Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 03 मई LIVE: आज पूरे देश में NEET यूजी 2026 की परीक्षा होगी आयोजित

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: आज देशभर में NEET यूजी 2026 की परीक्षा आयोजित होगी। NEET परीक्षा के लिए 22.79 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया है। बिहार में निशांत कुमार सद्भाव यात्रा शुरु करेंगे।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 03, 2026 | 08:40 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 03 May 2026 08:40 AM (IST)

    03 May 2026 08:40 AM (IST)

    दिल्ली: विवेक विहार में AC ब्लास्ट से चार मंजिला इमारत लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

    दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में AC फटने से चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है।

  • 03 May 2026 07:59 AM (IST)

    03 May 2026 07:59 AM (IST)

    दिल्ली: शाहदरा के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

    दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

    #WATCH दिल्ली: शाहदरा के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। pic.twitter.com/EwO9prNL6P

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026

  • 03 May 2026 07:35 AM (IST)

    03 May 2026 07:35 AM (IST)

    पुणे: नसरपुर नाबालिग रेप और मर्डर केस मामले में लोगों ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे जाम किया

    महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने नसरपुर नाबालिग रेप और मर्डर केस के विरोध में पुणे-बेंगलुरु हाईवे जाम करने वाले लोगों को हटाया। इस केस के 65 साल के आरोपी को पुणे, महाराष्ट्र के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट ने 7 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

    #WATCH पुणे, महाराष्ट्र | पुलिस ने नसरपुर नाबालिग रेप और मर्डर केस के विरोध में पुणे-बेंगलुरु हाईवे जाम करने वाले लोगों को हटाया।

    इस केस के 65 साल के आरोपी को पुणे, महाराष्ट्र के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट ने 7 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। pic.twitter.com/crl0CEDCL9

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2026

  • 03 May 2026 07:02 AM (IST)

    03 May 2026 07:02 AM (IST)

    दिल्ली: मुगल सोच ने भगवान परशुराम को बदनाम किया: मनोज तिवारी

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भगवान श्री परशुराम की जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के दिन पूरी दुनिया मनाती है। भगवान परशुराम बहुत प्रासंगिक हैं। भगवान परशुराम अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रचंड प्रेरणा देते हैं। समय के साथ भगवान परशुराम को विवादित बनाने का भी मुगलिया प्रयास किया। मुगल सोच के लोग ही ऐसा कर सकते हैं। अब समय है जब भगवान परशुराम पर समाज चिंतन भी कर रहा है समीक्षा कर रहा है। बहुत आवश्यक है कि भगवान परशुराम को समझा जाए।

     

  • 03 May 2026 06:46 AM (IST)

    03 May 2026 06:46 AM (IST)

    शंघाई: चीन में भारत के नामित राजदूत विक्रम दोरैस्वामी का भव्य स्वागत

    शंघाई में मौजूद भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चीन में भारत के नामित राजदूत विक्रम दोरैस्वामी के चीन पहुंचने पर शंघाई के पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्य दूतावास के प्रमुख प्रतीक माथुर ने उनका हार्दिक स्वागत किया।

  • 03 May 2026 06:41 AM (IST)

    03 May 2026 06:41 AM (IST)

    आज देशभर में नीट यूजी 2026 की परीक्षा होगी आयोजित

    आज देशभर में नीट यूजी 2026 की परीक्षा आयोजित होगी। इस साल नीट परीक्षा के लिए लगभग 22.79 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।

Breaking News Today Live: आज देशभर में NEET यूजी 2026 की परीक्षा आयोजित होगी। इस साल NEET परीक्षा के लिए लगभग 22.79 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित होने वाले अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सोहेल अख्तर अंसारी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। जेडीयू नेता निशांत कुमार आज बिहार में सद्भाव यात्रा की शुरुआत करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज प्रयागराज पहुंच सकते हैं, जहां वे सेना के शौर्य प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Aaj ki taaja khabar 03 may 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2026 | 06:39 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • India
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.