आज की ताजा खबर 06 मई: दिल्ली में आज वियतनाम के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे PM मोदी
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। IMD ने आज 11 राज्यों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी किया।
- Written By: प्रिया जैस
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
06 May 2026 06:59 AM (IST)
06 May 2026 06:59 AM (IST)बंगाल में CEC ने तोड़फोड़ करने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काने वालों और तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।
06 May 2026 06:35 AM (IST)
06 May 2026 06:35 AM (IST)आज वियतनाम के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे PM मोदी
वियतनाम के राष्ट्रपति भारत के राजकीय दौरे पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
Breaking News Today Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वियतनाम के राष्ट्रपति भारत के राजकीय दौरे पर हैं, और आज बाद में राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत भी किया जाएगा। आज कोलकाता में, SP प्रमुख अखिलेश यादव ममता बनर्जी से मुलाक़ात करेंगे। मौसम विभाग की बात करें, तो भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 11 राज्यों में तूफ़ानी बारिश और तेज़ हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया है; इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार शामिल हैं। BRICS रोजगार कार्य समूह (EWG) की दूसरी दो-दिवसीय बैठक आज से केरल के तिरुवनंतपुरम में शुरू होने जा रही है। इस कार्यक्रम में BRICS देशों- जिनमें भारत, रूस, चीन, ब्राज़ील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं, इनके प्रतिनिधि भाग लेंगे। देश और दुनिया की ताजा और लाइव अपडेट्स जानने के लिए देखते रहिए नवभारत लाइव…
