आज की ताजा खबर 08 जून LIVE: दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन की अहम बैठक होगी
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: आज राजधानी दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक होगी। टीएमसी सांसद आज लोकसभा स्पीकल से मुलाकात करेंगे। वहीं, खान सर के दोनों गार्ड की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।
- Written By: अक्षय साहू
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
08 Jun 2026 07:02 AM (IST)
08 Jun 2026 07:02 AM (IST)MP में तीसरी राज्यसभा सीट पर BJP ने महेश केवट को उम्मीदवार बनाया
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने कर्नाटक और मध्य प्रदेश में होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों और कर्नाटक में 2026 के द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने कर्नाटक और मध्य प्रदेश में होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों और कर्नाटक में 2026 के द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। pic.twitter.com/5q2Mw3Pf5W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2026
08 Jun 2026 06:46 AM (IST)
08 Jun 2026 06:46 AM (IST)कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने लखनऊ पहुंचे लाखों उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के दूर-दराज़ क्षेत्रों से लाखों अभ्यर्थी लखनऊ पहुंच चुके हैं। 8 से 10 जून, 2026 तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा के माध्यम से 32,679 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ नगर निगम ने अस्थायी आश्रय स्थल स्थापित किए हैं तथा भीषण गर्मी से राहत के लिए पानी के टैंकर, कूलर और पंखों की व्यवस्था की है।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Lakhs of candidates from various states across the country and every corner of Uttar Pradesh have arrived in Lucknow to appear for Constable recruitment examination conducted by the Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board, which is… pic.twitter.com/szbI3U8XeB
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 7, 2026
08 Jun 2026 06:36 AM (IST)
08 Jun 2026 06:36 AM (IST)मैंने कभी गारंटी नहीं दी कि कोई युद्ध नहीं होगा: ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि उन्होंने अमेरिका को किसी नए सैन्य संघर्ष से दूर रखने के अपने चुनावी वादे से पीछे हटने का काम किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी यह वादा नहीं किया था कि उनके कार्यकाल में कोई युद्ध नहीं होगा।
Breaking News Today LIVE: आज इंडिया गठबंधन की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें 23 विपक्षी दल हिस्सा लेंगे। बैठक में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को गठबंधन में शामिल करने का प्रस्ताव रखा जाएगा, जिस पर सहयोगी दल अंतिम फैसला करेंगे। राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आवास पर आयोजित महागठबंधन की बैठक में निर्णय लिया गया कि गठबंधन के दोनों उम्मीदवार सोमवार को एक साथ नामांकन दाखिल करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बैद्यनाथ राम को और कांग्रेस ने प्रणव झा को अपना उम्मीदवार बनाया है।तृणमूल कांग्रेस के सांसद आज लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर सकते हैं। पटना के चर्चित शिक्षक खान सर के दोनों गार्डों की नियमित जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। वहीं, खान सर की ओर से अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की जाएगी। देश दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
