Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सड़क से फिसलकर खाई में गिरी कार, 4 की मौत…कुल्लू में दर्दनाक हादसा

कुल्लू के रोहतांग दर्रे के पास कार खाई में गिरने से 4 की मौत, 1 घायल हुआ। वाहन में 5 लोग थे, राहत-बचाव जारी है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Jul 06, 2025 | 05:22 PM

कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुल्लू और हमीरपुर में दो अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि एक बच्ची चमत्कारिक रूप से बच गई। पहला हादसा कुल्लू के रोहतांग दर्रे के पास हुआ, जहां एक कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, हमीरपुर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, लेकिन उसके साथ मौजूद दो साल की बच्ची की जान बच गई।

मनाली डीएसपी केडी शर्मा के अनुसार, कुल्लू हादसा रविवार सुबह राहनीनाला क्षेत्र में हुआ। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

#WATCH | हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले के रोहतांग दर्रे के राहनीनाला के पास एक कार के सड़क से फिसलकर पहाड़ से नीचे गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। मृतकों और घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो… pic.twitter.com/vaA9Waf46v — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2025

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में तेज रफ्तार कचरा वाहन की टक्कर से छात्र की मौत, पुलिस हिरासत में चालक

छत्रपति संभाजीनगर सड़क हादसे में छात्रा की मौत: कोर्ट ने 27 लाख मुआवजे देने का दिया आदेश

गड़चिरोली में स्कॉर्पियो और बस की भीषण टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, 6 की मौके पर ही मौत; मची अफरा-तफरी

कांग्रेस सांसद प्रशांत पडोले सड़क हादसे में घायल, तेज रफ्तार ट्रक ने कार के उड़ाए परखच्चे, बाल-बाल बची जान

बाइक फिसली और खाई में जा गिरी, बच्ची को आई हल्की चोटें
दूसरी घटना हमीरपुर जिले के सुजानपुर क्षेत्र के आंसला गांव की है, जहां शुक्रवार देर रात एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनसुख कुमार के रूप में हुई है, जो अपने दोस्त कंचन कुमार और उसकी दो साल की बेटी के साथ यात्रा कर रहा था। पहाड़ी रास्ता फिसलन भरा था, इसी दौरान मनसुख बाइक से फिसलकर बच्ची के साथ 150 फुट गहरी खाई में जा गिरा।

जब देर तक दोनों नहीं लौटे, तो कंचन ने गांव वालों और पुलिस को सूचना दी। रात में शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन शनिवार सुबह सफल हुआ, जब पुलिस और होमगार्ड की टीम को खाई में मनसुख का शव और बच्ची घायल अवस्था में मिली। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

यह भी पढ़ें: मराठी-हिंदी टकराव पर पूर्व CM गहलोत का बयान, बोले- ऐसे मुद्दे आम हैं…

प्रशासन ने जांच के आदेश दिए
कुल्लू और हमीरपुर दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसों के पीछे सड़क की खतरनाक हालत और लापरवाही को संभावित कारण माना जा रहा है। अधिकारियों ने आम जनता से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है, खासकर पहाड़ी इलाकों में।

Kullu car accident 4 peoplke died rash himachal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2025 | 04:37 PM

Topics:  

  • Himachal Pradesh News
  • Kullu Manali
  • Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.