आज की ताजा खबर 06 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सबी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: दिल्ली में आद जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन कर रही है। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है। खान सर फायरिंग मामले में सरेंडर करने के लिए पहुंचे।
- Written By: प्रिया जैस
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन कर रही है। सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह प्रदर्शन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर किया जा रहा है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल 3 दिन की भारत दौरे पर हैं। आज उनके भारत दौरे का दूसरा दिन है, जहां वे विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। दिल्ली में आज खेल और युवा मामलों के मंत्रालय का ‘MY भारत युवा सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें 6 हजार से ज्यादा युवा शामिल होगा। इसमें ओलंपिक पदक विजेता पहलवान अमन सहरावत और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले धावक गुरिंदरवीर सिंह जैसे खेल जगत के कई सितारे भी शामिल होंगे। दिल्ली में आज CBSE ने ने 12वीं री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन आवेदन की तारीख को 6 जून से बढ़ाकर 7 जून की आधी रात कर कर दिया है। देश दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
06 Jun 2026 08:35 PM (IST)
06 Jun 2026 08:35 PM (IST)NEET UG 2026 पेपर लीक की अफवाहों पर NTA का बड़ा बयान
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने ट्वीट कर कहा, "राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहे कुछ संदेशों पर ध्यान दिया है जिनमें NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा के प्रश्न पत्र के 'लीक' होने, अग्रिम पहुंच होने या 'बिक्री' होने का दावा किया गया है। ये दावे झूठे, कपटपूर्ण और गुमराह करने के उद्देश्य से किए गए हैं। इस तरह की सामग्री संगठित नकल गिरोहों का काम है जो छात्रों और उनके परिवारों की चिंता का फायदा उठाते हैं। उनका उद्देश्य फर्जी 'प्रश्न पत्र' बेचकर पैसे वसूलना है, और प्रसारित हो रहे ऐसे सभी दावे मनगढ़ंत हैं..."
06 Jun 2026 08:12 PM (IST)
06 Jun 2026 08:12 PM (IST)भारत ने जापान 4-1 से रौंदकर जीता अंडर-18 एशिया कप
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को काकामिगाहारा में खेले गए मेंस अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर चैंपियनशिप जीती। भारत की खिताबी जीत में आशीष तानी पूर्ती का अहम योगदान रहा, जिन्होंने हैट्रिक लगाई।
06 Jun 2026 07:05 PM (IST)
06 Jun 2026 07:05 PM (IST)कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की अमित शाह के साथ बैठक
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, "आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई और पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।"
06 Jun 2026 04:45 PM (IST)
06 Jun 2026 04:45 PM (IST)वाराणसी में राहुल गांधी के खिलाफ फैसले की तारीख टली
MP-MLA कोर्ट में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में आना था फैसला। राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाया जाए या नहीं इसी पर आना था फैसला। MP-MLA कोर्ट के जज यजुवेंद्र विक्रम सिंह के अनुपस्थित होने के बाद लगी अगली तारीख। अब 16 जून को आएगा फैसला।
06 Jun 2026 03:53 PM (IST)
06 Jun 2026 03:53 PM (IST)जंतर-मंतर पहुंचे सोनम वांगचुक
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक शनिवार (6 जून) को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) को अपना समर्थन देने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे।
06 Jun 2026 03:25 PM (IST)
06 Jun 2026 03:25 PM (IST)भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विश्व भर की क्रिकेट को चौंकाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए गए हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि वे भारतीय टीम के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम और ऊंचा करेंगे।
06 Jun 2026 02:00 PM (IST)
06 Jun 2026 02:00 PM (IST)एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान
BCCI ने जापान में होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया की टीम का ऐलान किया है। श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को क्रमशः कप्तान और उप-कप्तान बनाया गया है। वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है।
