चंबा में चलती बस में टला बड़ा दर्दनाक हादसा, अंदर गिरी चट्टान, फिर भी जान माल की नहीं हुई हानि…
Chamba Bus Accident:चंबा के चुराह में एक बड़ा दर्दनाक हादसा होते- होते रह गया। एक चलती बस में एक चट्टान गिरा, फिर भी बहुत कम लोग हताहत हुए। मात्र 3 लोगों को चोटें आई, जिन्हें वक्त रहते बचा लिया गया।
- Written By: गीतांजली शर्मा
चंबा की चलती बस में गिरा एक बड़ा चट्टान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Chamba Bus Incident: चंबा के चुराह में एक बड़ा दर्दनाक हादसा होते होते रह गया। एक चलती प्राइवेट बस में एक चट्टान गिरा फिर भी बहुत कम लोग हताहत हुए। बस चांजू से देवीकोठी जा रही थी और उसमें 30 यात्री सवार थे। चालक ने वक्त रहते सतर्कता दिखाई, समय पर बस को रोक दिया, जिसके बाद सभी यात्रियों की जान बाल-बाल बची। घटना स्थल के आस-पास के स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर बारिश में पत्थर गिरना आम बात है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश भरी आफत लगातार जारी है। जिला चंबा में आज सुबह चलती बस पर चट्टान गिर गई। हादसा इतना खौफनाक था कि सोच कर भी रूह कांप जाए। एक चट्टान चलती बस की छत को चीरते हुए अंदर आ गिरी। उससमय बस में लगभग 30 यात्री मौजूद थे। अच्छी बात यह रही कि चट्टान चालक के पीछे खाली जगह पर पड़ी, सीट की तरफ इस चट्टान के गिरने से दर्दनाक हादसा होना तय था।
पहाड़ी से गिरी चट्टान बस के चपेट में
सम्बंधित ख़बरें
हिमाचल: आधी रात को गहरी खाई में समाई कार, सुबह जब गांव वालों ने देखा तो उड़ गए होश; चंबा में 4 की मौत
IMD का रेड अलर्ट! इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक
Chamba Accident: हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत
हिमाचल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला,अब बदले तरीके से होगी पंचायत प्रधानों की शपथ
बस के कोच हुसैन की यह निजी बस थी, जो चांजू से देवीकोठी की ओर जा रही थी। यह बस रास्ते में अचानक पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आ गई। बस पर चट्टान गिरने के कारण तीन यात्रियों को मामूली चोट आई है, जिसका तुरंत उपचार ड्राइवर ने खुद ही कर दिया। और कोई बड़ी दुर्घटना इस अचानक आई अफरा-तफरी के बावजूद नहीं मची।
चट्टान गिरने से बस ने खोया कंट्रोल
अचानक से भारी भरकम चट्टान जैसे ही बस के ऊपर गिरी, बस अनियंत्रित हो गई, लेकिन चालक ने वक्त रहते ऐसी सतर्कता दिखाई कि बड़े हादसे को अपने हुनर से टाल दिया। जागरूकता के साथ बस को रोक दिया। नतीजतन घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल तो बना लेकिन किसी भी प्रकार के जान-माल की कोई हानि नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: दस सालों में तीन बड़ी आपदाओं के बाद अब नहीं बसेगा धराली! क्या किया जाएगा पुनर्वास?
भारी बारिश की वजह से क्षेत्र की सड़के बंद
चंबा की कई सड़कें भारी बारिश के कारण बंद हैं। चंबा-पठानकोट वाया दुनेरा मार्ग भी लैंडस्लाइड के कारण बंद पड़ा है। इन प्राकृतिक आपदाओं के कारण कई वाहन चालक फंसे हुए हैं। ऐसे में लोग शॉर्ट कट रास्तों का इस्तेमाल करने में लगे हैं। चुवाड़ी लाहड़ू मार्ग पर भी यातायात वाहनों पर रोक लगाई गई है। भारी लैंडस्लाइड की वजह से इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी हुई है।
