मुंबई के मार्वे क्रीक में 5 बच्चे डूबे, 2 को बचाने में मिली सफलता, 3 अभी भी लापता

Four people of two families on picnic at river bank drowned in Chhattisgarh, 2 died
Representative Photo
Published on
Updated on

मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मलाड के मार्वे क्रीक (झील) में रविवार सुबह नहाने गए पांच बच्चे डूब गए। स्थानीय लोगों ने डूबते हुए बच्चों में दो को बचा लिया, लेकिन तीन बच्चे अब भी लापता हैं जिन्हें ढूंढ़ने का काम जारी है। अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना सुबह 9:38 की है, जब 12 से 16 साल की उम्र के पांच लड़के समुद्र तट से आधा किलोमीटर दूर मलाड इलाके में स्थित क्रीक में नहाने गए थे।

अधिकारी ने कहा कि उनमें (बच्चों) से 13 और 16 साल के किशोरों को अग्निशमन दल के वहां पहुंचने से पहले ही आम लोगों द्वारा बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि तीन अन्य किशोर, जिनमें से दो की उम्र 12 साल और एक की 13 साल है, लापता हैं।

लापता बच्चों के नाम

शुभम राजकुमार जयसवाल, उम्र 12 वर्ष

अजय जीतेंद्र हरिजन, उम्र 12 वर्ष

निखिल साजिद कायमकुर, उम्र 13 साल

अधिकारी ने कहा कि खोज अभियान जारी है। मुंबई अग्निशमन दल, पुलिसकर्मी, तटरक्षक, नौसेना के गोताखोर और एंबुलेंस मौके पर मौजूद है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com