Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 08 अगस्त LIVE: IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे PM मोदी

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी आज IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में 3,000 से अधिक ग्रेजुएट्स और 587 पीएचडी शोधार्थी हिस्सा लेंगे।

  • Written By: प्रिया सिंह
Updated On: Aug 08, 2026 | 09:10 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:
  • 08 Aug 2026 09:10 AM (IST)

    08 Aug 2026 09:10 AM (IST)

    देहरादून-पांवटा हाईवे पर पुल की अप्रोच रोड ढही, 3 इंजीनियर सस्पेंड

    उत्तराखंड PWD ने देहरादून-पांवटा साहिब हाईवे पर टोंस नदी के नए पुल की अप्रोच रोड ढहने के मामले में तीन इंजीनियरों को निलंबित किया है। 28 जुलाई को भारी बारिश के बाद सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। शुरुआती जांच के आधार पर 7 अगस्त को अधिकारियों पर कार्रवाई की गई।

    उत्तराखंड PWD ने पुराने देहरादून-पांवटा साहिब हाईवे पर नंदा की चौकी के पास टोंस नदी पर बने नए पुल की अप्रोच रोड के ढहने के मामले में तीन इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है।

    28 जुलाई को भारी बारिश में सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद शुरू की गई शुरुआती जांच के आधार पर, 7 अगस्त को… pic.twitter.com/thhG79U5gp

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2026

  • 08 Aug 2026 08:35 AM (IST)

    08 Aug 2026 08:35 AM (IST)

    JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की मांगों पर आज होगी प्रतिनिधिमंडल से वार्ता

    रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विरोध-प्रदर्शन के बीच छात्र नेता और JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि उनका प्रतिनिधिमंडल आज सुबह 10 बजे सर्किट हाउस में वार्ता के लिए जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में कितने लोग होंगे, यह महत्वपूर्ण नहीं है, सभी की मांगें समान हैं और उनका समाधान होना चाहिए।

    #WATCH | JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन | रांची, झारखंड | छात्र नेता और JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "टीम के द्वारा सूचना मिली है कि हमारा प्रतिनिधिमंडल आज 10 बजे सर्किट हाउस में वार्ता के लिए जाएगा...कितने लोग बातचीत के लिए मिलने जा रहे हैं, ये बहुत महत्वपूर्ण… pic.twitter.com/SkRZizO6ZL

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2026

  • 08 Aug 2026 08:04 AM (IST)

    08 Aug 2026 08:04 AM (IST)

    निशिकांत दुबे ने नमो सेवा शिविर में भक्तों को परोसा भोजन

    देवघर में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सरासनी स्थित कांवरिया पथ पर नमो सेवा शिविर का दौरा किया और श्रद्धालुओं को भोजन परोसा। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शिविर के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    #WATCH देवघर(झारखंड): गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सरासनी स्थित कांवरिया पथ पर नमो सेवा शिविर पहुंचकर भक्तों को भोजन परोसा। (07.08)

    उन्होंने कहा, "यहां की जनता का आशीर्वाद है कि उन्होंने चार बार मुझे भारी बहुमत से वोट दिया। बाबा के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए… pic.twitter.com/dbNJdx3Jsq

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2026

  • 08 Aug 2026 07:49 AM (IST)

    08 Aug 2026 07:49 AM (IST)

    दिल्ली में NSG और पुलिस ने कराई आतंकरोधी मॉक ड्रिल

    दिल्ली में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) और दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए एक दर्जन से अधिक स्थानों पर आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल आयोजित की। अभ्यास में कई महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें भी शामिल रहीं। कालकाजी मंदिर में भी सुरक्षा बलों ने मॉक ड्रिल की।

    #WATCH नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) और दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में एक दर्जन से ज़्यादा जगहों पर आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल आयोजित की। इनमें कई अहम सरकारी इमारतें भी शामिल हैं।

    वीडियो कालकाजी मंदिर से है। pic.twitter.com/1vlC2sAOQS

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2026

  • 08 Aug 2026 07:08 AM (IST)

    08 Aug 2026 07:08 AM (IST)

    अतीक के बेटों को भाई के जनाज़े में शामिल होने की इजाजत

    प्रयागराज में अजान अहमद के जनाज़े में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और मोहम्मद उमर को पुलिस सुरक्षा में अनुमति देने की मांग की गई है। अधिवक्ता सैय्यद सफदर अली काज़मी के अनुसार, कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के DGP को निर्देश दिया है कि दोनों की सुरक्षा और निगरानी के लिए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नियुक्त किया जाए। अदालत के निर्देश के बाद दोनों के जनाज़े में शामिल होने का रास्ता साफ हुआ है।

    #WATCH प्रयागराज(उत्तर प्रदेश): अजान अहमद के जनाज़े के लिए अतीक अहमद के जेल में बंद दो बेटों को पैरोल देने पर अधिवक्ता सैय्यद सफदर अली काज़मी ने बताया, "अली अहमद और मोहम्मद उमर को पुलिस सुरक्षा में इलाहाबाद अपने छोटे भाई के जनाज़े में शामिल होने की इजाज़त की अर्जी कोर्ट में दी गई… pic.twitter.com/GG5n384tmE

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2026

  • 08 Aug 2026 07:01 AM (IST)

    08 Aug 2026 07:01 AM (IST)

    IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वह 3,000 से अधिक ग्रेजुएट्स और 587 पीएचडी शोधार्थियों को संबोधित करेंगे।

    At 11 AM tomorrow, 8th August, I will be attending the Convocation Ceremony at IIT Delhi. I look forward to being among the students and teachers of this pioneering institution.

    IIT Delhi has always made a rich contribution in the fields of research and innovation.@iitdelhi…

    — Narendra Modi (@narendramodi) August 7, 2026

Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में 3,000 से अधिक ग्रेजुएट्स को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 587 पीएचडी शोधार्थियों की उपलब्धियों का भी सम्मान होगा। देश दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…

Aaj ki taaja khabar 08 august 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 06:58 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News
  • Live Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.