06 Jun 2026 01:20 PM (IST)
06 Jun 2026 01:20 PM (IST)श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उप-कप्तान के बनाया गया है। इस बार 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है।
BCCI announces team for T20 series against Ireland and England. Shreyas Iyer named captain. Vaibhav Sooryavanshi included in the squad.#BCCI #VaibhavSooryanshi #ShreyasIyer pic.twitter.com/gTzHOXB25Q
— Press Trust of India (@PTI_News) June 6, 2026
06 Jun 2026 01:09 PM (IST)
06 Jun 2026 01:09 PM (IST)महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे हाईवे पर संदिग्ध हालात में एक महिला का मिला शव
महाराष्ट्र के पनवेल में मुंबई-पुणे हाईवे पर बेलापुर के पास खारघर वाले हिस्से में संदिग्ध हालात में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, CCTV फुटेज की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्या है या हादसा।
Panvel, Maharashtra: An unidentified woman’s body was found under suspicious circumstances on the Kharghar stretch of the Mumbai–Pune Highway near Belapur, causing panic. Police have sent the body for post-mortem, are checking CCTV footage, and are investigating whether it is… pic.twitter.com/Ycg1q3YSc9
— IANS (@ians_india) June 6, 2026
06 Jun 2026 12:29 PM (IST)
06 Jun 2026 12:29 PM (IST)उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ग्रैंड मास्टर आर. प्रज्ञाननंदा को दी बधाई
भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ग्रैंड मास्टर आर. प्रज्ञाननंदा को बधाई दी। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "बेहतरीन युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा को नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीतने और यह शानदार उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बनने पर हार्दिक बधाई।"
Heartiest congratulations to the outstanding young Grandmaster, R. Praggnanandhaa, on winning the Norway Chess 2026 title and becoming the first Indian to achieve this remarkable feat.
This remarkable achievement is a testament to his exceptional talent, unwavering dedication,… pic.twitter.com/L3nybfdqVg
— Vice-President of India (@VPIndia) June 6, 2026
06 Jun 2026 12:06 PM (IST)
06 Jun 2026 12:06 PM (IST)खान सर सरेंडर करने सिविल कोर्ट पहुंचे
पटना के कोचिंग सेंटर में फायरिंग मामले में खान सर सरेंडर करने सिविल कोर्ट पहुंचे। खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाने में FIR दर्ज कराई गई थी।
06 Jun 2026 11:39 AM (IST)
06 Jun 2026 11:39 AM (IST)बिहार: लोक जनशक्ति पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा की
बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने बिहार विधान परिषद के आगामी द्विवार्षिक चुनावों के लिए अशरफ अंसारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
Bihar: Lok Janshakti Party (Ram Vilas) has announced Ashraf Ansari as its candidate for the upcoming Bihar Legislative Council biennial elections pic.twitter.com/iERc3sDOka
— IANS (@ians_india) June 6, 2026
06 Jun 2026 11:30 AM (IST)
06 Jun 2026 11:30 AM (IST)NEET-UG पेपर लीक मामला: आरोपी शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी
NEET-UG 2026 परीक्षा का पेपर लीक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ा दी। पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था।
06 Jun 2026 10:25 AM (IST)
06 Jun 2026 10:25 AM (IST)मालवीय नगर अग्निकांड: दिल्ली पुलिस ने होटल के रसोइए को किया गिरफ्तार
3 जून को मालवीय नगर में लगी आग की घटना के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी होटल के एक रसोइए को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि रसोइए की लापरवाही भी आग लगने की एक वजह थी। पुलिस ने कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
06 Jun 2026 10:10 AM (IST)
06 Jun 2026 10:10 AM (IST)तेजस्वी यादव ने वापस की Y+ सुरक्षा
लालू यादव और राबड़ी देवी ने आज अपनी सुरक्षा वापस लौटा दी थी। इसके बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी अपनी Y+ सुरक्षा वापस कर दी है।
06 Jun 2026 10:03 AM (IST)
06 Jun 2026 10:03 AM (IST)'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक दिपके दिल्ली पहुंचे
