आज की ताजा खबर 08 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar Live: बिहार के पटना में शुक्रवार को TRE 4 अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज पर मार्च निकाला। इस मार्च के बाद बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हंगामा मच गया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: बिहार के पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है। पटना में शिक्षक बनने के इच्छुक TRE 4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में TRE 4 अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज पर मार्च निकाला और सरकार और बीपीसएसी के खिलाफ नारेबाजी की।
08 May 2026 10:51 PM (IST)
08 May 2026 10:51 PM (IST)तमिलनाडु में सियासी खींचतान के बीच सभी 5 कांग्रेसी विधायक हैदराबाद शिफ्ट
तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक खींचतान लगातार जारी है और इस बीच कांग्रेस के सभी 5 विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किए जाने की खबर आ रही है। हालांकि कांग्रेस विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है।
08 May 2026 09:33 PM (IST)
08 May 2026 09:33 PM (IST)सिर्फ कांग्रेस ही बीजेपी को हरा सकती है: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लिखकर ले लो, कोई और पार्टी बीजेपी को हरा नहीं सकती। सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही बीजेपी और नरेंद्र मोदी को हरा सकती है।
लिख कर ले लो, कोई और पार्टी BJP को हरा नहीं सकती।
सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही BJP और नरेंद्र मोदी को हरा सकती है - और हम हराएंगे। pic.twitter.com/zMUwdWCrnP
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 8, 2026
08 May 2026 07:58 PM (IST)
08 May 2026 07:58 PM (IST)राज्यपाल से मिले शुभेंदु अधिकारी, पेश किया सरकार बनाने का दावा
कोलकाता के राजभवन में शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की। उन्होंने विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपकर आधिकारिक तौर पर पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।
08 May 2026 07:31 PM (IST)
08 May 2026 07:31 PM (IST)विजय कल सुबह 11 बजे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ
TVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की तैयारी पूरी हो चुकी है। विजय का यह शपथ ग्रहण तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
08 May 2026 05:58 PM (IST)
08 May 2026 05:58 PM (IST)आधुनिक भारत के चाणक्य हैं अमित शाह: सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे। उनको बीजेपी विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया है। सीएम बनने के ऐलान के बाद अधिकारी ने कहा कि भाजपा सरकार बंगाल में विकास के लिए काम करेगी। इस दौरान सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित बाजपा नेताओं का धन्यवाद दिया। अधिकारी ने अमित शाह को आधुनिक राजनीतिक का चाणक्य बताया और इस दौरान शुभेंदु ने मंच से पीएम मोदी के लिए जिंदाबाद के नारे भी लगवाए।
08 May 2026 05:26 PM (IST)
08 May 2026 05:26 PM (IST)हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार का पानीपत में एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती
हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को पानीपत के पास एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए। चंडीगढ़ से लौटते समय एल्डिको सिटी के पास उनके काफिले की गाड़ियां अचानक ब्रेक लगने के कारण आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में मंत्री की इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां विधायक और आला अधिकारी उनका हाल जानने पहुंचे। फिलहाल मंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है।
08 May 2026 05:08 PM (IST)
08 May 2026 05:08 PM (IST)मैं सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता निर्वाचित करता हूं- अमित शाह
सुवेंदु के नाम का ऐलान करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज बीजेपी की तरफ से पश्चिम बंगाल विधानसभा सदस्यों की एक मीटिंग रखी गई। उन्होंने कहा कि मुझे और मोहन चरण माझी जी (ओडिशा के सीएम) को पर्यवेक्षक के तौर पर हमें यहां भेजा गया। सभी प्रस्ताव और समर्थन एक ही नाम के मिले हैं, कोई दूसरा नाम नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मैं सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता के रुप में निर्वाचित करता हूं।
08 May 2026 04:50 PM (IST)
08 May 2026 04:50 PM (IST)सुवेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री
बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिला बंपर जीत के बाद से ही ये सवाल उठ रहा था कि आखिर बंगाल का नया सीएम कौन बनेगा। भाजपा किसे बंगाल की सत्ता सौंपेगी। लेकिन अब इस नाम पर से पर्दा उठ गया है। सुवेंदु अधिकारी बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। उनको गुरुवार को विधायक दल का नेता चुना गया है।
08 May 2026 03:46 PM (IST)
08 May 2026 03:46 PM (IST)थलपति विजय को मिला बहुमत का आंकड़ा
तमिलनाडु में अब TVK चीफ थलपति विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। 2-2 विधायकों वाले VCK, CPM, CPI ने कांग्रेस-TVK गठबंधन को समर्थन देने का फैसला किया है।
08 May 2026 03:15 PM (IST)
08 May 2026 03:15 PM (IST)केरल में CM के लिए विधायकों की पहली पसंद वेणुगोपाल
केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की बंपर जीत के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री के चयन पर विचार जानने के लिए कल तिरुवनंतपुरम में अहम बैठक हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केरल कांग्रेस विधायकों की बैठक में वेणुगोपाल को विधायकों का सबसे अधिक समर्थन मिलने की बात कही जा रही है।
