आज की ताजा खबर 06 अगस्त LIVE: मोहन भागवत आज जेन जी और जेन अल्फा से करेंगे संवाद
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: आज से झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। मोहन भागवत आज मुंबई में 'जेन जी' और 'जेन अल्फा' के लगभग 2,000 छात्रों से बातचीत करेंगे।
- Written By: प्रिया जैस
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
06 Aug 2026 07:26 AM (IST)
06 Aug 2026 07:26 AM (IST)उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ के महुली इलाके में 100 साल पुराना मकान गिरा, 6 की मौत
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में महुली इलाके में लगभग 100 साल पुराना घर ढह गया। भारी बारिश के दौरान घर गिरने से एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया, जिसके बाद पड़ोसी घटनास्थल पर जमा हो गए।
Pratapgarh, Uttar Pradesh: Visuals show the collapsed nearly 100-year-old house in Mahuli locality as neighbours gather at the accident site after the structure gave way during heavy rainfall, killing six members of a family and injuring another. pic.twitter.com/vl7prV6BXS
— IANS (@ians_india) August 6, 2026
06 Aug 2026 06:53 AM (IST)
06 Aug 2026 06:53 AM (IST)झारखंड JPSC केस में 5 आरोपी और गिरफ्तार
झारखंड में JPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने बुधवार को पांच और लोगों को गिरफ्तार किया। अब गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 19 हो गई है।
The CID, investigating alleged irregularities in the JPSC examinations in Jharkhand, arrested five more people on Wednesday. The total number of arrested individuals has now reached 19. pic.twitter.com/e6dAkIWOKj
— ANI (@ANI) August 5, 2026
Breaking News Today LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे फिर से शुरू होगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज मुंबई में ‘जेन जी’ और ‘जेन अल्फा’ के लगभग 2,000 छात्रों खासकर 15 से 19 साल की उम्र के छात्रों से बातचीत करेंगे। झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। झारखंड में विरोध कर रहे छात्र सरकार से बातचीत के लिए अपने पांच प्रतिनिधियों के नामों को अंतिम रूप देंगे। IT मंत्री अश्विनी वैष्णव मेटा (Meta) के ग्लोबल अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। MNS प्रमुख राज ठाकरे नासिक के दौरे पर रहेंगे। सुनील बंसल पार्टी संगठन और नई सरकार के कामकाज की समीक्षा करने के लिए बंगाल के नेताओं से मुलाकात करेंगे। देश और दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
