरावली में हाईवे किनारे स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी की निर्माणाधीन साइट पर दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कुल 7 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोसायटी के पिछले हिस्से में बेसमेंट खोदाई के दौरान अचानक से मिट्टी ढह गई।
10 Mar 2026 07:15 AM (IST)
पश्चिम एशिया में छिड़े भीषण युद्ध के बीच बहरीन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए राहत भरी खबर आई है। भारतीय दूतावास ने सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए अब नागरिकों को सऊदी अरब के रास्ते घर लौटने की महत्वपूर्ण सलाह दी है। इमरजेंसी इवैक्यूएशन प्लान फॉर इंडियंस के तहत विशेष रूप से उन लोगों पर ध्यान दिया जा रहा है जो वहां पर्यटन या कम अवधि के वीजा पर गए थे।
10 Mar 2026 07:14 AM (IST)
स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर आज लोकसभा में चर्चा होगी। लोकसभा में यह चर्चा 12 बजे के करीब शुरू होगी। प्रस्ताव आने के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू चर्चा की शुरुआत करेंगे।
Breaking News Today Live: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए 10 घंटे का समय आवंटित किया गया है और इस पर वोटिंग 11 मार्च को करवाए जाने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट आज बंगाल एसआईआर में जिनके नाम हटे उनमें से कुछ की याचिका पर विचार करेगा। बेंगलुरू में आज से होटल और रेस्टॉरेंट्स बंद रहेंगे। बेंगलुरू होटल्स एसोसिएशन ने इसकी जानकारी दी है। गैस सप्लाई पंद होने के चलते ये फैसला लिया गया है।