Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 10 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: झारखंड में JPSC-JSSC छात्र आज विधानसभा घेरेंगे। सुप्रिया सुले अपने 8 सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगी। कांग्रेस ने सांसदों को 3 लाइन व्हिप जारी किया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 10, 2026 | 07:52 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:
  • 10 Aug 2026 07:52 AM (IST)

    10 Aug 2026 07:52 AM (IST)

    मध्य प्रदेश: धार के पास भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत

    मध्य प्रदेश में रविवार को धार-उज्जैन-पेटलावद फोरलेन हाईवे पर पंचकवासा गांव के पास एक वैन और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में गुजरात के गोधरा और पंचमहल जिलों के छह युवकों की मौत हो गई।

  • 10 Aug 2026 07:37 AM (IST)

    10 Aug 2026 07:37 AM (IST)

    सुप्रिया सुले समेत NCP-SP के सभी सांसद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

    NCP-SP की कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले आज सुबह 11:00 बजे अपनी पार्टी के सभी 8 सांसदों के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी।

  • 10 Aug 2026 07:07 AM (IST)

    10 Aug 2026 07:07 AM (IST)

    सावन के दूसरे सोमवार मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

    देशभर में सावन सोमवार के दूसरे सोमवार मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अयोध्या में सावन के पवित्र महीने के दूसरे सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नागेश्वरनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

    #WATCH | Ayodhya, UP: Devotees throng the temple to offer prayers on the second monday of the holy month of Sawan.

    Viusals from the Nageshwarnath Temple pic.twitter.com/TCOXgixmGU

    — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 10, 2026

  • 10 Aug 2026 06:48 AM (IST)

    10 Aug 2026 06:48 AM (IST)

    झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र

    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया है। प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र रांची पहुंचने लगे हैं।

Breaking News Today LIVE: झारखंड में आज विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र विधानसभा का घेराव करेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले आज सुबह 11:00 बजे अपनी पार्टी के सभी आठ सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। यह आधिकारिक बैठक संसद परिसर में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में होगी। कांग्रेस पार्टी ने अहम विधायी मुद्दों और बिलों पर चर्चा के लिए आज, और साथ ही 11 और 12 अगस्त को सदन में अपने राज्यसभा और लोकसभा सांसदों की मौजूदगी अनिवार्य करते हुए ‘थ्री-लाइन व्हिप’ जारी किया है। विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए 10 अगस्त को देशव्यापी जिला और राज्य-स्तरीय विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ…

Aaj ki taaja khabar 10 august 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2026 | 06:47 AM

Topics:  

  • Live
  • Live News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.