Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 09 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar Live: सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 09, 2026 | 11:03 PM

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Breaking News Today Live: बंगाल की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक रहा। पहली बार राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री बना। भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। कोलकाता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को भाजपा के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। तमिलनाडु में VCK आज TVK को समर्थन देने के फैसले का आज करेगी ऐलान। CUSAT CAT-2026 के अलग-अलग शैक्षणिक कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 9, 10, 11 मई को आयोजित की जाएगी। केरल के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सीएम पद के दोनों दावेदार रमेश चेन्निथला और वी डी सतीशन आज पार्टी आलाकमान से कर सकते हैं मुलाकात। देश और दुनिया की खबरें जानने के लिए नवभारत लाइव के साथ जुड़े रहें…

The liveblog has ended.
  • 09 May 2026 10:45 PM (IST)

    09 May 2026 10:45 PM (IST)

    पुणे में सुप्रिया सुले की कार का एक्सीडेंट

    पुणे से मुंबई जाते समय सुप्रिया सुले की कार एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में सुप्रिया सुले सुरक्षित हैं।

  • 09 May 2026 10:24 PM (IST)

    09 May 2026 10:24 PM (IST)

    बंगाल में TMC ने शोभनदेव चट्टोपाध्याय को बनाया नेता विपक्ष

    पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विधानसभा में नेता विपक्ष चुना है। ममता बनर्जी के इस फैसले को पार्टी की नई रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

  • 09 May 2026 09:48 PM (IST)

    09 May 2026 09:48 PM (IST)

    दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट

    दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। आतंकवादी राजधानी के अहम ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। आशंका जताई गई है कि IED यानी बम के जरिए हमला किया जा सकता है।

  • 09 May 2026 08:49 PM (IST)

    09 May 2026 08:49 PM (IST)

    कल CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ विजय

    तमिलनाडु में विजय राज की शुरुआत होने जा रही है। तमाम अड़चनों को पार करते हुए विजय की राजनीतिक पारी में सत्ता पाने का वक्त शुरु हो गया है। शनिवार को विजय ने राज्यपाल अर्लेकर को 120 विधायकों का समर्थन पत्र दिया है। अब टीवीके चीफ विजय का तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रुप में रविवार (10 मई), दोपहर 3:00 बजे शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह नेहरू स्टेडियम चेन्नई में होगा।

  • 09 May 2026 07:35 PM (IST)

    09 May 2026 07:35 PM (IST)

    TVK चीफ विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया पेश

    TVK चीफ विजय ने तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोक भवन में मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

  • 09 May 2026 06:16 PM (IST)

    09 May 2026 06:16 PM (IST)

    राज्यपाल ने विजय को शाम 6:30 बजे मिलने का समय दिया

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय को शाम 6:30 बजे बैठक का समय दे दिया है।

  • 09 May 2026 05:12 PM (IST)

    09 May 2026 05:12 PM (IST)

    तमिलनाडु में IUML ने भी टीवीके को समर्थन सौंपा

    तमिलनाडु में अब वीसीके के अलावा IUML भी टीवीके के साथ आ गई है। IUML ने टीवीके को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया है। पार्टी ने शाम को टीवीके को अपना समर्थन पत्र सौंपा है।

  • 09 May 2026 05:08 PM (IST)

    09 May 2026 05:08 PM (IST)

    तमिलनाडु में VCK ने TVK को दिया समर्थन पत्र

    तमिलनाडु से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वीसीके के थोल थिरुमावलवन ने सी. जोसेफ विजय के TVK को अपना सपोर्ट कन्फर्म किया है। पार्टी ने सपोर्ट लेटर जारी किया है। इस सपोर्ट के साथ TVK के विजय तमिलनाडु में कोएलिशन सरकार चलाएंगे।

    पार्टी द्वारा जारीलकिया गया सपोर्ट लेटर

  • 09 May 2026 04:18 PM (IST)

    09 May 2026 04:18 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

    उत्तर प्रदेश में कई दिनों से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर विराम लग सकता है। खबरों के मुताबिक रविवार (10 मई) को यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। जो छह मंत्री कल शपथ ले सकते हैं उनके नाम भी अब सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में 6 मंत्रियों की जगह खाली है , उत्तर प्रदेश में इस समय 54 मंत्री हैं। कुल 60 मंत्री हो सकते हैं।

  • 09 May 2026 03:46 PM (IST)

