राजस्थान में फ्लाईओवर की दीवार से टकराई बस, भीषण हादसे में 12 लोगों की मौत, 30 घायल
हादसा उस वक्त हुए जब सालासर से आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के नीचे दीवार से टकरा गई। इस बस में सवार अधिकांश यात्री स्थानीय बताए जा रहे हैं जो सालासर से लक्ष्मणगढ़ जा रहे थे।
- Written By: रीना पंवार
(फोटो सोर्स एएनआई)
जयपुर : राजस्थान के सीकर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना लक्ष्मणगढ़ में आज मंगलवार को अपराह्न करीब दो बजे के आस-पास हुई। हादसा उस वक्त हुए जब सालासर से आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के नीचे दीवार से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि इससे बस के चालक की तरफ वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस बस में सवार अधिकांश यात्री स्थानीय बताए जा रहे हैं जो सालासर से लक्ष्मणगढ़ जा रहे थे।
जयपुर रेफर किए गए कई घायल
घटना को लेकर सीकर के पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया हादस में 12 लोगों की मौत हो गई है। घायल हुए लोगों में से कुछ को जयपुर रेफर किया गया है और बाकी का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज करने में लगी हुई है और प्रशासन ने भी तमाम व्यवस्थाएं की हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान करके उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकारियों की दबंगई, 58 वर्षीय BJP विधायक को पीटा; जनसुवाई के दौरान हुआ हमला
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जले, देखें VIDEO
पायलट को ‘गलती’ का अहसास! गहलोत का BJP को करारा जवाब, बोले कि मानेसर वाली चूक से अब सतर्क हैं सचिन
पचपदरा रिफाइनरी में आग का ‘खतरनाक’ सच आया सामने! HPCL के खुलासे ने सबको चौंकाया
तेज गति बना हादसा का कारण
जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव से मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय निजी बस सालासर से लक्ष्मणगढ़ की ओर आ रही थी। इस दौरान बस को फ्लाईओवर के पास से मुड़ना था लेकिन संभवत: तेज गति के कारण चालक बस को मोड़ नहीं पाया और चालक की तरफ वाला हिस्सा फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराया। यह हादसा इतना भीषण था कि बस का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह तहस नहस हो गया। मृतकों की पहचान विनीता (32), सीमा (22), किरण कंवर, कमला (35), बनारसी (55), आदित्य (16) तथा प्रमोद सिंह (35) के तौर पर की गई है।
सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोकसंतप्त परिवारजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि… — Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 29, 2024
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
वहीं, इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक जताते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिवारजनों के साथ हैं।” उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।”
यह भी पढ़ें-Rajasthan Weather: दीवाली में ठंड के बजाए बढ़ रही है गर्मी, IMD ने बताया क्या है कारण
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं लक्ष्मणगढ़ से विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने भी हादसे को लेकर गहरा दुख प्रकट किया। ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्होंने कहा, ‘‘लक्ष्मणगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत का हृदयविदारक समाचार सुनकर आहत हूं। दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।” उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना संज्ञान में आते ही घायलों के त्वरित उपचार एवं हर संभव सहायता के लिए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से बात की है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
