आज का मौसम: 16 राज्यों में तूफानी बारिश का IMD Alert, 100 KM की रफ्तार से चलेगी हवा, जानें आपके शहर का हाल

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर देश के 16 राज्यों में तूफानी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई जा रही है।
today weather update
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Today Weather Update: देश के कई राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी की रफ्तार 100 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। झमाझम बारिश के बाद तापमान में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने हाल ही में अलर्ट जारी किया है।

भीषण गर्मी की मार झेल रहे देशवासियों के लिए ये खबर राहत भरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून जल्द ही देश को अपनी गिरफ्त में ले सकता है, जिससे तापमान में भारी कमी आएगी। हालांकि, विभाग ने तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी का प्रकोप

दिल्ली में आज तेज आंधी, तूफान और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है और यह मौसम 31 मई तक बना रहने का अंदेशा जताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज हवाओं का कहर

उत्तर प्रदेश में 80 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है। बिहार के पटना, पूर्णिया और भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और 70 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी का अलर्ट है। तेज हवाओं के चलते यूपी के हमीरपुर में आज सुबह एक निर्माणाधीन पुल भी गिर गया। इस हादसे में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश

राजस्थान के जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग में 31 मई तक रुक-रुककर बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आएगी। इसी के साथ मध्य प्रदेश के भोपाल, रीवा और गुना जैसे जिलों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल में गिरेंगे ओले

उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है, जबकि 30 मई को ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल के शिमला, कुल्लू और मनाली जैसे क्षेत्रों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून का हाल भी जान लीजिए

केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक से पहले तूफानी बारिश और ऊंची लहरों की संभावना है। तमिलनाडु और कर्नाटक में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। इसके साथ ही झारखंड के 20 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' है, जहां तापमान में 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है। ओडिशा में अगले 6 दिनों तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

प्रमुख शहरों का संभावित तापमान (29 मई)

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 35°C 25°C
लखनऊ 33°C 25°C
पटना 30°C 26°C
भोपाल 41°C 27°C
जयपुर 39°C 24°C
शिमला 26°C 16°C
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com