    09 May 2026 03:46 PM (IST)

    TVK सरकार पर सस्पेंस खत्म, VCK देगी समर्थन

    तमिलनाडु में सियासी उठापटक जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। VCK सी. जोसेफ विजय और उनकी पार्टी, तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के नेतृत्व में बनने वाली सरकार का समर्थन करेगी, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में इसका खुलासा किया है।

  • 09 May 2026 01:07 PM (IST)

    09 May 2026 01:07 PM (IST)

    आज का दिन बहुत ही हर्ष और आनंद का: देवेंद्र फडणवीस

    बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार आने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणनवीस ने कहा, आज का दिन बहुत ही हर्ष और आनंद का है। यह न केवल भाजपा बल्कि भारत की जीत है क्योंकि भारत की सुरक्षा की दृष्टि से पश्चिम बंगाल एक अहम राज्य है। विकास की दृष्टि से पश्चिम बंगाल अहम राज्य है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुभेंदु अधिकारी की सरकार यहां बनी है, हम सब लोग बहुत खुश हैं।

    #WATCH | कोलकाता: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "आज का दिन बहुत ही हर्ष और आनंद का है। यह न केवल भाजपा बल्कि भारत की जीत है क्योंकि भारत की सुरक्षा की दृष्टि से पश्चिम बंगाल एक अहम राज्य है। विकास की दृष्टि से पश्चिम बंगाल अहम राज्य है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/X4H5CXphrm

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 01:05 PM (IST)

    09 May 2026 01:05 PM (IST)

    राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण नहीं दे रही: प्रियांक खरगे

    तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे का बड़ा बयान कहा, अकेली सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते TVK राज्यपाल के पास गई लेकिन राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण नहीं दे रही। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने कैसे सुबह 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। कर्नाटक में येदयुरप्पा के पास 100 विधायक भी नहीं थे फिर भी उन्हें मौका दिया गया।

    #WATCH | कलबुर्गी: कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, "अकेली सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते TVK राज्यपाल के पास गई लेकिन राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण नहीं दे रही। फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित किया जाता है, राज्यपाल के घर में नहीं... महाराष्ट्र में देवेंद्र… pic.twitter.com/xzoDfP9l2x

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 12:15 PM (IST)

    09 May 2026 12:15 PM (IST)

    निसिथ प्रमाणिक ने ली मंत्री पद की शपथ

    पश्चिम बंगाल सरकार में भाजपा नेता निसिथ प्रमाणिक ने ली शपथ।

    #WATCH | कोलकाता: भाजपा नेता निसिथ प्रमाणिक ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/wPMXb97G37

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 12:13 PM (IST)

    09 May 2026 12:13 PM (IST)

    क्षुदीराम टुडू ने ली मंत्री पद की शपथ

    भाजपा नेता क्षुदीराम टुडू ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की ली शपथ।

    #WATCH | कोलकाता: भाजपा नेता क्षुदीराम टुडू ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/f6zST7ln6A

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 12:11 PM (IST)

    09 May 2026 12:11 PM (IST)

    अशोक कीर्तनिया ने ली मंत्री पद की शपथ

    पश्चिम बंगाल सरकार में भाजपा नेता अशोक कीर्तनिया ने मंत्री पद की ली शपथ।

    #WATCH | कोलकाता: भाजपा नेता अशोक कीर्तनिया ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/Gjlwkt0wOT

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 12:08 PM (IST)

    09 May 2026 12:08 PM (IST)

    चेन्नई में हुई बारिश

    चेन्नई के कई हिस्सों में हो रही बारिश

    #WATCH | चेन्नई, तमिलनाडु: चेन्नई के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/hqaW7rOSJS

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 11:58 AM (IST)

    09 May 2026 11:58 AM (IST)

    सुवेंदु अधिकारी को बधाई- मनोज कुमार झा

    बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने पर RJD नेता मनोज कुमार झा ने सुवेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा, मैं उन्हें बधाई देना चाहता हू। कल, मैंने बंगाल के एक गांव का वीडियो देखा जहां हिंसा हो रही थी और कई दूसरे मामले भी थे, जिसमें उनके PA की हत्या भी शामिल थी, जो अभी भी एक चुनौती है। अब जब चुनाव हो गए हैं, तो उन्हें बंगाल में शांति बहाल करने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, जिसका सभी को इंतजार है।

