आज की ताजा खबर 03 जून LIVE: डीके शिवकुमार आज कर्नाटक मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे
Aaj Ki Taza Khabar Live: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार आज शाम 4 बजे कर्नाटक मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में राहुल गांधी सहित कई नेता शामिल होंगे। अन्नामलाई को लेकर संशय बरकरार है।
- Written By: अक्षय साहू
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
03 Jun 2026 07:56 AM (IST)
03 Jun 2026 07:56 AM (IST)जबरदस्ती रास्ते पर उतर रही हैं ममता बनर्जी: BJP नेता दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में ममता बनर्जी के प्रदर्शन पर कहा, ममता बनर्जी जबरदस्ती रास्ते पर उतर रही हैं। ना जनता चाहती है और ना उनकी पार्टी के लोग यह चाहते हैं इसलिए कोई उनके साथ नहीं आया। लोगों ने जनादेश दे दिया है। जनता ने बहुत झेला है। उन्हें(ममता बनर्जी को) शांति से रहना चाहिए।
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में ममता बनर्जी के प्रदर्शन पर कहा, "ममता बनर्जी जबरदस्ती रास्ते पर उतर रही हैं। ना जनता चाहती है और ना उनकी पार्टी के लोग यह चाहते हैं इसलिए कोई उनके साथ नहीं आया...लोगों… pic.twitter.com/dn5v5KfU9t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 07:25 AM (IST)
03 Jun 2026 07:25 AM (IST)डीके शिवकुमार के साथ करीब 15 लोग लेंगे शपथः मुनियप्पा
कांग्रेस नेता के.एच. मुनियप्पा ने कहा कि, डीके शिवकुमार के साथ 10 से 15 लोग शपथ ले रहे हैं। ऐसा लगता है कि मैं भी उनमें से एक हूं।
03 Jun 2026 06:40 AM (IST)
03 Jun 2026 06:40 AM (IST)भारत ने विपुल को सऊदी अरब में राजदूत नियुक्त किया
भारत सरकार ने अनुभवी राजनयिक विपुल को सऊदी अरब में अपना अगला राजदूत नियुक्त किया।
03 Jun 2026 06:37 AM (IST)
03 Jun 2026 06:37 AM (IST)डीके शिवकुमार आज कर्नाटक मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार आज शाम 4 बजे कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार शपथ लेंगे। डीके के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।
Breaking News Today Live: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार आज शाम 4 बजे कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार शपथ लेंगे। डीके के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। बीजेपी नेता अन्नामलाई को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बरकरार है। वो आज-कल में फैसला ले सकते हैं। यूरोप के ऊर्जा क्षेत्र के नेताओं और नीति-निर्माताओं की एक उच्च स्तरीय ‘पावर समिट 2026’ आज से 4 जून के बीच आयोजित की जाएगी। देश और दुनिया की ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ…
