जस्सी-जडेजा सहित 5 भारतीय स्टार क्रिकेटर का आज मना रहे जन्मदिन, लिस्ट में IPL विजेता कप्तान का भी नाम

भारतीय क्रिकेट की दृष्टि से देखें तो आज की दिन बेहद खास है, क्योंकि आज के दिन 5 भारतीय क्रिकेटरों का जन्म हुआ था। खास बात ये है कि पांचों खिलाड़ी भारतीय टीम में खेल चुके हैं
जस्सी-जडेजा सहित 5 भारतीय स्टार क्रिकेटर का आज मना रहे जन्मदिन, लिस्ट में IPL विजेता कप्तान का भी नाम
जस्सी-जडेजा सहित 5 भारतीय स्टार क्रिकेटर का आज मना रहे जन्मदिन, लिस्ट में IPL विजेता कप्तान का भी नाम
Updated on

Aaj Kis Cricketer Ka Birthday Hai:  भारतीय क्रिकेट की दृष्टि से देखें तो आज की दिन बेहद खास है, क्योंकि आज के दिन 5 भारतीय क्रिकेटरों का जन्म हुआ था। खास बात ये है कि पांचों खिलाड़ी भारतीय टीम में खेल चुके हैं, जिनमें तीन अब भी भारतीय टीम के मुख्य कोर में शामिल हैं। इसलिए आज का दिन बहुत खास है।

जो पांच भारतीय क्रिकेटर एक ही दिन अपना जन्मदिन मनाते हैं उनमें भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का नाम शामिल है। इसके दो ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने पूर्व में क्रिकेटर के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनमें से एक पूर्व क्रिकेटर (गेंदबाज) आरपी सिंह और पूर्व क्रिकेटर बल्लेबाज करुण नायर हैं।

उक्त सभी पांचों खिलाड़ी 6 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जिनमें जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर अभी भारतीय टीम का मुख्य हिस्सा हैं। वहीं आरपी सिंह ने भी भारतीय टीम में लंबे समय तक गेंदबाजी आक्रमण संभाला था, हालांकि करुण नायर को इंटरनेशन टीम में कम मौके मिले, लेकिन आईपीएल में उन्होंने काफी मैच खेले हैं।

  • जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए जनवरी 2016 में डेब्यू किया था। 196 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेल चुके है, जस्सी के नाम 400 से अधिक इंटरनेशनल विकेट हैं। वह मेन्स टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। पिछले साल चोट के कारण वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे लेकिन इस साल वापसी करते हुए उन्होंने दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है और भारत को कई मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जिसमें टी 20 विश्वकप भी शामिल है।

  • रविंद्र जडेजा

भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा तीनों फॉर्मेट में टीम के नियमित सदस्य थे। हालांकि टी20 सन्यास लेने के बाद वह एक दिवसीय व टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं। सर रविंद्र जडेजा 36 साल के हो गए हैं। जडेजा 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 टी20 विश्वकप विनिंग टीम का हिस्सा रहे हैं। जडेजा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 6017 से अधिक रन और 568 से अधिक विकेट हैं। भारतीय टीम के हरफनमौला रविंद्र जडेजा हाल ही में समाप्त हुए वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

  • श्रेयस अय्यर

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आज 30 वर्ष के हो गए हैं। श्रेयस अय्यर पिछले कुछ साल से चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना पा रहे थे। हालांकि इस साल एशिया कप में वापसी करते हुए उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और टीम को कई मैचों में जीत दिलाई। उन्होंने वापसी पर जमकर रन बटोरे हैं। विश्व कप में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। श्रेयस अय्यर भारत के लिए 14 टेस्ट, 62 वनडे और 51 टी20 मैच खेल चुके हैं। श्रेयस अय्यर को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के रूप में भी देखा जा रहा है।

  • करुण नायर

बल्लेबाज करुण नायर का जन्म 6 दिसंबर 1991 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। वह आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2016 में नायर ने अपने टेस्ट डेब्यू में तिहरा शतक जमाया था। लेकिन उसके बाद उन्हें बहुत कम मौके मिले और पिछले सात साल से वह टीम से बाहर हैं।

  • रुद्र प्रताप सिंह

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। आरपी सिंह ने भारत के लिए 14 टेस्ट मैच में 40 विकेट, वनडे में 58 मैच में 69 विकेट और 10 टी20 इंटरनेशनल में 15 विकेट चटकाए हैं। आरपी सिंह भारत की टी20 विश्व कप विजेता विनिंग टीम का हिस्सा थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com