Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिना सेना के अपने देश की सुरक्षा करते हैं ये 6 देश, जानिए क्या है इन देशों की खासियत

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jan 24, 2024 | 12:40 PM

6 देशों में नहीं है कोई सेना (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल टीम : 26 जनवरी 2024 को भारत में 75वां गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) मनाया जाने वाला है वहीं दिवस को लेकर तैयारियों का दौर जारी है। इस गणतंत्र दिवस को लेकर कई किस्से सामने आते है। बात करें तो, भारत की सुरक्षा के लिए आंतरिक तौर पर भारतीय पुलिस बल (Indian Police Force) तो वहीं पर बाहरी तौर पर भारतीय सेना (Indian Army) देश की सीमा पर सुरक्षा करती है। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में कुछ देश ऐसे भी है जहां पर अपनी कोई सेना नहीं है वे अपने देश की सुरक्षा कैसे करते है वे अपने दुश्मनों से कैसे बचते है, आइए जानते है। 

बिना आर्मी वाले हैं ये 6 देश

दुनिया में ऐसे ही 6 देश है जहां पर सुरक्षा के लिए किसी प्रकार की कोई सेना या टुकड़ी नहीं है लेकिन फिर भी देश काफी सुरक्षित है। चलिए जानते है इन देशों के बारे में-

1- मॉरीशस – Mauritius

दुनिया के इन देशों में पहला नाम मॉरीशस (Mauritius) का नाम सबसे पहले आता है। इस देश के इतिहास की बात की जाए तो, हिंद महासागर पर बसे इस द्वीप राज्य में लगभग 13 लाख लोग निवास करते हैं। जिसे सन् 1968 में यूनाइटेड किंगडम से आजादी मिली। उस दौरान से अब तक देश के पास भारतीय सेना की तरह कोई सेना नहीं है। लेकिन इस देश में सुरक्षा के लिए पुलिस बल और अर्धसैनिक इकाई है जिसमें 10 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा करने के लिए तैनात है।

2. कोस्टा रिका – Costa Rica 

बिना आर्मी वाले देशों में कोस्टा रिका (Costa Rica) का नाम भी सामने आता है। इस देश को सन् 1949 में आजादी मिली थी जिस समय सुरक्षा के लिए कोई सेना नहीं थी जहां आज भी ऐसा ही है। मध्य अमेरिका के स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले इस देश में सुरक्षा के नजरिए से पुलिस बलों का उपयोग किया जाता हैं, जो देश के आंतरिक मामले भी देखती है। देश से सेना को खत्म करने का इतिहास पुराना है। आजादी से पहले 1948 में देश में गृहयुद्ध छिड़ गया था जिसके बाद से सेना नहीं बनाई गई।

3. मोनाको – Monaco

बिना सेना की सुरक्षा में शामिल इन देशों में दुनिया में वेटिकन सिटी के बाद दूसरे सबसे छोटे राज्य मोनाको का नाम भी इसमें शामिल है। टैक्स हेवन के रुप में जाना जाने वाला यह राज्य फ्रांसीसी भूमध्यसागरीय तट पर स्थित है। जिसकी जनसंख्या के नाम पर 31 हजार लोग निवास करते है। राज्य नें सेना नहीं होने के इतिहास की बात की जाए तो,17वीं शताब्दी से इस देश की सुरक्षा के लिए कोई सैनिक नहीं है। सुरक्षा के लिए यहां पर दो सैनिक मौजूद है जो एक राजकुमार और एक नागरिक की रक्षा करते है। राज्य को सुरक्षा फ्रांसीसी सेना प्रदान करती है।

4. आइसलैंड – Iceland

दुनिया के सबसे खुबसूरत देश आइसलैंड का नाम भी इस लिस्ट में आता है जो यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। सन् 1869 के बाद से देश के पास अपनी कोई सेना नहीं है। लेकिन नाटो का सदस्य होने के नाते इस देश की रक्षा नाटो करती है। वहीं अमेरिकी सेना की सुरक्षा भी इस देश को मिलती रहती है।

5. सेंट लूसिया – St.Lucia  

वेस्ट इंडीज से जुड़े इस द्वीप राज्य सेंट लूसिया का नाम भी बिना आर्मी वाले देश की श्रेणी में आता है। यह देश भले ही राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं लेकिन इस राज्य के पास कोई सेना नहीं है। सुरक्षा के लिए इस देश में एक विशेष इकाई और नौसेना इकाई है तो वहीं पर अपना खुद का पुलिस बल है।

6. ग्रेनाडा – Grenada

बिना आर्मी वाले देश में ग्रेनाडा का नाम भी आता है। जो देश ग्रेनाडा कैरेबियन सागर के लेसर एंटिल्स के उत्तरी भाग का द्वीप राज्य है। यहां पर सेना नहीं होने के इतिहास की बात की जाए तो, सन् 1983 में ग्रेनाडा पर अमेरिका ने आक्रमण कर दिया था उस दौरान से अब तक देश के पास कोई सेना नहीं है। इस देश में सुरक्षा के लिए रॉयल ग्रेनेडा पुलिस फोर्स नामक पुलिस बल है जो तट रक्षक के रूप में काम करता है और सुरक्षा प्रदान करता है। 

6 countries of the world not have any army of own

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2024 | 12:40 PM

Topics:  

  • Happy Republic Day
  • Indian Army
  • Republic Day

सम्बंधित ख़बरें

1

पुंछ के गरंग जंगल में मिला आतंकवादियों का ठिकाना, कड़ाके की ठंड में 13 हजार फीट ऊपर सेना का ऑपरेशन

2

सेना ने PAK की नापाक साजिश को किया नाकाम…IED और गोला-बारूद से भरा बैग बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

3

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जल्द शुरू होगा ऑपरेशन सर्द हवा, BSF के इस अभियान का मकसद क्या?

4

पहली बार कर्तव्य पथ पर दिखेंगे सेना के ‘मूक योद्धा’, बैक्ट्रियन ऊंट और शिकारी पक्षी बढ़ाएंगे शान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.