Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 04 जून LIVE: मुजफ्फरपुर के ब्रम्हपुरा में प्रसाद हॉस्पिटल में लगी आग, 3 लोगों की मौत

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने की खबर सामने आई है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 04, 2026 | 09:02 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:
  • 04 Jun 2026 09:02 AM (IST)

    04 Jun 2026 09:02 AM (IST)

    पुणे में लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़

    पुणे में लिंग निर्धारण रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने बताया 12वीं पास मुख्य आरोपी चीन में बनी पोर्टेबल मशीन का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने पुणे जिले में दो लोग जिनमें एक आयुर्वेदिक डॉक्टर भी शामिल है, उसे गिरफ्तार कर एक अवैध लिंग निर्धारण रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ता अब इस "रेफरल" नेटवर्क और मादा भ्रूणों के संदिग्ध गर्भपात के मामलों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

  • 04 Jun 2026 08:03 AM (IST)

    04 Jun 2026 08:03 AM (IST)

    वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक आज

    वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक आज सुबह 11 बजे संसद भवन एनेक्स (PHA) में होगी। बैठक का आज का एजेंडा वित्त मंत्रालय (आर्थिक कार्य विभाग) के प्रतिनिधियों और मुख्य आर्थिक सलाहकार द्वारा ‘देश की सामान्य आर्थिक स्थिति’ पर ब्रीफिंग है।

  • 04 Jun 2026 07:52 AM (IST)

    04 Jun 2026 07:52 AM (IST)

    बंगाल: मौखाली में NIA ने शौकत मोल्ला के आवास पर मारा छापा

    पश्चिम बंगाल में NIA ने भांगर धमाका मामले के सिलसिले में, जीवंतला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले मौखाली गांव में शौकत मोल्ला के आवास पर तड़के सुबह छापा मारा। इस दौरान, NIA ने उनके बेटे इमरान मोल्ला को हिरासत में ले लिया और शौकत मोल्ला की तलाश शुरू कर दी।

    Moukhali, West Bengal: NIA conducted an early morning raid at Soukat Molla’s residence in Moukhali village under Jibantala Police Station in connection with the Bhangar blast case, detaining his son Imran Molla and launching a search for Soukat Molla pic.twitter.com/Wo0BfzY0i3

    — IANS (@ians_india) June 4, 2026

  • 04 Jun 2026 07:19 AM (IST)

    04 Jun 2026 07:19 AM (IST)

    तमिलनाडु: श्रीपेरुम्बुदूर स्थित TS कंडक्टर एंड केबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 300 मजदूर फूड पॉइजनिंग के शिकार

    तमिलनाडु में श्रीपेरुम्बुदूर स्थित टीएस कंडक्टर एंड केबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 300 से अधिक मजदूर फैक्ट्री की दी हुई बिरयानी खाने के बाद बीमार पड़ गए। इनमें से कई लोगों को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंत्री एस.पी.के. थेन्नारासु ने मौके का दौरा किया और उचित इलाज के निर्देश दिए।

    Sriperumbudur, Tamil Nadu: Over 300 workers at TS Conductor and Cable India Pvt Ltd in Sriperumbudur fell ill after consuming factory-provided biryani, with several hospitalised for vomiting and dizziness,Minister S.P.K. Thennarasu visited and ordered proper treatment pic.twitter.com/9lVdCS4mkH

    — IANS (@ians_india) June 3, 2026

  • 04 Jun 2026 07:14 AM (IST)

    04 Jun 2026 07:14 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर: प्रसाद अस्पताल में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

    बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल के ICU में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों की जान चली गई। DM सुब्रत कुमार सेन ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कई मरीजों को सुरक्षित निकालकर दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

  • 04 Jun 2026 06:52 AM (IST)

    04 Jun 2026 06:52 AM (IST)

    मालवीय नगर अग्निकांड: पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक को किया गिरफ्तार

    मालवीय नगर अग्निकांड के मामले में, पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के लिए उसे मालवीय नगर थाने ले आई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

    Delhi: On the Malviya Nagar fire incident, police have arrested the restaurant owner and brought him to Malviya Nagar police station for questioning, while further investigation is underway pic.twitter.com/7R2sBJ5qtJ

    — IANS (@ians_india) June 4, 2026

  • 04 Jun 2026 06:45 AM (IST)

    04 Jun 2026 06:45 AM (IST)

    बिहार: मुजफ्फरपुर के ब्रम्हपुरा में प्रसाद हॉस्पिटल में लगी आग

    मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में प्रसाद हॉस्पिटल में आग लग गई है। इस आग में 20 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। आग तड़के करीब तीन बजे लगी। इस दौरान ICU में धुआं भरने से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

Breaking News Today LIVE: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में प्रसाद हॉस्पिटल में आग लग गई है। इस आग में 20 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। आग तड़के करीब तीन बजे लगी। इस दौरान ICU में धुआं भरने से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के बाद आज कई इलाकों में बिल्डिंगों की जांच शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से मेघालय दौरे पर रहेंगे। यहां वे शिलांग और त्रिपुरा का दो दिवसीय दौरा करेंगे और पूर्वोत्तर राज्यों के विकास और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। तो वहीं, विपक्ष की बात करें तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज से अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह अल्मोड़ा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…

Aaj ki taaja khabar 04 june 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2026 | 06:43 AM

Topics:  

  • Live
  • Live News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.