- Hindi News »
- India »
- 7 People Arrested For Stealing The Idol Of Chola Era Lord Vishnu In Tamil Nadu
चोल युग की मूर्ति चुराने के आरोप में 7 गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए में बेचने की थी तैयारी
तमिलनाडु पुलिस ने चोल युग से संबंधित भगवान विष्णु की मूर्ति चुराने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि दो करोड़ रुपये कीमत की इस प्राचीन मूर्ति को बरामद कर लिया गया है।
- Written By: रीना पंवार

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)
चेन्नई : तमिलनाडु पुलिस ने शनिवार को चोल युग से संबंधित भगवान विष्णु की मूर्ति चुराने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में तमिलनाडु सीआईडी के मूर्ति संबंधी प्रकोष्ठ की पुलिस ने बताया कि आरोपियों से दो करोड़ रुपये कीमत की प्राचीन मूर्ति भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में तंजावुर रेंज की CID टीम ने आठ अगस्त को एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। टीम ने मेलातिरुविझापट्टी में तंजावुर-तिरुचिरापल्ली नेशनल हाई-वे पर एक कार की जांच के दौरान इससे ढाई फुट की धातु की पेरुमल (विष्णु) मूर्ति बरामद की। मामले को लेकर CID प्रकोष्ठ की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि कार में पांच लोग सवार थे।
अस्तबल में छिपा रखी थी मूर्ति
पूछताछ करने पर कार में सवार पांच लोगों में से एक आरोपी दिनेश ने कथित तौर पर दावा किया कि उसके पिता को 12 साल पहले थोझुवुर नदी में जमीन खोदते समय यह मूर्ति मिली थी। आरोपी 28 वर्षीय ए. दिनेश तिरुवरुर जिले का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तहसीलदार या ग्राम प्रशासनिक अधिकारी (वीएओ) को मूर्ति के बारे में सूचित नहीं किया था और इसे अपने मवेशियों के अस्तबल में छिपा कर रखा था।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
Tamil Nadu News: CM विजय को वोट देने वाले AIADMK के 25 विधायकों पर गिरी गाज, EPS ने दिखाया बाहर का रास्ता
Apara Ekadashi: एकादशी के दिन चावल खाने से क्यों लगता है पाप? जानिए क्या है मान्यता
Apara Ekadashi Aarti: इस आरती के बिना अधूरी है अपरा एकादशी की पूजा, तुरंत नोट कीजिए
दो करोड़ में बेच रहे थे मूर्ति
CID प्रकोष्ठ की ओर से जारी विज्ञप्ति में आगे बताया गया कि आरोपी दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की मौत के बाद उसने और उसके साथियों ने मूर्ति को दो करोड़ रुपये में बेचने का फैसला किया। हालांकि, संदिग्ध मूर्ति की खरीद के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके, इसलिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही सभी सात लोगों को गिरफ्तार कर नौ अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
चोल युग की है मूर्ति
पुलिस ने आरोपियों के वाहन भी जब्त कर लिए हैं। वहीं, प्राचीन मूर्ति को कुंभकोणम न्यायालय में लाया गया। विज्ञप्ति के अनुसार मामले की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मूर्ति 15वीं या 16वीं शताब्दी की है और संभवतः इसे चोल युग के दौरान बनाया गया होगा। इस बात का भी संदेह है कि इसे तमिलनाडु के किसी अज्ञात मंदिर से चुराया गया होगा। पुलिस ने बताया कि इस बात का पता लगाने के लिए जांच जारी है कि मूर्ति किस मंदिर से चुराई गई थी। इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं, इसे लेकर भी जांच की जा रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
7 people arrested for stealing the idol of chola era lord vishnu in tamil nadu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
May 14, 2026 | 03:14 AMक्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM













