आज की ताजा खबर 07 मई LIVE: TMC ने सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में CBI जांच की मांग की
Aaj Ki Taza Khabar Live: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्र हत्याकांड पर तृणमूल कांग्रेस ने सीबीआई जांच मांगी। गांधी मैदान में बिहार कैबिनेट विस्तार, जबकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस का चक्काजाम आंदोलन होगा।
- Written By: अक्षय साहू
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
07 May 2026 07:30 AM (IST)
07 May 2026 07:30 AM (IST)मध्यमग्राम: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बारासात अस्पताल लाया गया है।
#WATCH मध्यमग्राम, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बारासात अस्पताल लाया गया है। pic.twitter.com/88X5lDmhcB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
07 May 2026 07:09 AM (IST)
07 May 2026 07:09 AM (IST)उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में नाव पलटने से 9 लोग डूबे
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में DIG बांदा डिवीज़न राजेश यश ने बताया, गांव में लोग रोज नाव से नदी पार करते हैं। शाम करीब 8:30 बजे सूचना मिली नाव डूबने की दुर्घटना हुई है। नाव में कुल 9 लोग सवार था। 3 लोग सुरक्षित तैर कर आ गए हैं, 6 लापता हैं। 1 महिला और 5 बच्चे लापता हैं जिनकी उम्र 5 से 15 के बीच है।
07 May 2026 06:55 AM (IST)
07 May 2026 06:55 AM (IST)सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या को लेकर TMC ने CBI जांच की मांग की
तृणमूल कांग्रेस ने मध्यग्राम में सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
Breaking News Today Live: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रा नाथ रथ की हत्या पर तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी निंदा जताई है और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। गांधी मैदान में आज बिहार सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा, जिसमें 27 नए मंत्री शपथ लेंगे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई आज किसानों के मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी चक्काजाम आंदोलन करेगी।