    #WATCH | दिल्ली: RJD नेता मनोज कुमार झा ने सुवेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कहा, "मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं… कल, मैंने बंगाल के एक गांव का वीडियो देखा जहां हिंसा हो रही थी, और कई दूसरे मामले भी थे, जिसमें उनके PA की हत्या भी शामिल थी, जो अभी… pic.twitter.com/QB8mPF3hCh

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 11:50 AM (IST)

    09 May 2026 11:50 AM (IST)

    अग्निमित्रा पॉल ने ली मंत्री पद की शपथ

    पश्चिम बंगाल सरकार में भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद की शपथ ली।

    #WATCH | कोलकाता: भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/oWD6kBM5s2

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 11:45 AM (IST)

    09 May 2026 11:45 AM (IST)

    दिलीप घोष ने ली मंत्री पद की शपथ

    पश्चिम बंगाल सरकार में भाजपा नेता दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली।

    #WATCH | कोलकाता: भाजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/5d0Z1JWbsE

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

     

  • 09 May 2026 11:40 AM (IST)

    09 May 2026 11:40 AM (IST)

    सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

    आजाद भारत के इतिहास में पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बना।

    #WATCH | कोलकाता: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। pic.twitter.com/VTi3pJWMMk

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 11:27 AM (IST)

    09 May 2026 11:27 AM (IST)

    कश्मीर में तिरंगा फहराने वाले माखनलाल सरकार का पीएम मोदी ने छुए पैर

    बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में शामिल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ रहे माखनलाल सरकार को प्रधानमंत्री मोदी ने आशीर्वाद लिया। 1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ थे। 98 साल की आयु में, माखनलाल सरकार आजादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी स्तर के लोगों में से एक हैं।

    #WATCH | कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया।

    1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान… pic.twitter.com/rMqWJnHCK3

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 10:55 AM (IST)

    09 May 2026 10:55 AM (IST)

    ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे सुवेंदु अधिकारी

    बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी।

    #WATCH | कोलकाता: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे। pic.twitter.com/tGUAHrGjJu

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 10:49 AM (IST)

    09 May 2026 10:49 AM (IST)

    कोलकाता पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

    भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।

    #WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता पहुंचे।

    पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। pic.twitter.com/ojao4VQMwB

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 10:24 AM (IST)

    09 May 2026 10:24 AM (IST)

    पहली बार बन रही भाजपा सरकार: एकनाथ शिंदे

    बंगाल में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने पर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, आजादी के बाद पहली बार यहां भाजपा सरकार बन रही है। लोगों में काफी खुशी है, लोग परिवर्तन चाहते थे। यहां जो सरकार थी उसने यहां कोई काम नहीं किया। अब यहां डबल इंजन सरकार चलेगी। यहां भय और भरोसे की लड़ाई थी, भय की हार हुई है। अब यहां इंडस्ट्री आएगी, लोगों को रोज़गार मिलेगा, विकास होगा, माताएं-बहनें सुरक्षित होंगी।

    #WATCH | कोलकाता: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "आज़ादी के बाद पहली बार यहां भाजपा सरकार बन रही है। लोगों में काफी खुशी है, लोग परिवर्तन चाहते थे। यहां जो सरकार थी उसने यहां कोई काम नहीं किया... अब यहां डबल इंजन सरकार चलेगी। यहां भय और भरोसे की लड़ाई थी, भय की… pic.twitter.com/ZFlTIKAQhJ

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 10:20 AM (IST)

    09 May 2026 10:20 AM (IST)

    सोनार बांग्ला का सपना होने जा रहा है साकार: रेखा गुप्ता

    बंगाल में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, आज रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है, बंगाल के लिए इससे बेहतर तोहफा और कुछ नहीं हो सकता। जिस सोनार बांग्ला का सपना लोगों ने देखा था आज से वह साकार होने जा रहा है। सुवेंदु अधिकारी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास और विश्वास की राजनीति करेगी और जनता तक उसका लाभ पहुंचाएगी।

    #WATCH | कोलकाता: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है, बंगाल के लिए इससे बेहतर तोहफा और कुछ नहीं हो सकता। जिस 'सोनार बांग्ला' का सपना लोगों ने देखा था आज से वह साकार होने जा रहा है। सुवेंदु अधिकारी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा… pic.twitter.com/HpFG6y5BiF

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 09:42 AM (IST)

    09 May 2026 09:42 AM (IST)

    घर से रवाना हुए सुवेंदु अधिकारी

    भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी अपने घर से रवाना हो गए हैं। थोड़ी देर में वे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