08 May 2026 01:15 PM (IST)
08 May 2026 01:15 PM (IST)पटना में बड़ा प्रदर्शन, 10 हजार से ज्यादा छात्र सड़क पर; BPSC TRE-4 विज्ञापन जारी करने की मांग
पटना में BPSC TRE 4 विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने उग्र प्रदर्शन किया है। जेपी गोलंबर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठीचार्ज किया है। बताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। दावा है कि कइयों का सिर फूट गया है तो कइयों के हाथ-पैर टूट गए हैं।
08 May 2026 12:09 PM (IST)
08 May 2026 12:09 PM (IST)हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर ममता बनर्जी और डीएमके नेता स्टालिन के साथ फोटो शेयर करते हुए कहा, “हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें।"
हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें। pic.twitter.com/p1EosEJtvV
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 8, 2026
08 May 2026 11:33 AM (IST)
08 May 2026 11:33 AM (IST)केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जिन्हें पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, आज विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंचे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जिन्हें पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, आज विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। pic.twitter.com/WU6zQKwS4m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2026
08 May 2026 11:08 AM (IST)
08 May 2026 11:08 AM (IST)मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के बंगाल विजिट पर कसा तंज
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "हार के बाद ममता बनर्जी को एक बौखलाहट हुई और इसमें उन्होंने गलत निर्णय लिया और संविधान को नहीं माना। राज्यपाल के पास विधानसभा भंग करने का अधिकार है और उन्होंने संविधान के आधार पर इसे भंग कर दिया।" समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की मुलाकात पर उन्होंने कहा, "वे वहां ढांढस बंधाने गए थे कि आप तो सिर्फ एक बार हारी हैं, हम दो बार हारे हैं।"
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "हार के बाद ममता बनर्जी को एक बौखलाहट हुई और इसमें उन्होंने गलत निर्णय लिया और संविधान को नहीं माना। राज्यपाल के पास विधानसभा भंग करने का अधिकार है और उन्होंने संविधान के आधार पर इसे भंग कर दिया।"
समाजवादी… pic.twitter.com/PMgKo35XKn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2026
08 May 2026 09:57 AM (IST)
08 May 2026 09:57 AM (IST)पलानीस्वामी ने विधायकों को दिया भरोसा- 'अगली सरकार एआईएडीएमके ही बनाएगी'
तमिलनाडु में नई सरकार को लेकर अनिश्चितता के बीच एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने विधायकों से कहा है कि एआईएडीएमके ही आखिरकार राज्य में अगली सरकार बनाएगी। तमिलनाडु में इस बार किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' 108 सीटें जीत चुकी है, लेकिन सरकार बनाने के लिए अभी कम से कम 10 और विधायकों की जरूरत है। बहुमत का आंकड़ा नहीं होने पर राज्यपाल ने भी विजय को सरकार बनाने का अवसर नहीं दिया है।
08 May 2026 09:02 AM (IST)
08 May 2026 09:02 AM (IST)पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में चल रही हैं, क्योंकि भाजपा राज्य में अपनी पहली सरकार बनाने की तैयारी में जुटी है।
VIDEO | Kolkata: Preparations underway at Brigade Parade Ground for the swearing-in ceremony of West Bengal's new Chief Minister as BJP gears up to form its first government in the state.
The BJP secured a landslide victory in the recently concluded elections in West Bengal,… pic.twitter.com/CrNy3v2ZLe
— Press Trust of India (@PTI_News) May 8, 2026
08 May 2026 08:17 AM (IST)
08 May 2026 08:17 AM (IST)आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, पत्नी और मां की हत्या कर बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदा युवक
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी और मां की हत्या की, फिर दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
08 May 2026 07:08 AM (IST)
08 May 2026 07:08 AM (IST)ओडिशा में महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में GRP कांस्टेबल की हत्या
भुवनेश्वर में बलियांटा पुलिस थाना क्षेत्र के भिंगारापुर इलाके में दो महिलाओं के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर स्थानीय लोगों के एक समूह ने एक जीआरपी कांस्टेबल को दिन-दहाड़े जमकर पीटा। इसके बाद लोगों की पीटाई से घायल कांस्टेबल की मौत हो गई।
08 May 2026 07:07 AM (IST)
08 May 2026 07:07 AM (IST)रूस ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम की घोषणा की
रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस आठ मई की आधी रात से 10 मई तक युद्धविराम (सीजफायर) लागू करेगा। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह फैसला द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत लोगों की जीत की 81वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान लिया गया है। सरकारी रूसी न्यूज एजेंसी टास के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी संघ के राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर व्लादिमीर पुतिन के फैसले के अनुसार, महान देशभक्ति युद्ध में सोवियत लोगों की जीत की 81वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान, 8 मई की आधी रात से 10 मई तक रूस की ओर से युद्धविराम घोषित किया जाता है।
