आज की ताजा खबर 10 मई LIVE: तमिलनाडु में आज 10 बजे विजय लेंगे CM पद की शपथ, राहुल गांधी होंगे शामिल
Aaj Ki Taza Khabar Live: तमिलनाडु में आज सुबह नेहरू स्टेडियम में 10 बजे टीवीके प्रमुख विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी शामिल होंगे।
- Written By: प्रिया जैस
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
10 May 2026 08:51 AM (IST)
10 May 2026 08:51 AM (IST)चेन्नई पहुंचे राहुल गांधी, विजय के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
तमिलनाडु में आज विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, TVK प्रमुख विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंचे।
#WATCH | Tamil Nadu | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi arrives in Chennai to attend the swearing-in ceremony of TVK Chief Vijay as the Chief Minister of Tamil Nadu. pic.twitter.com/XOgPYpftwI
— ANI (@ANI) May 10, 2026
10 May 2026 08:02 AM (IST)
10 May 2026 08:02 AM (IST)हरियाणा में आज पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम चुनाव
हरियाणा में पंचकूला समेत अंबाला और सोनीपत नगर निगम के चुनाव के लिए आज मतदान होगा। इन तीनों क्षेत्रों में नगर निगमों के मेयर और वार्ड पार्षदों के चुनाव हैं।
10 May 2026 07:49 AM (IST)
10 May 2026 07:49 AM (IST)तमिलनाडु: नेहरू स्टेडियम के बाहर लोगों की भारी भीड़
तमिलनाडु के चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। यहां आज 10 बजे TVK प्रमुख विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
#WATCH | Tamil Nadu: Visuals from outside the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai, where TVK Chief Vijay will take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu today. pic.twitter.com/2cY6hAyvjP
— ANI (@ANI) May 10, 2026
10 May 2026 07:01 AM (IST)
10 May 2026 07:01 AM (IST)सेशन कोर्ट ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को 7 दिन की रिमांड पर भेजा
हरियाणा के गुरुग्राम सेशंस कोर्ट ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले ED ने उन्हें कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगी थी। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत चल रहे एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।
#WATCH | Haryana | Gurugram sessions court grants a 7-day remand of Punjab Minister Sanjeev Arora after the ED presented him before the court seeking 10 days of remand
He was arrested earlier today in an ongoing Prevention of Money Laundering Act (PMLA) case. pic.twitter.com/PoY1RPS3Zu
— ANI (@ANI) May 9, 2026
10 May 2026 06:50 AM (IST)
10 May 2026 06:50 AM (IST)पुरी में रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने विजय की कलाकृति बनाकर दी बधाई
ओडिशा राज्य के पुरी में रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने TVK प्रमुख और तमिलनाडु के भावी मुख्यमंत्री विजय को उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले, रेत की एक कलाकृति बनाकर उन्हें बधाई दी।
#WATCH | Puri, Odisha: Sand artist Sudarshan Patnaik congratulates TVK chief and Tamil Nadu CM-designate Vijay through a sand sculpture, ahead of his swearing-in ceremony. (09.05) pic.twitter.com/2biVvzDa1B
— ANI (@ANI) May 9, 2026
10 May 2026 06:47 AM (IST)
10 May 2026 06:47 AM (IST)दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी
दिल्ली से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी IGI हवाई अड्डे पर पहुंचे। वे तमिलनाडु के लिए रवाना हो रहे हैं। राहुल गांधी आज चेन्नई में तमिलनाडु के मनोनीत मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
#WATCH | Delhi | Leader of Opposition (LoP) Rahul Gandhi arrives at IGI Airport as he heads to Tamil Nadu
He will be attending the swearing-in ceremony of Tamil Nadu CM-designate Vijay in Chennai, today. pic.twitter.com/Z5yNaTr0vw
— ANI (@ANI) May 10, 2026
Breaking News Today Live: तमिलनाडु में आज टीवीके पार्टी के प्रमुख सी. जोसेफ विजय राज्य के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस शपथ ग्रहण में राहुल गांधी भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण सुबह 10 बजे नेहरू इंडोर स्टेडियम में होगा। तो वहीं, दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर गुजरात, तेलंगाना और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। आज पीएम मोदी बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। देश और दुनिया की दिन भर की लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए नवभारत लाइव के साथ जुड़े रहे….