ऑनलाइन आंदोलन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके शनिवार को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पहुंचे। उन्होंने अपने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे।
06 Jun 2026 09:58 AM (IST)
06 Jun 2026 09:58 AM (IST)बिहार: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस हुआ रद्द
बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में 4 जून को आग लगी थी। मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया है और पूरे अस्पताल को खाली करा लिया गया है। हर पहलू से तकनीकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
06 Jun 2026 09:25 AM (IST)
06 Jun 2026 09:25 AM (IST)फिरोजपुर में पिक-अप गाड़ी और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत
पंजाब के फिरोजपुर में पिक-अप गाड़ी और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को यहां एक पिक-अप गाड़ी और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर जंगावाला मोड़ के पास हुआ।
06 Jun 2026 09:14 AM (IST)
06 Jun 2026 09:14 AM (IST)IND vs AFG ODI: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
06 Jun 2026 09:09 AM (IST)
06 Jun 2026 09:09 AM (IST)दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति दी
आज कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही है। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है।
Delhi Police has granted permission to the Cockroach Janata Party to hold a protest at Jantar Mantar pic.twitter.com/oEqZQZ3fA5
— IANS (@ians_india) June 6, 2026
06 Jun 2026 08:47 AM (IST)
06 Jun 2026 08:47 AM (IST)IIT-रुड़की में JEE रैंक के आधार पर सीटें दी जाएगी
IIT-रुड़की ने योग्यता के लिए जरूरी मार्क्स से कम अंक पाने वाले छात्रों के लिए एडमिशन प्रोसेस के बारे में साफ जानकारी दी है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी-रुड़की ने कहा है कि जो उम्मीदवार अभी एडमिशन के लिए 12वीं कक्षा में जरूरी कम से कम मार्क्स की शर्त पूरी नहीं करते हैं, वे भी चल रही काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल हो सकते हैं और उन्हें उनकी JEE रैंक के आधार पर सीटें दी जाएंगी।
06 Jun 2026 07:52 AM (IST)
06 Jun 2026 07:52 AM (IST)लालू यादव और राबड़ी देवी ने Z+ सुरक्षा वापस की
लालू यादव और राबड़ी देवी ने बिहार सरकार को Z+ सुरक्षा वापस कर दी। दो दिन पहले ही सुरक्षा में कटौती की गई थी।
06 Jun 2026 07:31 AM (IST)
06 Jun 2026 07:31 AM (IST)NIA ने TMC के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में NIA ने दक्षिण 24 परगना से फरार चल रहे TMC के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार किया। 4 जून की सुबह एनआईए ने शौकत मोल्ला के आवास पर छापा मारा था।
South 24 Parganas, West Bengal: NIA arrests absconding former TMC MLA Saokat Molla from South 24 Parganas. pic.twitter.com/CbfU9sLBtw
— IANS (@ians_india) June 5, 2026
06 Jun 2026 07:00 AM (IST)
06 Jun 2026 07:00 AM (IST)आज जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रदर्शन करने जा रही है है। सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी दई है। यह प्रदर्शन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर किया जा रहा है।
06 Jun 2026 06:59 AM (IST)
06 Jun 2026 06:59 AM (IST)केरल के 4 जिलों में सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा
केरल में भारी बारिश को देखते हुए, जिला कलेक्टरों ने शनिवार को केरल के चार ज़िलों में शिक्षण संस्थानों के लिए छुट्टी की घोषणा की है। कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन जिलों में बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। यह छुट्टी स्कूलों, प्रोफेशनल कॉलेजों, आंगनवाड़ियों, ट्यूशन सेंटरों, केंद्रीय विद्यालयों, मदरसों और अन्य धार्मिक शिक्षण संस्थानों पर लागू होगी।
06 Jun 2026 06:57 AM (IST)
06 Jun 2026 06:57 AM (IST)कांग्रेस ने AICC ऑब्जर्वर नियुक्त किया
कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस नेता भूपेश बघेल और अजय शर्मा को झारखंड में 2026 के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए AICC ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
Congress leaders Bhupesh Baghel and Ajay Sharma appointed as AICC Observers for the 2026 Rajya Sabha Biennial Elections in Jharkhand. pic.twitter.com/WjrbBHxsrm
— ANI (@ANI) June 5, 2026
