आज की ताजा खबर 04 अगस्त LIVE: यूपी में आज विधानसभा में सप्लीमेंट्री बजट पेश करेगी योगी सरकार
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: आज संसद में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से फिर शुरू होगी। योगी सरकार आज विधानसभा में सप्लीमेंट्री बजट पेश करेगी।
- Written By: प्रिया जैस
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
04 Aug 2026 07:24 AM (IST)
04 Aug 2026 07:24 AM (IST)इथियोपिया में मठ की रस्म के दौरान लैंडस्लाइड में 14 लोगों की मौत
इथियोपिया के अमहारा इलाके में भारी बारिश के कारण हुई लैंडस्लाइड में 14 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। इस बीच, कई लोगों का अभी भी पता नहीं चल पाया है और खोज व बचाव अभियान जारी है।
04 Aug 2026 07:01 AM (IST)
04 Aug 2026 07:01 AM (IST)यूपी में आज विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश मानसून सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इसके अलावा सरकार नौ अध्यादेशों को सदन से पारित कराने के साथ संभल हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रख सकती है।
04 Aug 2026 06:49 AM (IST)
04 Aug 2026 06:49 AM (IST)IGI एयरपोर्ट पर भारतीय मुक्केबाजों का हुआ भव्य स्वागत
दिल्ली में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से भारतीय बॉक्सिंग टीम वापस भारत आ गई है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर भारतीय बॉक्सिंग टीम के शानदार स्वागत हुआ। भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने अपनी खुशी जाहिेर की और कहा, "इतना शानदार स्वागत पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। हमें वेलकम करने के लिए इतने सारे लोगों को यहां देखना बहुत गर्व का पल है। सरकार हमेशा हमारे साथ खड़ी रही और हमें सपोर्ट किया। हमें बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और हरियाणा सरकार से बहुत सपोर्ट मिला, जिससे यह कामयाबी मुमकिन हो पाई।"
Delhi: On the Indian boxing team's warm welcome at Indira Gandhi International (IGI) Airport after the Glasgow Commonwealth Games 2026, Indian boxer Sakshi Chaudhary says, "It feels wonderful to receive such a warm welcome. Seeing so many people here to welcome us is a very proud… pic.twitter.com/c21umy1seR
— IANS (@ians_india) August 3, 2026
Breaking News Today LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे फिर शुरू होगी। केंद्र सरकार ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) के जरिए LIC में 6.5% तक हिस्सेदारी बेचेगी, जिसकी फ्लोर प्राइस ₹382 प्रति शेयर होगी। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आज विधानसभा में सप्लीमेंट्री बजट पेश करेगी। अरविंद केजरीवाल E-20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च का नेतृत्व करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू आज सुबह 9 बजे ओडिशा के गंजाम जिले के बेरहामपुर के लिए ट्रेन से यात्रा करेंगी, जो उनके राज्य के दौरे का हिस्सा है। भारत आज से तेलंगाना में दो दिवसीय ब्रिक्स (BRICS) एंटी-करप्शन मीटिंग की मेजबानी करेगा। हिमाचल प्रदेश में BJP विधायक दल मॉनसून सत्र की रणनीति पर चर्चा के लिए बैठक करेगा। देश और दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ….