    #WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल | भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी अपने घर से रवाना हुए, वे थोड़ी देर में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। pic.twitter.com/bf9IdCQAui

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 09:39 AM (IST)

    09 May 2026 09:39 AM (IST)

    बंगाल की महिलाओं के लिए बहुत खुश हूं: रेखा गुप्ता

    बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा मैं बंगाल की महिलाओं के लिए बहुत खुश हूं जिन्होंने 15 साल TMC के चलते अत्याचार का युग झेला। अब बंगाल की जनता ने सोनार बांग्ला के लिए जो वोट किया है। आज की ये सुबह उस बंगाल के लिए है जहां विकास होगा, जहां विश्वास होगा।

    #WATCH कोलकाता: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं बंगाल की महिलाओं के लिए बहुत खुश हूं जिन्होंने 15 साल TMC के चलते अत्याचार का युग झेला। अब बंगाल की जनता ने सोनार बांग्ला के लिए जो वोट किया है। आज की ये सुबह उस बंगाल के लिए है जहां विकास होगा, जहां विश्वास होगा।" https://t.co/QpZP0EROUA pic.twitter.com/ttraVmTbek

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 09:12 AM (IST)

    09 May 2026 09:12 AM (IST)

    कोलकाता पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोलकाता पहुंचे।

    #WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता पहुंचे।

    पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। pic.twitter.com/q2K55s6sTw

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 08:49 AM (IST)

    09 May 2026 08:49 AM (IST)

    कोलकाता पहुंचे मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा

    पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा कोलकाता पहुंचे।

    #WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने कोलकाता पहुंचे।

    पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। pic.twitter.com/lpUJcRO44d

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 08:45 AM (IST)

    09 May 2026 08:45 AM (IST)

    कोलकाता पहुंची भाजपा नेता स्मृति ईरानी

    भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज आजादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में NDA के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इसी क्रम में भाजपा नेता स्मृति ईरानी भी कोलकाता पहुंच गई हैं।

    #WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता स्मृति ईरानी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने कोलकाता पहुंची।

    पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। pic.twitter.com/4GJYhmPSDo

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 08:23 AM (IST)

    09 May 2026 08:23 AM (IST)

    अष्टमी तिथि पर अयोध्या में भक्तों की भीड़

    कृष्ण पक्ष (ज्येष्ठ माह) की अष्टमी तिथि पर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचे।

    #WATCH | अयोध्या, उत्तर प्रदेश: कृष्ण पक्ष (ज्येष्ठ माह) की अष्टमी तिथि पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/Zk1hzNiB76

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 07:51 AM (IST)

    09 May 2026 07:51 AM (IST)

    बहुत लंबे समय तक करनी पड़ी तपस्या- दिलीप घोष

    बंगाल में पहली बार सत्ता में आई बीजेपी के निर्वाचित विधायक दिलीप घोष ने कहा कि बहुत लंबे समय तक हमें तपस्या करनी पड़ी लेकिन उसका परिणाम आया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ। देश में कांग्रेस नहीं रही और बंगाल में TMC भी नहीं रहेगी। जिस तरह बंगाल में उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया, लोगों का उत्पीड़न किया उसका जवाब जनता ने दिया है और भाजपा को चुना।

    #WATCH | कोलकाता: भाजपा के निर्वाचित विधायक दिलीप घोष ने कहा, "बहुत लंबे समय तक हमें तपस्या करनी पड़ी लेकिन उसका परिणाम आया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ... देश में कांग्रेस नहीं रही और बंगाल में TMC भी नहीं रहेगी। जिस तरह बंगाल में उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया,… pic.twitter.com/MCXQjazCpV

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

  • 09 May 2026 07:00 AM (IST)

    09 May 2026 07:00 AM (IST)

    वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन अगले चीफ ऑफ नेवल स्टाफ नियुक्त

    वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को अगला चीफ ऑफ नेवल स्टाफ नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे अभी मुंबई में वेस्टर्न नेवल कमांडर हैं। 31 मई को वे चार्ज संभालेंगे।

    वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को अगला चीफ ऑफ नेवल स्टाफ नियुक्त किया गया है। वे अभी मुंबई में वेस्टर्न नेवल कमांडर हैं और 31 मई को चार्ज संभालेंगे। pic.twitter.com/3ZSYFLToKs

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026

Aaj ki taaja khabar 09 may 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2026 | 06:56 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News
  • Live News Update
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.